Haridwar
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को परखने पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार पहुंचे हरिद्वार, क्षेत्र का भ्रमण कर कमियां दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को परखने पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार पहुंचे हरिद्वार
मातहत संग मेला क्षेत्र का भ्रमण कर कमियां दुरुस्त करने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
भ्रमण/स्थलीय निरीक्षण के पश्चात मेला कंट्रोल रूम में ऑफिसर्स संग मिटिंग आयोजित
अपने अनुभव साझा करते हुए कांवड़ मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिए महत्वपूर्ण सुझाव
मेला संपन्न कराने में हम सभी की जिम्मेदारी है, आपसी समन्वय बनाकर मेले को निर्विघ्न संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है- D.G.P. अभिनव कुमार
आज सांय D.G.P. उत्तराखंड अभिनव कुमार कांवड़ मेला-2024 के लिए पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं को परखने के लिए हरिद्वार पहुंचे।
हरिद्वार – मेला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान श्री अभिनव कुमार द्वारा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण के साथ बैरागी कैंप, सिंह द्वार, शंकराचार्य चौक, बस अड्डा, ज्वालापुर, नीलधारा पार्किंग, रोड़ी बेलवाला, हर-की-पैड़ी एवं अन्य मेला क्षेत्रों का भ्रमण/स्थलीय निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों के साथ वर्तमान स्थिति पर मंथन उपरांत व्यवस्थाओं को और बेहतर किये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

इसके पश्चात DGP उत्तराखण्ड द्वारा CCR (मेला कंट्रोल रूम) में समस्त वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर अपने लंबे अनुभव को साझा करते हुए विगत वर्षों में कांवड़ यात्रा में पेश आई समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण, वर्तमान पुलिस के समक्ष चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां एवं अन्य विभागों से बेहतर तालमेल इत्यादि अनेकानेक छोटी-बड़ी समस्याओं के सुगमतापूर्वक समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही अवगत कराया की यह कांवड़ मेला हमारे लिए एक चैलेंज है जिसमें हमें व्यक्तिगत जिम्मेदारियां के साथ मुस्तैद रहकर निभाना है। हमें हर मौसम में अपने ड्यूटी पॉइंट पर सतर्क एवं निर्भीक रहना है।

इस दौरान श्री अभिनव कुमार द्वारा कावड़ मेला प्रभारी को निर्देशित किया कि ड्यूटीरत सभी कर्मियों को बरसाती उपलब्ध करा दी जाए एवं खाने-पीने एवं रहने की कोई भी समस्या हो तो उसे दूर किया जाए।

सभी जोनल एवं सुपर जनरल प्रभारी से एक-एक कर परिचय प्राप्त करते डीजीपी उत्तराखंड द्वारा उनसे क्षेत्र एवं ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारीगण की पूरी जानकारी लेते हुए उन्हें क्या करना है क्या नहीं करना के संबंध में भी निर्देशित किया गयाl
सभी जोनल प्रभारी को अवगत कराया गया कि जब शिफ्ट चेंज होती है तो प्रतिस्थानी कर्मचारी के अपने पॉइंट तक पहुंचने तक ड्यूटी प्वाइंट न छोड़ा जाए क्योंकि इसी बीच छोटी-छोटी घटनाएं घटित हो जाती हैं और बड़ा रूप ले लेती हैं

जोनल एवं सेक्टर प्रभारी अपने-अपने जोन सेक्टर में ही यथावत बने रहेंगे। कोई भी आवश्यकता होने पर मेला कंट्रोल रूम से संपर्क कर मदद प्राप्त करेंगे। ड्यूटी में किसी भी रैंक के अधिकारी से लापरवाही की आशा नहीं करूंगा।

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा अवगत कराया गया की डाक कावड़ के दौरान दुपहिया वाहन जो रोड में डिवाइड लगे होते हैं उन्हें तोड़कर या लांघकर दूसरी तरफ आ जाते हैं जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है साथ अव्यवस्था बन जाती हैं, जो पुलिस के लिए काफी चुनौती बन जाता है। सड़क मार्ग पर ड्यूटी करने वाली विशेषत इस पर ध्यान रखेंगे कि ऐसा न हो।

मीटिंग के बाद डीजीपी महोदय एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कावड़ मेले के प्रथम दिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस /पैरामिलिट्री/ होमगार्ड के 9 लोगों को पुरुस्कृत किया गया। आगे भी प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया जाता रहेगा।
तत्पश्चात डीजीपी महोदय एवं अन्य अधिकारी गण द्वारा सांयकालीन मां गंगा आरती दर्शन करते हुए कांवड़ मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु मां गंगा से प्रार्थना की गई।
उक्त बैठक के दौरान एडीजी अमित सिन्हा, एडीजी लॉ एण्ड ऑर्डर ए.पी. अंशुमन, आई.जी. अभिसूचना के.के. वीके, आई.जी. रेंज करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक जीआरपी व सभी जोनल एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर्स उपस्थित रहे।
Haridwar
हरिद्वार में पुलिया पर खेल रही थीं दो बच्चियां, अचानक नाले में गिरीं, एक बची, दूसरी लापता

Haridwar News : हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में सोमवार शाम बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कृपाल स्कूल के पास पुलिया पर खेल रहीं दो बच्चियां अचानक उफनते नाले में जा गिरीं। हादसे में सात वर्षीय बच्ची को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि छह वर्षीय बच्ची तेज पानी के बहाव में बह गई।
Table of Contents
पुलिया पर खेलते वक्त अचानक नाले में गिरीं दो बच्चियां
हरिद्वार में दो बच्चियां पुलिया पर खेलती हुई नाले में बह गईं। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। इसके बाद नाले में बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
बारिश के कारण नाले का बढ़ गया था जलस्तर
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम रावली महदूद क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। बारिश के कारण नाले का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ गया था। इसी दौरान पुलिया के पास खेल रही हिमानी (7) और विधिका (6) पानी की चपेट में आकर नाले में गिर गईं। स्थानीय लोगों ने हिमानी को बाहर निकाल लिया, लेकिन विधिका तेज बहाव में बह गई।
विधिका बिजनौर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली की रहने वाली थी और वर्तमान में कृपाल नगर, रावली महदूद में रह रही थी।

लापता बच्ची की तलाश जारी
सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अजय शाह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीआरएफ के जवानों ने नाले के अलग-अलग हिस्सों में बच्ची की खोज शुरू की। बारिश और तेज बहाव के बावजूद टीम ने देर शाम तक सर्च अभियान जारी रखा।
बच्ची के संभावित बहाव क्षेत्र और आसपास के नालों में भी तलाश की जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक छह वर्षीय बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया था।
Haridwar
हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 160 चालान से मचा हड़कंप

Haridwar News : हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में 27 अगस्त को जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
Table of Contents
हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई
हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। जिसके तहत अभियान के दौरान कुल 160 चालान काटे गए और करीब 3 लाख 91 हजार 600 रुपये की शमन राशि आरोपित की गई।
दोपहिया वाहन चालकों पर हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई
अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई दोपहिया वाहन चालकों पर हुई। बिना हेलमेट के 76 मामले सामने आए। इसके अलावा बिना वैध परमिट, कर रसीद, सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने, ओवरलोडिंग और अन्य नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
चेकिंग के दौरान 37 वाहनों की आरसी कब्जे में ली गई, जबकि 3 वाहनों को एआरटीओ कार्यालय लाया गया। बाहरी राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश के पर्यटक और व्यावसायिक वाहनों की भी विशेष जांच हुई। परिवहन विभाग ने साफ किया है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Haridwar
लक्सर में चोरों का बड़ा खेल…फौजी के घर से 28 लाख रुपये के गहने लेकर हुए फरार

Haridwar News : जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक फौजी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
फौजी के घर से 28 लाख रुपये के गहने लेकर चोर फरार
रविवार रात हुई इस वारदात में बदमाश कथित तौर पर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 28 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 90 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
घटना का खुलासा होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।

वर्तमान में केरल में पोस्टेड हैं नवीन
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला निवासी नवीन सेना में सेवारत हैं और वर्तमान में केरल में तैनात हैं। घर पर उनके पिता प्रेम सिंह मौजूद थे बताया गया कि 30 अगस्त की रात प्रेम सिंह करीब 11 बजे सो गए थे। देर रात लगभग डेढ़ बजे उनकी नींद खुली तो घर के कमरों में लाइट जल रही थी। उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई और जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था।
कमरे में बिखरा मिला सामान
अलमारी और कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 90 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरी का पता चलते ही प्रेम सिंह ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चोर घर की छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए थे। पुलिस पूरे मामले की जाचं में जुट गई है।
Uttarakhand18 hours agoविधानसभा सत्र को लेकर बड़ा अपडेट, सत्र का काउंटडाउन शुरू! डेट और जगह जल्द होगी फाइनल
Almora24 hours agoपहाड़ में इलाज की ऐसी बेबसी! 6 अस्पतालों के चक्कर, फिर मां और दोनों बच्चों की मौत
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में विदाई से पहले और बरसेगा मानसून, अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
Dehradun1 hour agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के हुए ट्रांसफर
Dehradun35 minutes agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 31 नए केस, आंकड़ा 484 पार





































