Uttarkashi
धराली-हर्षिल में आपदा के बाद भागीरथी पर बनी झील को खोलने के प्रयास तेज, जिलाधिकारी खुद संभाल रहे मोर्चा

हर्षिल हेलीपैड के पास भागीरथी नदी पर बनी झील को नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से खोलने के लिए उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीमें लगातार प्रयासरत हैं।

धराली-हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। हर्षिल हेलीपैड के पास भागीरथी नदी पर बनी झील को नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से खोलने के लिए उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीमें लगातार प्रयासरत हैं।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य 5 अगस्त से धराली-हर्षिल में स्वयं मौजूद रहकर आपदा प्रभावितों को हरसंभव सहायता दिलाने के लिए सभी व्यवस्थाओं का सक्रिय निरीक्षण और निर्देशन कर रहे हैं।
हर्षिल हेलीपैड पर बनी झील को मैन्युअल तरीके से पंचर कर नियंत्रित रूप से बहाव देने के कार्य का जिलाधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। आज जिलाधिकारी ने खुद झील को मैन्युअल रूप से खोलने में लगे कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इससे वहां तैनात टीम के बीच अतिरिक्त ऊर्जा और संकल्प का संचार हुआ।
गौरतलब है कि इस झील को बिना किसी अनहोनी के सुरक्षित ढंग से खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं ताकि नीचे की ओर बसे गांवों और आबादी को किसी भी संभावित खतरे से बचाया जा सके।
Breakingnews
उत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम

Uttarkashi News : 13 साल के किशोर ने किया 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म
Uttarkashi News : उत्तरकाशी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल के किशोर पर नौ साल की चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस खबर से बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
उत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
उत्तरकाशी मुख्यालय के पुरोला प्रखंड से सटे एक गांव से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां कक्षा 6 में पढ़ने वाले 11 साल के किशोर पर नौ साल की चौथी कक्षा की बच्चे से दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। घटना बुधवार की बताई जा रही है। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है।
खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम
बताया जा रहा है कि बच्ची खून से सने कपड़ों में घर पहुंची। तब इस मामले का खुलासा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता काम से शाम को घर लौटे तो देखा उनकी बच्ची खून से लथपथ थी जब बच्ची से इसके बारे में पूछा को बच्ची ने इस बारे में पिता को बताया।
जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंची। पिता कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए उत्तरकाशी भेजा गया है। जबकि किशोर से पूछताछ की जा रही है।
साथ खेलने के दौरान घटना को दिया अंजाम
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार घटना बुधवार की बताई जा रही है। आरोप है कि घटना के समय छात्रा की मां पास के गांव में आयोजित मेले में गई हुई थी, जबकि उसके पिता मजदूरी के लिए खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान छात्रा और किशोर गांव के मंदिर परिसर में खेल रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि खेलते-खेलते किशोर छात्रा को मंदिर के पीछे की ओर ले गया, जहां उसके साथ कथित रूप से गलत हरकत की गई।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत

Uttarkashi News : आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की पहाड़ी से गिरकर मौत
Uttarkashi News : उत्तरकाशी से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। इस खबर से इलाके में मातम पसर गया है।
Table of Contents
उत्तरकाशी में आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत
उत्तरकाशी जिले के टौंस वन प्रभाग की पुरोला रेंज के बिणाई बीट क्षेत्र में बुधवार देर रात जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट गार्ड मोहन सिंह भी आग बुझाने के अभियान में शामिल हुए।

हादसे के कारणों का लगाया जा रहा पता
आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे पास की ऊंची चट्टान से गहरी खाई में जा गिरे। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Uttarakhand
दयारा बुग्याल से लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी, वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक

Uttarkashi News : उत्तरकाशी जिले के दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र से लापता हुई रामनगर (नैनीताल) निवासी महिला ट्रैकर बबीता पांडे की तलाश लगातार जारी है। लापता ट्रैकर की खोज के लिए विभिन्न बचाव और खोजी दल कई दिनों से अभियान चला रहे हैं।
Table of Contents
दयारा बुग्याल से लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी
बुधवार को अभियान के पांचवें दिन विशेष खोज टीमों ने गोई क्षेत्र के आसपास स्थित झीलों, जल स्रोतों और दुर्गम इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि दिनभर की खोजबीन के बावजूद महिला ट्रैकर के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक
सर्च ऑपरेशन में एसडीआरएफ, पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें सक्रिय रूप से शामिल हैं। इसके अलावा सेना, आईटीबीपी और वन विभाग के कर्मचारी भी अपने-अपने स्तर पर क्षेत्र में खोज अभियान चला रहे हैं। खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। मौसम को देखते हुए वन विभाग ने दयारा ट्रैकिंग पर रोक लगा दी।

युवती के साथ ट्रैकिंग पर गए दो युवकों से पूछताछ जारी
पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार महिला के साथ ट्रैकिंग पर गए दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बबीता पांडे अपने परिचितों के साथ दयारा बुग्याल क्षेत्र घूमने आई थीं। उनके लापता होने के बाद से प्रशासन और बचाव एजेंसियां लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।
uttarakhand weather13 hours agoMonsoon Update: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक में हो सकती है देरी, IMD ने बताया कब पहुंचेगा उत्तराखंड ?
Champawat15 hours agoयोग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी करेंगे बनबसा में योगाभ्यास, 21 जून को मिनी स्टेडियम बनेगा योग का केंद्र
Dehradun16 hours ago2 जुलाई को प्रदेश में एक साथ 70 जगहों पर होगी मॉक ड्रिल, मानसून से पहले परखी जाएंगी तैयारियां
Dehradun13 hours agoदेहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये
Politics10 hours agoकांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 28 जून से शुरू करेगी जागरूकता अभियान
Dehradun9 hours agoउत्तराखण्ड पुलिस को मिला ‘Institutional Performance Award’, बढ़ाया प्रदेश का मान







































