Dehradun
देहरादून के इस इलाके में जिलाधिकारी ने लगाई धारा-144…जाने कारण।

देहरादून – पांच फरवरी से विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में धारा-144 लागू रहेगी। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया, सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान निर्धारित क्षेत्र में संगठनों व समुदायों के प्रदर्शन गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी।

भीड़ लगाने सहित किसी भी प्रकार की नारेबाजी, लाउडस्पीकर का प्रयोग, सरकारी इमारतों पर नारे लिखना प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार के जुलूस, प्रदर्शन, सार्वजनिक सभा को बिना पूर्व अनुमति के नहीं किया जा सकेगा।
Rishikesh
अच्छी खबर : ऋषिकेश में अब जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन को मिली मंजूरी

Rishikesh News : ऋषिकेश में जल्द ही जाम के झाम से राहत मिलने वाली है। ऋषिकेश बाईपास के 4-लेन निर्माण कार्य को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है।
Table of Contents
ऋषिकेश में अब जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति
ऋषिकेश में अब जाम के झाम से लोगों को छुटकारा मिलने जा रहा है। केंद्र से ऋषिकेश बाईपास 4-लेन को मंजूरी मिल गई है। मंत्रालय द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए ₹1105.79 करोड़ की तकनीकी, प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
भट्टोवाला और ढालवाला गांवों से गुजरेगा बाईपास
बता दें कि ये बहुप्रतीक्षित परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर टीनपानी फ्लाईओवर (किमी 529.750) से लेकर खरासोटे पुल (किमी 542.420) तक विकसित की जाएगी। लगभग 12.670 किलोमीटर लंबा ये बाईपास भट्टोवाला और ढालवाला गांवों से होकर गुजरेगा और इसे EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन) मोड पर क्रियान्वित किया जाएगा।
सरकार सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयासरत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश बाईपास परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा, जाम की समस्या से राहत मिलेगी और स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ चारधाम यात्रा एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ ये परियोजना उत्तराखंड के समग्र विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सरकार राज्य के दूरस्थ और शहरी क्षेत्रों को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।”
केंद्र ने 1105.79 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति
मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना के लिए प्रारंभिक अनुमान ₹1151.18 करोड़ था, जिसे संशोधित कर ₹1139.40 करोड़ किया गया और अंततः ₹1105.79 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना को तीन वर्षों की समयावधि में पूरा किया जाएगा और कार्य में किसी प्रकार की लागत या समय वृद्धि स्वीकार नहीं की जाएगी।
निविदाएं ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से आमंत्रित की जाएंगी तथा सभी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जाएंगे। इस परियोजना के लिए व्यय वित्त वर्ष 2025-26 में भारत सरकार के बजट प्रावधान (GBS) के अंतर्गत किया जाएगा। देहरादून स्थित क्षेत्रीय अधिकारी को इस कार्य के लिए ड्रॉइंग एवं डिस्बर्सिंग ऑफिसर (DDO) नामित किया गया है।
big news
राहत की खबर : बिजली बिल पर बड़ा फैसला, उत्तराखंड में नहीं बढ़ेंगें बिजली के दाम

Uttarakhand News : उत्तराखंड के लोगों के राहत भरी खबर सामने आ रही है धामी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिजली की दरों में कोई इजाफा नहीं किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में नहीं बढ़ेंगें बिजली के दाम
चुनावी साल में धामी सरकार ने लोगों को राहत दी है। सरकार ने ना केवल बिजली के दाम नहीं बढ़ाए हैं उल्टा कई सेक्टर में राहत भी दी गई है। उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) ने वित्तीय वर्ष के लिए बिजली की नई दरों का ऐलान कर दिया है, जिसमें आम जनता की जेब पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया है।
नियामक आयोग ने खारिज किया बढ़ोतरी प्रस्ताव
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने परिचालन खर्चों और राजस्व घाटे की भरपाई के लिए बिजली दरों में 17% की भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग के सामने रखा था। हालांकि, आयोग ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है।

उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए बड़ा बदलाव
बता दें कि इस बार के टैरिफ ऑर्डर में एक महत्वपूर्ण बदलाव उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए किया गया है। प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों— IIT रुड़की और जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए अब अलग से ‘एजुकेशन टैरिफ’ लागू किया गया है। Uerc के अध्यक्ष एम एल प्रसाद ने बताया कि इंडस्ट्रियल में यूपीसीएल राहत देने के अलावा ग्रामीण, घरेलू, इंडस्ट्रियल, कमर्शियल, एसटीएसटी और आरटीएस 2 में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
big news
देहरादून में रोड रेज में ब्रिगेडियर की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Dehradun News : सोमवार सुबह देहरादून में रोड रेज में हुई ब्रिगेडियर वीके जोशी की हत्या मामले का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
रोड रेज में ब्रिगेडियर की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा
देहरादून में रोड रेज में ब्रिगेडियर की हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी द्वारा मामले का खुलासा करते हुए बता गया कि जांच में सामने आया कि ये मामला रोडरेज नहीं, बल्कि ZEN-Z बार में बिल को लेकर हुए विवाद से जुड़ा था।
बिल को लेकर हुए विवाद में की थी फायरिंग
29 मार्च की रात शान्तनु त्यागी, आदित्य चौधरी और उनके साथियों का बार कर्मचारी मोहित अग्रवाल से झगड़ा हुआ था, जिसमें गाड़ी का शीशा तोड़ा गया और धमकी देकर आरोपी चले गए। बाद में जब बार कर्मचारी अपने छूटे सामान लेने बार में वापस गए, तो आदित्य चौधरी और उसके साथियों ने उनका पीछा कर फायरिंग कर दी। जवाब में कर्मचारियों ने भी तमंचे से फायर किया। इस दौरान गोली लगने से ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत हो गई।

दून पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 देसी तमंचे और 4 कारतूस बरामद किए। बार मालिक संदीप कुमार को भी हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और बार को सील करने की कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी आदित्य चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी मोहन गार्डन, उत्तम नगर, दिल्ली, उम्र 20 वर्ष, मौ0 अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मो सगीर निवासी ग्राम बेहलोता थाना मोरकाही जिला खगरिया बिहार उम्र 23 वर्ष, संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह निवासी: अमर कालोनी मुण्डका नागलोई पश्चिमी दिल्ली (बार संचालक) उम्र 43 वर्ष और आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी निवासी ननूरखेडा नालापानी, रायपुर, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
Cricket7 hours agoPBKS vs GT Dream11 Prediction Match 4 IPL 2026
Uttarakhand24 hours agoचारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनने हुए शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री, जानें कैसे बनेंगे Green Card
big news6 hours agoदेहरादून में रोड रेज में ब्रिगेडियर की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Uttarakhand23 hours agoमुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना 2025-26 को मंजूरी, 9 प्रस्तावों के लिए 37 लाख स्वीकृत
uttarakhand weather7 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
big news4 hours agoबड़ी खबर : कल से बदल जाएंगे ये नियम, LPG, UPI से लेकर ATM तक जानें क्या-क्या बदलेगा ?
Cricket7 hours agoISL vs PES Dream11 Prediction Match 7 PSL 11
big news6 hours agoयहां नाबालिग भतीजे ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी





































