Uttarakhand
प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित गंगा जी की शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा एवं सीमांत क्षेत्र के वाईब्रेंट विलेज-हर्षिल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को इस भ्रमण की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट ने हर्षिल क्षेत्र का दौरा किया।
डीएम ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के भ्रमण के लिए की जा रही तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए और गुणवत्ता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा। इस दौरान डीएम ने पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल के साथ मिलकर प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़ी सुरक्षा इंतजामों पर भी विचार-विमर्श किया और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस माह के अंत में संभावित भ्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा हर्षिल-मुखबा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। बगोरी हैलीपैड तक सड़कों का निर्माण, गंगोत्री मार्ग से युकाडा हेलीपैड तक सड़क पेंटिंग और अनुरक्षण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
मुखबा क्षेत्र में प्रधानमंत्री के स्वागत हेतु कई स्थानों पर पार्किंग निर्माण, समतलीकरण और सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जा रहे हैं। इसके अलावा, मुखबा में गंगा मंदिर और आस-पास के घरों को सजाया जा रहा है। मंदिर के पास पैदल मार्ग के सुधार, सीढ़ियों का निर्माण और पार्किंग की व्यवस्था भी जारी है।

इसके साथ ही, बिजली और पानी की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं। सोलर हाईमास्ट लाइट्स और स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था की जा रही है ताकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कोई भी समस्या न हो।
डीएम ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की निगरानी खुद अपने हाथों में ली है और रविवार को फिर से हर्षिल क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल और अन्य अधिकारियों की टीम भी उनके साथ रही।
Roorkee
रात में गेस्ट हाउस पहुंचा यूट्यूबर, सुबह मिली मौत की खबर, वीडियो कॉल से खुलेंगे राज?

Roorkee News : हरिद्वार जिले में रुड़की के नजदीक पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निराना गांव निवासी आतिफ के रूप में हुई है। उसका शव एक गेस्ट हाउस के कमरे में मिला। मामले में सामने आई कथित वीडियो कॉल की जानकारी के बाद पुलिस मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Table of Contents
रात में गेस्ट हाउस पहुंचा यूट्यूबर, सुबह मिली मौत की खबर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आतिफ मुजफ्फरनगर में किराये के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि वह वहां एक युवती और उसके भाई के साथ रहता था। ये तीनों ही यूट्यूब से जुड़े हुए थे। युवती और आतिफ के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी होने की बात भी सामने आई है।
युवती से नाराज होकर कलियर पहुंचने की चर्चा
बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे आतिफ पिरान कलियर पहुंचा था, जहां उसने एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब पांच बजे युवती ने उसे वीडियो कॉल की। इस दौरान हुई बातचीत को लेकर दावा किया जा रहा है कि आतिफ ने जान देने की बात कही थी।
जानकारी के अनुसार, युवती ने दूसरे मोबाइल के माध्यम से अपने भाई को भी वीडियो कॉल पर घटनाक्रम दिखाया। इसके बाद भाई ने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर परिजनों को भेज दिया। स्क्रीनशॉट देखने के बाद आतिफ के परिवार को उसकी चिंता हुई और परिजन तत्काल कलियर पहुंच गए।

गेस्ट हाउस के कमरे में मिला शव
परिजनों ने कलियर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर संबंधित गेस्ट हाउस पहुंचकर कमरे की जांच की, जहां आतिफ का शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के मुताबिक, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव का असर पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की आशंका भी जताई गई है।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3500 से 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर खासतौर पर गढ़वाल और कुमाऊं के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में दिखाई देने की संभावना है। चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ तापमान में गिरावट आ सकती है।
16 अक्टूबर को ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
16 अक्टूबर को भी नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है।

देहरादून समेत मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड
बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है। देहरादून में मौसम बदलने से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, हरिद्वार, हल्द्वानी और ऊधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में भी बादल छाने और बारिश के बाद मौसम ठंडा होने की संभावना है।
पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने के कारण ऊंचाई वाले रास्तों पर सफर करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश और बर्फबारी से कुछ स्थानों पर फिसलन बढ़ सकती है। ऐसे में यात्रियों और पर्यटकों को मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान तथा स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों पर नजर रखनी चाहिए।
19 अक्टूबर से मौसम शुष्क होने की उम्मीद
पूर्वानुमान के अनुसार, 17 और 18 अक्टूबर को चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना बनी रह सकती है। इसके बाद 19 और 20 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम शुष्क होने के आसार हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
Rudraprayag
देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल

Devprayag News : उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला देवप्रयाग का है, जहां एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
Table of Contents
देवप्रयाग में खाई में गिरी कार, चालक समेत दो की मौत
देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, कार चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी। देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली में रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे।
पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
हादसे की सूचना मिलने पर देवप्रयाग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तीन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग पहुंचाया गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस हादसे के कारणों का लगा रही पता
पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हादसे में सत्येश्वरी देवी (72), पत्नी हुकम सिंह चौहान, निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली और अनिल, पुत्र सुदर्शन, निवासी किमोली, जिला चमोली की मौत हो गई।
हादसे में चार तीन लोग घायल
- उत्तम सिंह (33), पुत्र मोहन सिंह, निवासी लाडोली, रुद्रप्रयाग।
- टीशा रावत (18), पुत्री लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी बीना, थाना रुद्रप्रयाग।
- सुनीता देवी (45), पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी बीना, थाना रुद्रप्रयाग।
Rudraprayag6 hours agoदेवप्रयाग में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल
National5 hours agoअष्टमी और नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन, जानें कब करें कन्या पूजन, क्या है शुभ मुहूर्त ?
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार
Roorkee24 minutes agoरात में गेस्ट हाउस पहुंचा यूट्यूबर, सुबह मिली मौत की खबर, वीडियो कॉल से खुलेंगे राज?







































