Crime
नैनीताल: हिडन फॉल में मिला एक युवक का शव, दोस्तों के साथ आया था घुमने, कपड़े और मोबाइल गायब…जानिए मामला।

नैनीताल – ज्योलीकोट क्षेत्र में स्थित ढकियाताल (हिडन फॉल) में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बीते दिवस दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। सभी दोस्त तो घर पहुंच गए लेकिन उक्त युवक अपने घर नहीं पहुंचा जिस पर परिजनों से उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वीडियो देख रुद्रपुर के पांच युवक मंगलवार को नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग स्थित ज्योलीकोट पेट्रोल पंप के पास के ढकियाताल गधेरे (हिडन फॉल) पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी की और इसके बाद देर शाम लौट गए लेकिन मोहित आर्य (25) अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि मोहित दोस्तों के साथ ज्योलीकोट घूमने गया था। बुधवार सुबह तक जब मोहित का कहीं पता नहीं चला तो उसके भाई प्रतीक ने ज्योलीकोट चौकी पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस ने युवक के साथ घूमने आए अन्य चार युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे लोग मंगलवार को घूमने हिडन फॉल ढकियाताल आए थे जहां से मोहित पानी में लापता हो गया था। वे काफी डर गए थे इसलिए किसी को बिना बताए अपने-अपने घर चले गए। युवकों की जानकारी पर पुलिस और एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। काफी देर तक तलाशने के बाद मोहित का शव फॉल से बरामद हो गया। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि परिजनों की ओर से फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है लेकिन पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
पिकनिक मनाने के लिए युवकों का हिडन फॉल आना और एक दोस्त के लापता होने के बाद चार युवकों के चुपचाप अपने घर चले जाने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। आखिर क्या वजह रही कि मोहित के दोस्तों ने उसके लापता होने की सूचना न तो उसके परिजनों को दी और न ही स्थानीय पुलिस को ही सूचित किया। संयोग से परिजनों के ज्योलीकोट पहुंचने और गुमशुदगी दर्ज करने के बाद हिडन फाॅल से मोहित का शव बरामद हो गया अन्यथा न जाने कब तक मोहित लापता ही रहता। वहीं सवाल यह भी है कि शव तो फॉल से बरामद हो गया मोहित के जूते भी मिल गए लेकिन उसके कपड़े और मोबाइल कहां हैं। पुलिस की जांच और मोहित के दोस्तों से पूछताछ के बाद ही पूरे प्रकरण का खुलासा हो सकेगा। वहीं प्रारंभिक पूछताछ में मोहित के साथियों का कहना है कि नहाने के दौरान वह अचानक डूब गया था और वे लोग घटना से काफी डर गए थे इसलिए चुपचाप अपने-अपने घर चले गए थे।
परिजनों ने बताया कि तीन बेटों में मोहित सबसे बड़ा था। सोमवार को ही उसका बीए का परीक्षाफल आया था जिसमें वह उत्तीर्ण हुआ था। इस वर्ष वह छात्रसंघ चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहा था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि हिडन फॉल में डूबकर युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के साथियों से पूछताछ और मामले में अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों की जानकारी मिल पाएगी।
भल्यूटी पंचायत की ग्राम प्रधान रजनी रावत ने बताया कि ढकियाताल की गहराई का पता नहीं है। यहां पहुंचने वाले आधे से ज्यादा लोग शराब पीने आते हैं जिस कारण हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी यहां डूबने से एक स्थानीय युवक की भी मौत हो गई थी। मना करने के बाद भी लोग यहां आना बंद नहीं कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान रजनी रावत ने बताया कि छह माह पूर्व हल्द्वानी के एक व्लॉगर की ओर से इस जगह की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। तब से यहां लोगों का उमड़ना जारी है। यहां शराब पीने के बाद लोग गांव क्षेत्र में भी पहुंचकर लोगों को परेशान करते हैं। ग्रामीणों के टोकने पर वे ग्रामीणों से भी अभद्रता करते हैं जिसकी कई बार शिकायत पुलिस चौकी और वन विभाग में भी की जा चुकी है। पुलिस की ओर से हुड़दंग मचाने वाले कई लोगों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है लेकिन इसके बाद भी लोग यहां आना नहीं छोड़ रहे। अब यहां एक और युवा की जान चली गई। उन्होंने एक बार फिर मांग की है कि इस जगह पर लोगों का आना बंद किया जाए।
ढकियाताल (हिडन फॉल) में युवक की मौत के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। युवक की मौत के बाद भी कई युवा क्षेत्र में पिकनिक मनाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनसे वापस जाने की अपील की। इस दौरान महिला पर्यटकों और ग्रामीणों में कहासुनी भी हुई। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही लोग वहां से भाग निकले।
Haridwar
हरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध बैंक निकासी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ICICI बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, 12 लाख रुपये की प्लॉट रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खाताधारक के नाम पर डेबिट कार्ड हासिल किया और फोन बैंकिंग से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर नकदी निकाली। इसी रकम से ज्वेलरी खरीदने, जमीन खरीदने और अन्य खर्च किए गए।

बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था गैंग
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था और बैंकिंग प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करता था।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी एटीएम फ्रॉड और अन्य गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक चीखने लगी छात्रा, स्कूल में ‘भूत’ की अफवाह, करानी पड़ी छुट्टी
- उत्तराखंड की राजनीति में जबरदस्त बदलाव, हरक ने किया कांग्रेस के वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी का दावा
- PD vs EDR Dream11 Prediction Match 40 DPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
- रामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग
- CM ने खोला मुफ्त सुविधाओं का पिटारा, अब एक साल में मिलेंगे 3 LPG सिलेंडर फ्री
Haridwar
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार

Haridwar Crime : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही छोटे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली
हरिद्वार जिले के बाजुहेड़ी गांव निवासी किशोर सैनी और राजेश सैनी के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी तक पहुंच गई।
वारदार को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आए किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल
सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोली चलने की वजह सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
- यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक चीखने लगी छात्रा, स्कूल में ‘भूत’ की अफवाह, करानी पड़ी छुट्टी
- उत्तराखंड की राजनीति में जबरदस्त बदलाव, हरक ने किया कांग्रेस के वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी का दावा
- PD vs EDR Dream11 Prediction Match 40 DPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
- रामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग
- CM ने खोला मुफ्त सुविधाओं का पिटारा, अब एक साल में मिलेंगे 3 LPG सिलेंडर फ्री
Breakingnews
देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

EX Ias Son Yashvardhan Arrested in dehradun : राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को केंद्र सरकार और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन के रूप में हुई है।
Table of Contents
देहरादून में ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा
बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों और ऊंचे पद पर होने का दावा करते हुए उससे करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी लगातार और अधिक रकम की मांग कर रहा था। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अलग-अलग लोगों के सामने बदलता था अपनी पहचान
पूछताछ में ये बात सामने आई कि आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था। कभी वो खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताता, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अफसर और कभी भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा करता था।
देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि वो कई होटलों में ठहरने के बाद भुगतान किए बिना चला जाता था और होटल कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी करता था।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, इन वस्तुओं का इस्तेमाल वो लोगों का भरोसा जीतने और खुद को प्रभावशाली अधिकारी साबित करने के लिए करता था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे और मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
FAQs (EX Ias Son Yashvardhan Arrested)
1. क्या देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है ?
हां देहरादून पुलिस ने यशवर्धन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।
2. आरोपी पर क्या आरोप हैं?
आरोपी पर खुद को केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
3. शिकायत किसने दर्ज कराई थी?
दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों का झांसा देकर उससे करीब 4.5 लाख रुपये ठग लिए।
4. आरोपी लोगों को कैसे झांसे में लेता था?
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था और खुद को कभी गृह मंत्रालय, कभी रक्षा मंत्रालय तो कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
5. पुलिस को आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।
- यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक चीखने लगी छात्रा, स्कूल में ‘भूत’ की अफवाह, करानी पड़ी छुट्टी
- उत्तराखंड की राजनीति में जबरदस्त बदलाव, हरक ने किया कांग्रेस के वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी का दावा
- PD vs EDR Dream11 Prediction Match 40 DPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
- रामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग
- CM ने खोला मुफ्त सुविधाओं का पिटारा, अब एक साल में मिलेंगे 3 LPG सिलेंडर फ्री
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 25 अगस्त तक नहीं है राहत के आसार
Uttarakhand8 hours agoउत्तराखंड के जंगलों में मिली ‘स्माइलिंग स्पाइडर’, पीठ पर दिखता है मुस्कुराता चेहरा
Business9 hours agoAnnu Projects Ltd IPO: Complete Review, Dates, Price Band & Financial Analysis 2026
Nainital10 hours agoउत्तराखंड में यहां पति ने की पत्नी की हत्या, फिर हुआ फरार, बेटे के पड़ोसियों को बताने पर हुआ खुलासा
Politics4 hours agoरामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग
Cricket4 hours agoPD vs EDR Dream11 Prediction Match 40 DPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Trending7 hours agoCM ने खोला मुफ्त सुविधाओं का पिटारा, अब एक साल में मिलेंगे 3 LPG सिलेंडर फ्री
Cricket7 hours agoASA vs BAN HP Dream11 Prediction Today Match, Pitch Report & Playing 11 | Top End T20 2026





































