Dehradun
फर्जी दुआ, झाड़-फूंक सब बेअसर! Doon Police ने कारी अब्दुल का खेल किया ख़त्म

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देवभूमि में आस्था के नाम पर लोगों को ठगने वाले छद्म वेशधारी बाबाओं के खिलाफ ज़ोर-शोर से चल रहे “ऑपरेशन कालनेमि” का असर दिखने लगा है। Doon Police ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 29 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से 20 आरोपी उत्तराखंड के बाहर के रहने वाले हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जो साधु-संत का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं और युवाओं को भ्रमित करते हुए उनकी निजी या घरेलू समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हैं और फिर उनसे ठगी करते हैं।
पुलिस की इस सख़्त कार्रवाई में विकासनगर क्षेत्र से कारी अब्दुल रहमान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो जादू-टोना और दैवीय प्रकोप का भय दिखाकर झाड़-फूंक और दुआ के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी कर रहा था।
वहीं प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए एक दवाखाने पर छापा मारा। यह दवाखाना रोशनाबाद, हरिद्वार के रहने वाले एक दंपति चला रहे थे, जो जड़ी-बूटी के नाम पर बीमारी का शर्तिया इलाज करने का दावा करते थे। दस्तावेज़ मांगे जाने पर वे कोई प्रमाण नहीं दिखा पाए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और अवैध दवाखाने को तुरंत बंद करा दिया।
पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत धार्मिक चोगा पहनकर आस्था के नाम पर ठगी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। देवभूमि की पवित्रता और जनता की आस्था की रक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
01- कारी अब्दुल रहमान पुत्र मो0 नजीर निवासी जमनीपुर, सहसपुर, हाल रामबाग, हरबर्टपुर, विकासनगर।
02- प्रकाश कुमार शर्मा पुत्र श्री रूप नारायण शर्मा निवासी ग्राम बेलाडी थाना भीवाडी, जिला अलवर, राजस्थान।
03- सन्तोष कुमार पुत्र सोबरन सिंह निवासी नसीमपुर फरैंजी थाना किशनी, जिला मैनपुरी, उ0प्र0।
04- अशोक पुत्र गजराज निवासी घैला थाना मडियाऊँ जिला लखनऊ उ0प्र0।
05- अहतेसाम पुत्र मुत्तजीर निवासी मालाहेडी थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0।
06- राम अवतार पुत्र श्री देशराज निवासी उन्नाव उत्तर प्रदेश।
07- पप्पू पुत्र गजराज निवासी उन्नाव उत्तर प्रदेश,
08- रमेश गिरी पुत्र महेश गिरी निवासी बल्लबगढ़, हरियाणा
09- जय राम पुत्र हरकेश सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम तिसोदरा थाना नागल जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश
10- दीपू सिंह चौहान पुत्र गोखरन सिंह चौहान निवासी दुर्गा कॉलोनी कोमल पटटी जिला फरुखाबाद, उ0प्र0
11- अजति शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी डारेखाम पो0ओ0 छकुराम परसरिया थाना नासिरगंज जिला साराराम बिहार
12- चौडी बाबा पुत्र श्री मगन सिंह नि0 ग्राम आसमां थाना पकरी ब्रामां जिला नवादा झारखंड
13- संदीप बाबा पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम चिरू मरचा थाना पुरलिया जिला पुरलिया पश्चिम बंगाल
14- उचित बाबा पुत्र सारणी निवासी ग्राम खैरा थाना तारापुर जिला मुंगेर बिहार
15- रामखेलावन पुत्र भगवती निवासी ग्राम हरी ग्राम थाना हरगांव सीतापुर उत्तर प्रदेश
16- अभि लाख पुत्र भनजीत निवासी चंडी पुल हरिद्वार
17- श्रीकांत पुत्र धनंजय निवासी ग्राम दरिया जनपद पूर्णिया बिहार हाल पता साई मंदिर राजपुर रोड, देहरादून
18- हरीश कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी बाल्मीकि मोहल्ला गोपाल प्राथमिक विद्यालय के पास जनपद करनाल हरियाणा हाल पता घाट नंबर 1 हरिद्वार
19- चंद्रपाल पुत्र सतयुग निवासी चंडोक मंडावर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश
20- मनोज कुमार पुत्र रघुनाथ पुरी निवासी ग्राम रम्पुरा, थाना तेन्दुखेडा, जिला नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश,
21- अनिल गिरी पुत्र महेश गिरी निवासी मुबारकपुर जनपद उना हिमाचल प्रदेश
22- सफेद मंडल पुत्र ताई मंडल निवासी ग्राम हजरतपुर थाना पतोन बालूघाट जिला दक्षिण दिनाजपुर पश्चिम बंगाल
23- सुनील कुमार पुत्र स्व0 पाल सिंह निवासी हाल केशवपुरी बस्ती डोईवाला देहरादून
24- अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय जगन कुमार निवासी 3 नंबर गली राम मंदिर टर्नर रोड थाना क्लेमेंटाउन
25- धनपत पुत्र मानसिंह निवासी गौशाला के पास ऋषिकेश विजयनगर जनपद देहरादून
26- कुन्दन बाबा पुत्र अधिकारी निवासी मोतीचूर के सामने थाना रायवाला देहरादून
27- सुरेश पुत्र पातीराम निवासी मालसी सिनौला राजपुर देहरादून
28- शंकर बाबा पुत्र रतन निवासी शालीग्राम घाट भूपतवाला जनपद हरिद्वार
29- संजय रोँचला पुत्र सूरत सिंह निवासी हरिपुर, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून,
फर्जी दवाखाना चलाने वाले दम्पत्ति का विवरण:-
01: विनोद सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी रोशना बाद जनपद हरिद्वार
02: राधा पत्नी विनोद सिंह निवासी रोशना बाद जनपद हरिद्वार
Dehradun
मसूरी में बारिश का कहर! देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन, बाल-बाल बचे लोग

Mussoorie News : मसूरी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कें और निर्माण प्रभावित हो रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को कैंपटी रोड इलाके से एक डराने वाली घटना सामने आई, जहां अचानक एक बहुमंजिला भवन भरभराकर ढह गया।
Table of Contents
मसूरी में देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन
पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार जारी तेज बारिश के चलते मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भारी बारिश का असर अब शहर और आसपास के इलाकों की सड़कों और भवनों पर भी दिखाई देने लगा है।
शुक्रवार को कैंपटी रोड क्षेत्र में एक बहुमंजिला भवन अचानक भरभराकर गिर गया। भवन गिरने से पहले अंदर मौजूद पांच लोगों को आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
अचानक धराशायी हुआ बहुमंजिला भवन
बताया जा रहा है कि हादसे से ठीक पहले भवन के अंदर अचानक तेज आवाज सुनाई दी। खतरे को भांपते हुए वहां मौजूद लोग तुरंत बाहर की ओर भागे। उनके बाहर निकलते ही कुछ ही देर में पूरा बहुमंजिला भवन धराशायी हो गया। भवन के गिरने से आसपास के क्षेत्र में तेज आवाज के साथ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में भवन के अंदर रखा सामान पूरी तरह मलबे में दबा
हादसे में भवन के अंदर रखा सामान पूरी तरह मलबे में दब गया। जानकारी के मुताबिक, इस भवन में चार कमरे थे। इसके अलावा भवन की छत पर एक रेस्टोरेंट भी संचालित किया जा रहा था। गनीमत रही कि भवन गिरने के समय अंदर मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
भवन के अचानक गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। भवन के अचानक गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बहुमंजिला इमारत कुछ ही सेकंड में भरभराकर नीचे गिरती दिखाई दे रही है।
लगातार हो रही बारिश के बीच इस तरह भवन के ढहने की घटना ने मसूरी में सुरक्षा व्यवस्था और कमजोर निर्माण को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें और अन्य निर्माण प्रभावित हो रहे हैं।
Breakingnews
फिर गोलियों से दहला देहरादून! फोन पर बहस के बाद बीच सड़क पर कई राउंड फायरिंग से हड़ंकप

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग से हड़कंप मच गया। पटेलनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसजीआरआर कॉलेज वाली गली में कार सवार युवकों ने कथित तौर पर चार-पांच राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए।
Table of Contents
फिर गोलियों से दहला देहरादून !
देहरादून में एक बार फिर सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। गुरूवार को दो गुटों के बीट हुए विवाद के बाद फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान एक पक्ष के युवकों ने कार का शीशा डंडे से तोड़ दिया। इसके बाद कार सवार युवक फायरिंग करते हुए लालपुल की ओर निकल गए। दूसरे पक्ष के युवकों ने दोपहिया वाहनों से उनका पीछा किया।
फोन पर बहस के बाद सड़क पर कई राउंड फायरिंग
शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख कार सवार गुरमीत नाम के युवक ने गोली चला दी। गोली साहिल के बाएं कंधे में लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों ने उसे तत्काल इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। सीओ अंकित कंडारी के अनुसार, घटना में इस्तेमाल कार हरियाणा नंबर की स्विफ्ट है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के युवकों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल हथियार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Dehradun
त्यूणी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट एनएच 707ए पर भारी भूस्खलन, मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त

Dehradun News : लगातार हो रही बारिश के बीच देर रात डिमटा बैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-707A का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क का एक हिस्सा टूटने के कारण कैम्पटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। मार्ग बंद होने से मसूरी और यमुना घाटी के बीच यातायात प्रभावित हुआ है।
Table of Contents
त्यूणी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट एनएच 707ए पर भारी भूस्खलन
भारी बारिश के कारण डिमटा बैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-707A बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण दोनों ओर से यातायात ठप हो गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही कैम्पटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
मसूरी से यमुना ब्रिज की ओर जाने से बचने की अपील
थानाध्यक्ष कैम्पटी योगेंद्र सिंह गुसाईं ने वाहन चालकों और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मसूरी से यमुना ब्रिज की ओर जाने से बचें। इसी तरह यमुना घाटी की तरफ से मसूरी आने वाले वाहनों को भी इस मार्ग पर न जाने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने की वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से मार्ग खोलने को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिलती, तब तक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। साथ ही सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास जाने से बचने को कहा गया है।
मार्ग पूरी तरह बंद होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ मसूरी और यमुना घाटी की ओर जाने वाले पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण सड़क को हुए नुकसान के बाद फिलहाल यातायात बहाल नहीं हो सका है।
Breakingnews23 hours agoफिर गोलियों से दहला देहरादून! फोन पर बहस के बाद बीच सड़क पर कई राउंड फायरिंग से हड़ंकप
Cricket16 hours agoITT vs SS Dream11 Prediction Match 27 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Chamoli20 hours agoजल्द ही उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, बद्रीनाथ में अस्पताल का कर सकते हैं उद्घाटन
Champawat23 hours agoचंपावत में दर्दनाक हादसा! 100 मीटर खाई में गिरी कार, दो की मौत
Dehradun19 hours agoमसूरी में बारिश का कहर! देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन, बाल-बाल बचे लोग
Almora17 hours agoअल्मोड़ा में तेंदुए का आतंक! घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग पर किया हमला, इलाके में सनसनी
Roorkee19 hours agoरुड़की में पागल कुत्ते का आतंक! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक
Cricket2 hours agoNRK vs SMP Dream11 Prediction Match 28 TNPL 2026: Pitch Report & Playing 11






































