Dehradun
आईएमए में महिला कैडेट्स की एंट्री, देहरादून में सेना के इतिहास में नई शुरुआत !

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून अपने 92 साल के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है। इस साल आईएमए में पहली बार महिला अधिकारी कैडेट्स को शामिल किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद, महिला कैडेट्स को भी अब आईएमए में प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा। यह कदम भारतीय सेना में लैंगिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
आईएमए की स्थापना वर्ष 1932 में हुई थी, और अब तक केवल पुरुष कैडेट्स को ही प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, पहली बार महिला अधिकारी कैडेट्स को भी इस प्रतिष्ठित अकादमी में प्रशिक्षण मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार, दिसंबर 2024 में पासिंग आउट परेड के दौरान पहली बार महिला अधिकारी कैडेट्स भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगी।
पहली बैच में 20 महिला कैडेट्स शामिल
पहली बैच में लगभग 20 महिला कैडेट्स को आईएमए में शामिल किया जाएगा। इन महिला कैडेट्स को विभिन्न कॉम्बैट और नॉन-कॉम्बैट शाखाओं में नियुक्त किया जाएगा। उन्हें पुरुषों की तरह ही कड़े सैन्य प्रशिक्षण से गुजरना होगा, जिसमें फिजिकल ट्रेनिंग, हथियार संचालन, युद्ध रणनीति, सामरिक प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट और कमांडो तकनीक शामिल होगी।
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
आईएमए में महिला अधिकारियों को शामिल करने का रास्ता सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद खुला। वर्ष 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा था कि महिलाओं को भी समान अवसर मिलना चाहिए और उन्हें भारतीय सेना में स्थायी कमीशन का अधिकार होना चाहिए। इस फैसले के बाद महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने का मार्ग प्रशस्त हुआ, और अब आईएमए में महिला कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है।
महिला अधिकारियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं
महिला कैडेट्स को आईएमए में शामिल करने के लिए संस्थान में विशेष तैयारियां की गई हैं। आईएमए परिसर में महिला कैडेट्स के लिए विशेष आवासीय व्यवस्था की गई है, जिसमें अलग से छात्रावास, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं तैयार की गई हैं।
सैन्य में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी
भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। अब महिलाएं आर्टिलरी रेजिमेंट, कॉम्बैट सपोर्ट, मिलिट्री पुलिस और इंजीनियरिंग कोर जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी सेवा दे रही हैं। 2020 में पहली बार महिला सैनिकों को मिलिट्री पुलिस में शामिल किया गया था। 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने का फैसला सुनाया था, और 2022 में महिला अधिकारी पहली बार हेलीकॉप्टर पायलट बनीं।
आईएमए में महिला कैडेट्स की एंट्री – भारतीय सेना में लैंगिक समानता का बड़ा कदम
आईएमए में महिला कैडेट्स की एंट्री भारतीय सेना में लैंगिक समानता की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह कदम न केवल सेना में महिलाओं के लिए नए अवसर खोलने वाला है, बल्कि यह भविष्य में भारतीय सेना के नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाता है।
#IMA #WomenCadets #Dehradun #HistoricalEntry #IndianArmy #uttarakhand
Dehradun
देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला आया सामने, समुदाय विशेष के नाबालिग पर लगे आरोप

Dehradun News : देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Table of Contents
देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला आया सामने
पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि किराये के मकान में रहने वाले एक परिवार की नाबालिग बेटी के साथ मकान मालिक के रिश्तेदार युवक ने कथित रूप से गलत काम किया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समुदाय विशेष के नाबालिग पर लगे आरोप
घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई। इस बीच कुछ लोगों द्वारा आरोपी से मारपीट किए जाने और उससे जुड़े प्रतिष्ठान में तोड़फोड़ की भी सूचना है।

हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन
हिंदूवादी संगठन के प्रदर्शनकारी नगर कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक भी देखने को मिली। कुछ लोगों ने बाजार क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कराने का प्रयास भी किया, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
big news
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राफिक एरा तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।
Table of Contents
देहरादून में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तिब्बती कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय कर्मा स्कूटी से आईएसबीटी की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ग्राफिक एरा तिराहे के निकट उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
बुजुर्ग की मौके पर ही मौत
घटना की सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। साथ ही सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।

पुलिस ने ट्रक चालक को लिया हिरासत में
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
क्लेमेनटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि चालक को मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें यहां..

Dhami Cabinet Decisions : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
बैठक में शिक्षा, उपनल कर्मचारियों, चारधाम यात्रा, पर्यटन, कृषि, पशुपालन और कारागार विभाग समेत कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। जिसके बारे में उपर सचिव मुख्यमंत्री बंसीधर तिवारी ने जानकारी दी कैबिनेट बैठक में सही अहम मुद्दों पर सहमति बनी और कैबिनेट में मंजूरी की जिसमें 12 प्रस्ताव पर कैबिनेट की मंजूरी मिली।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले
- 1. उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी।
- 2. उपनल कर्मचारियों के समान कार्य-समान वेतन की कटऑफ तिथि 12 नवंबर 2018 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2024 की गई।
- 3. मिडिल ईस्ट संकट के चलते बढ़ी बिटुमेन कीमतों को लेकर पीडब्ल्यूडी के लिए व्यवस्था बनाने का फैसला।
- 4. उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने का निर्णय, साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक।
- 5. आबकारी विभाग में होलोग्राम दोहराव की स्थिति में दोहरा कर नहीं लगेगा।
- 6. सेलाकुई स्थित सगंध एवं हर्बल केंद्र में मिलावट जांच सुविधा विकसित होगी, पांच पद स्वीकृत।
- 7. अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली आयोजन को मंजूरी।
- 8. उत्तराखंड कारागार नियमावली में संशोधन को स्वीकृति।
- 9. कारागार अधीनस्थ सेवा नियमावली को मंजूरी।
- 10. राज्य आंदोलनकारियों एवं आश्रितों को भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन के लिए एक बार राहत।
- 11. चारधाम यात्रा में संचालित घोड़ा-खच्चरों के लिए 5 प्रतिशत बीमा सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
- 12. एम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु गौवंश आधारित पायलट परियोजना को मंजूरी।
big news22 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत
Roorkee4 hours agoरूड़की में देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा फरार
Udham Singh Nagar23 hours agoउत्तराखंड में राष्ट्रविरोधी साजिश का पर्दाफाश !, STF की बड़ी कार्रवाई एक संदिग्ध गिरफ्तार
Cricket5 hours agoNZ-W vs IRE-W Dream11 Team Match 13 Women T20 wc 26
Cricket4 hours agoIND vs AFG Dream11 Team 3RD ODI 2026
big news21 hours agoअंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो विवाद में सुरेश राठौर को राहत, कोर्ट से मिली जमानत
Uttarakhand5 hours agoउत्तराखंड में मानसून सीजन को लेकर अलर्ट मोड में सरकार, कर्मचारियों की छुट्टियां भी की रद्द
Dehradun3 hours agoदेहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला आया सामने, समुदाय विशेष के नाबालिग पर लगे आरोप




































