Pauri
जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने NH-534 का किया निरीक्षण, सड़क चौड़ीकरण में लापरवाही पर जताई नाराज़गी

पौड़ी (गढ़वाल): जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कोटद्वार-सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 534 का निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के कारण होने वाले भूस्खलन से मार्ग बाधित होने की दशा में तत्काल खोलने की कार्रवाई करने के अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि कोटद्वार से दुगड्डा के बीच पांचवें मील रपटे के पास सड़क पर खतरा बना हुआ है। इस स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी कोटद्वार को समाधान तुरंत लागू करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने गुमखाल से सतपुली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से सड़क पर गिर रहे अतिरिक्त मलबे को तुरंत हटाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक ढंग से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाय। कटिंग होने के बाद मलबा हटाने के साथ ही रिटेनिंग वॉल लगायी जाय। साथ ही उन्होंने सड़क समतलीकरण का कार्य त्वरित रूप से किए जाने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को आवागमन में कोई दिक्कत न हो।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जेसीबी मशीनों में ऑपरेटर बरसात के दौरान 24 घंटे उपस्थित रहें, ताकि किसी भी मार्ग बाधित होने पर तत्काल उसे खोलने की कार्रवाई की जा सके। एक जगह कटिंग और सुधारीकरण कार्य होने के बाद ही एजेंसी दूसरी जगह कार्य शुरू करें।
जिलाधिकारी ने एसडीएम सतपुली को सड़क चौड़ीकरण परियोजना की सख़्त निगरानी करने के निर्देश दिये। साथ ही संबंधित कंपनी को आदेशित किया कि डंपिंग जोन बनाने से पूर्व सुरक्षा दीवार अनिवार्य रूप से तैयार करें, जिससे मलबा गिरने से पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश के मौसम में किसी भी हालत में मार्ग अधिक समय तक बाधित नहीं होने चाहिए। सभी अधिकारी और निर्माण एजेंसियां सतर्क रहें और कार्य वैज्ञानिक ढंग से करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण में उप जिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी, सतपुली श्रेष्ठ गुनसोला, लैंसडाउन शालिनी मौर्य तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी उपस्थित रहे।
Pauri
पौड़ी गढ़वाल में NSUI का डंका, अध्यक्ष समेत 3 बड़े पदों पर दर्ज की धमाकेदार जीत

Pauri News : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव परिणाम में NSUI ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की।
Table of Contents
पौड़ी गढ़वाल में बजा NSUI का डंका
अध्यक्ष पद पर NSUI के आयुष थपलियाल ने शानदार जीत हासिल की। उन्हें कुल 382 वोट मिले, जबकि ABVP प्रत्याशी अनिशा के खाते में 166 वोट आए। इस तरह आयुष थपलियाल ने 216 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद अपने नाम किया।
वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर NSUI की अनीशा विजयी रहीं। अनीशा को 343 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सृष्टि को 188 वोट प्राप्त हुए। अनीशा ने 155 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

सचिव पद पर भी NSUI ने जमाया अपना कब्जा
सचिव पद पर भी NSUI ने अपना कब्जा जमाया। NSUI प्रत्याशी ऋषभ कुमार को 317 वोट मिले, जबकि करण कुमार के पक्ष में 223 वोट पड़े। ऋषभ कुमार ने 94 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद NSUI समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। पौड़ी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने NSUI के मजबूत प्रदर्शन को सामने रखा।
Pauri
पौड़ी में उफनती नदियों का कहर, मां-बेटी की मौत, दूसरी महिला की तलाश जारी

Pauri News : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में लगातार बारिश के बीच उफनती नदियां लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। जिले में नदी के तेज बहाव से जुड़े दो अलग-अलग मामलों के बाद हड़कंप मच गया। जहां कोटद्वार में मांबेटी की बहने से मौत हो गई। वहीं एक और महिला नयार नदी में बह गई।
Table of Contents
पौड़ी में नयार नदी में बही महिला
मंगलवार को चाकीसैंण के कानूनगो विजेंद्र सिंह गुसाईं ने पैठाणी पुलिस को सूचना दी कि ग्राम पल्ली-बनास सीमा के नागधार तोक क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय आशा देवी के पश्चिम नयार नदी में डूबने या बह जाने की आशंका है।
सूचना मिलते ही पैठाणी थाना पुलिस की टीम अपर उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में जरूरी आपदा उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। महिला की तलाश में नदी किनारे व्यापक सर्च अभियान शुरू किया गया। महिला की तलाश जारी है।

कोटद्वार में नदी में बहने से मां-बेटी की मौत
दूसरी दर्दनाक घटना कोटद्वार के स्नेह क्षेत्र में सामने आई। यहां कोल्हू नदी को पार करने के दौरान एक महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी तेज बहाव में बह गईं। बताया जा रहा है कि नदी पार करते समय मासूम बच्ची मां की गोद से छूटकर पानी के तेज बहाव में चली गई।
अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में मां भी नदी में उतर गई, लेकिन वह भी तेज धार की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर आए नदी-नालों से लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
Pauri
यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग, सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की।
Table of Contents
यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर शुभकामनाएं भी दीं।
सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
मुलाकात के दौरान सांसद बलूनी ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने रामनगर, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र और देवप्रयाग में भी केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए जाने का अनुरोध केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना होने से स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सांसद की मांगों को सकारात्मकता से लेते हुए इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में आज सात जिलों में बारिश के आसार, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Rudraprayag8 hours agoकेदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर हादसा, चीरबासा में बोल्डर गिरने से एक शख्स की मौत
Uttarakhand49 minutes agoविधानसभा सत्र को लेकर बड़ा अपडेट, सत्र का काउंटडाउन शुरू! डेट और जगह जल्द होगी फाइनल
Almora6 hours agoपहाड़ में इलाज की ऐसी बेबसी! 6 अस्पतालों के चक्कर, फिर मां और दोनों बच्चों की मौत






































