Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह से पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा….

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने भेंट की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें पुलिस प्रशिक्षण, नशामुक्ति अभियान, लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने और चारधाम यात्रा की तैयारियों सहित अन्य विषय शामिल रहे।
राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक को पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी) नरेंद्र नगर को उच्चीकृत किए जाने के निर्देश देते हुए इसे हिमालयी राज्यों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें आपदा प्रबंधन, साइबर क्राइम, भीड़ प्रबंधन जैसी पुलिस संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएं। उन्होंने इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने पुलिस विभाग द्वारा राज्य में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किए जाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान में विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों, छात्रों, अभिभावकों, शिक्षाविदों, मनोवैज्ञानिकों, डॉक्टरों और रिहैब सेंटरों सहित सभी हितधारकों को भी सम्मिलित किया जाए, ताकि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक किया जा सके। उन्होंने प्रदेश की सभी पुलिस कैंटीनों में सहकारी समितियों के सहयोग से स्थानीय उत्पादों, विशेषकर वाइब्रेंट विलेज के उत्पादों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाया जा सकेगा।
राज्यपाल ने उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्माइल‘ की सराहना की। उन्होंने इस अभियान में कार्यरत पुलिस टीम से संवाद करने के लिए राजभवन, देहरादून में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात भी कही।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को चारधाम यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पुलिस द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी।
#GovernorGurmeetSingh #PoliceChiefDeepamSeth #PoliceTrainingCenter #AntiDrugAwarenessCampaign, #CharDhamYatraSecurity
Dehradun
दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक नहाते वक्त बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Rishikesh News : ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान नीम बीच पर एक पर्यटक गंगा के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
Table of Contents
दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक नहाते वक्त बहा
ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में नीम बीच के पास नदी में नहाने के दौरान दिल्ली का एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, आपदा राहत दल, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और युवक की तलाश शुरू कर दी।
तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम
जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी 20 वर्षीय सौरभ शर्मा अपने एक दोस्त के साथ नीम बीच से आगे घूमने गया था। इसी दौरान दोनों नदी में नहाने लगे। नहाते समय सौरभ अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के साथ बह गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।

अब तक नहीं लग सका कोई सुराग
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नदी में संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग उपकरणों के जरिए युवक की तलाश की गई, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक सौरभ का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल एसडीआरएफ और अन्य टीमों का सर्च और रेस्क्यू अभियान जारी है।
Dehradun
4 साल बाद भी अंकिता को न्याय का इंतजार! सड़कों पर उतरे लोग, VIP की पहचान की मांग

Dehradun News : अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार साल पूरे होने पर सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकारों से जुड़े संगठनों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांधी पार्क में अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांधी पार्क से घंटाघर तक मानव श्रृंखला बनाकर मामले में कथित VIP की पहचान सार्वजनिक करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
Table of Contents
4 साल बाद भी अंकिता को न्याय का इंतजार !
प्रदर्शन में शामिल उत्तराखंड पूर्व सैनिक अर्धसैनिक संयुक्त संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश थपलियाल ने कहा कि चार साल बीतने के बाद भी उत्तराखंड की जनता अंकिता को भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि अंकिता के परिवार को अब भी न्याय का इंतजार है।
आज देहरादून में सड़कों पर उतरे लोग
प्रकाश थपलियाल ने आरोप लगाया कि अंकिता ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और कथित तौर पर VIP को विशेष सेवाएं देने के लिए दबाव बनाए जाने की बात सामने आई थी। उन्होंने मांग की कि इन आरोपों और अंकिता से जुड़े कथित अंतिम बयानों की भी निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए।

VIP की पहचान की मांग
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले में जिस VIP का जिक्र लगातार होता रहा है, उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। यदि जांच में किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो कानून के तहत कार्रवाई की मांग भी वक्ताओं ने की।
इस दौरान अंकिता के अंतिम संस्कार को लेकर भी सवाल उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने अंतिम संस्कार के समय और प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक परंपराओं के अनुरूप नहीं होने का आरोप लगाया।
Dehradun
ऋषिकेश में गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Rishikesh News : गंगा किनारे अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Table of Contents
गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप
ऋषिकेश में गंगा किनारे दो नवजातों के शव मिलने से सनसनी मच गई। पहली घटना नाव घाट के पास सामने आई है। जबकि दूसरी बच्ची का शव साई घाट के नजदीक बरामद किया गया। दोनों मामलों की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
पुलिस ने दोनों घटनाओं को लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, बच्चियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनके शव गंगा किनारे तक कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के दौरान सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
नाव घाट के पास मिला बच्ची का शव
पहला मामला नाव घाट के आसपास का है। यहां पुलिस को करीब 10 महीने की बच्ची का शव मिला। शुरुआती जांच में यह संभावना सामने आई है कि बच्ची की किसी वजह से मौत हुई होगी और इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार के बजाय शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया होगा।

पुलिस इस संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है कि गंगा के तेज बहाव के साथ बच्ची का शव किसी दूसरे स्थान से बहकर ऋषिकेश तक पहुंचा हो। हालांकि, बच्ची की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही चल सकेगा।
साई घाट पर एक दिन की नवजात का शव बरामद
दूसरी घटना साई घाट के पास हुई। यहां गंगा किनारे पुलिस को करीब एक दिन की नवजात बच्ची का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, नवजात की नाल भी कटी हुई नहीं थी। इस वजह से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि बच्ची का जन्म होने के बाद उसकी मौत हुई और फिर उसे गंगा किनारे छोड़ दिया गया, या नवजात को किसी अन्य परिस्थिति में वहां लाकर छोड़ा गया। बच्ची की पहचान और उसके परिवार तक पहुंचने के लिए भी पुलिस संभावित सुराग जुटा रही है। दोनों घटनाओं की जांच अलग-अलग स्तर पर की जा रही है।










































