Uttarakhand
उत्तरकाशी में ठेकेदार की लापरवाही के कारण पिलंग गांव के ग्रामीणों का सड़क सपना अधूरा, जल्द काम शुरू न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी !

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जनपद के सीमांत विकास खंड भट्टवाडी में सरकार ने ‘वाईब्रेंट ब्लेज़’ योजना के तहत विकास की बयार लाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन एक गांव ऐसा भी है जहां लोग आज भी सड़क के ख्वाबों के साथ जीवन जी रहे हैं। पिलंग गांव, जो कि जनपद मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित है, आज भी सड़क की सुविधा से वंचित है।
2021 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत पिलंग गांव को सड़क मिलने का सपना दिखाया गया था, लेकिन ठेकेदार और विभागीय लापरवाही के कारण यह सपना आज तक पूरा नहीं हो सका। सड़क के निर्माण में लगी कार्यदाई संस्था, पीएम जी एस वाई के अधिकारी कहते हैं कि उन्हें सड़क काटने के लिए मशीनरी की आवश्यकता है, लेकिन पुल का निर्माण न होने के कारण वह सड़क काटने के लिए मशीन भेजने में सक्षम नहीं हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, यह गांव ईको सेंसिटिव जोन में होने के बावजूद इस तक सड़क पहुंचाने की मांग वर्षों से की जा रही थी। 2020 में जब उत्तराखंड सरकार ने इस गांव के लिए सड़क के निर्माण की घोषणा की थी, तो ग्रामीणों ने इसे विकास का प्रतीक माना था, लेकिन एक छोटे से पुल के निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह प्रक्रिया रुक गई है।
सड़क की आस में अब तक पिलंग के लोग 10 किलोमीटर की विषम पैदल दूरी तय करने को मजबूर हैं। यहां के वृद्ध लोग वर्षों से जनपद मुख्यालय नहीं जा पाए हैं, और गर्भवती महिलाओं के लिए तो रास्ते में ही डिलीवरी होने की आशंका रहती है। गांव में यदि किसी को कोई बीमारी होती है तो उसे डंडियों के सहारे अस्पताल तक पहुंचाना पड़ता है।
अब, गांव के लोग इस लापरवाही से तंग आकर आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। उनका कहना है कि यदि अगले एक सप्ताह के अंदर ब्रिडकुल और ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया तो वे आंदोलन करेंगे और इसका खामियाजा उत्तराखंड सरकार को भुगतना पड़ेगा।
#Uttarkashi, #PilangVillage, #Roadconstructiondelay, #BridgeandRoadproject, #PrimeMinisterRoadScheme
almora
Almora News : सोमेश्वर में विकास को नई गति, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी नए मोटर मार्ग की आधारशिला

Almora News : सोमेश्वर को सौगात: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया 1.85 किमी लंबे मोटर मार्ग का शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत कठपुड़िया से कलोड़िया (कतूनियां) तक बनने वाले 1.850 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
₹55.60 लाख की स्वीकृत लागत से बनने वाले इस मार्ग के शिलान्यास अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़कें केवल संपर्क का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे किसी भी क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि की जीवन रेखा होती हैं।
उन्होंने कहा कि सोमेश्वर की सम्मानित जनता को बेहतर कनेक्टिविटी देना और उनके जीवन को सुगम बनाना उनका मुख्य संकल्प है। इस नए मोटर मार्ग के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा, आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र में आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हम उत्तराखंड को हर क्षेत्र में एक आदर्श और सशक्त राज्य बनाने के लिए पूरी तरह काम कर रहे हैं।
विकास कार्यों की इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री ने बंगसर स्थल विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए ₹3.50 लाख और कलोड़िया में बारात घर के निर्माण के लिए ₹3 लाख विधायक निधि से देने की बड़ी घोषणाएं भी कीं।
इस कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, महामंत्री नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र मेहरा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अशोक जलाल, वीरेंद्र चिलवाल, वीरेंद्र, महेंद्र बिष्ट, ललित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, भुवन चंद्र, पान सिंह, नवीन आर्य, विजय भंडारी, जगदीश तिवारी, तारा दत्त, राजू रावत, विपिन, हरीश रौतेला, हरीश बिष्ट, प्रकाश जीना, राजेंद्र जोशी और हीरा सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Uttarakhand
मुख्यमंत्री धामी का हरिद्वार दौरा: संत सम्मेलन में किया प्रतिभाग…

संत सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री धामी, महाकुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने का संकल्प
हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने एक आश्रम में आयोजित स्थापना दिवस समारोह और संत सम्मेलन में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक प्रदीप बत्रा तथा मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत बड़ी संख्या में संत-महात्मा मौजूद रहे।
संत समाज के मार्गदर्शन में होगा महाकुंभ 2027
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संत समाज का आशीर्वाद हमेशा राज्य को मिलता रहा है और वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले महाकुंभ को संतों के मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद से दिव्य एवं भव्य बनाया जाएगा।
गुरुद्वारा विवाद पर पंजाब के मुख्यमंत्री से हुई बातचीत
गुरुद्वारा विवाद के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस विषय पर भगवंत मान से भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती पर सिख गुरुओं से जुड़े कई पवित्र धार्मिक स्थल हैं और सभी धर्मों का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की पहचान रही है।
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर विपक्ष पर साधा निशाना
वहीं राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी की रिपोर्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष हमेशा सनातन परंपरा को बदनाम करने का प्रयास करता रहा है, लेकिन वह अपने मंसूबों में कभी सफल नहीं हो पाएगा।
एसआईटी की जांच निष्पक्ष, दोषियों पर होगी कार्रवाई: कैलाश विजयवर्गीय
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि एसआईटी इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है और जांच के बाद वास्तविक दोषियों का पर्दाफाश होगा। उन्होंने कहा कि जिसने भी गलत कार्य किया है, उसे कानून के अनुसार सजा अवश्य मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Uttarakhand
उत्तराखंड कांग्रेस का सचिवालय घेराव, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तराखंड कांग्रेस का सचिवालय घेराव : बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय कूच
देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और भू-माफियाओं को संरक्षण दिए जाने के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया।
भू-माफियाओं को संरक्षण देने का लगाया आरोप
कांग्रेस ने सरकार पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने, भूमि मुक्त न कराने और जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की जमीनें खुर्द-बुर्द कर माफियाओं को सौंप दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ नेता आर्थिक हित साधने के लिए जमीनों के आधार पर भ्रष्टाचार बढ़ा रहे हैं।
‘भविष्य में पैर रखने की जगह नहीं बचेगी’
गणेश गोदियाल ने कहा कि जमीनें इस हद तक बेची जा रही हैं कि भविष्य में पैर रखने की जगह नहीं बचेगी। उन्होंने दावा किया कि जानकारी के अनुसार आचार संहिता से पहले 100 अन्य जमीनें चहेतों को सौंपने के प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार की सह पर जमीनें माफियाओं को दी जा रही हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए जमीन बचाना सभी का कर्तव्य है।

सचिवालय से पहले रोके गए कार्यकर्ता, पुलिस ने लिया हिरासत में
सचिवालय पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।
भाजपा का पलटवार, सख्त भू-कानून का किया जिक्र
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरी पाठक ने कहा कि धामी सरकार ने सख्त भू-कानून लागू किया है, जिसके चलते माफियाओं पर नकेल कसी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे अब हजम नहीं कर पा रही है।
Cricket22 hours agoAUS-W vs PAK-W Dream11 Team Match 21 T20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Uttarakhand23 hours agoNagrasu Gurudwara News: नगरासू गुरुद्वारा विवाद सुलझने की ओर डीएम और एसपी की समझाइश के बाद 2 निहंगों ने छोड़ी छत..
Uttarakhand23 hours agoदेहरादून में देर रात बड़े पैमाने पर हुए पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले, यहाँ देखें पूरी सूची…
Uttarakhand20 hours agoउत्तराखंड कांग्रेस का सचिवालय घेराव, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Uttarakhand18 hours agoमुख्यमंत्री धामी का हरिद्वार दौरा: संत सम्मेलन में किया प्रतिभाग…
almora18 hours agoAlmora News : सोमेश्वर में विकास को नई गति, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी नए मोटर मार्ग की आधारशिला











































