Chamoli
बदरीनाथ में कड़ाके की ठंड: तापमान शून्य से नीचे, झरने और नाले लगे जमने !

चमोली: उत्तराखंड में मानसून के बाद की सूखी ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। भले ही पहाड़ों में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई हो, लेकिन तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
बदरीनाथ धाम में इस समय शून्य से नीचे का तापमान है, जिससे यहां बहने वाले नाले और झरने जमने लगे हैं। बदरीनाथ धाम के समीप स्थित इंद्रधारा झरना भी पूरी तरह से जम चुका है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिन तक प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। 25 नवंबर तक हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, कोहरे के कारण मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आई है, जिससे सुबह और शाम की सर्दी बढ़ गई है।
देहरादून का दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन यह पिछले 10 वर्षों का सबसे कम तापमान है।
आज, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का अनुमान है। केंद्र ने इन दोनों जिलों में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
#BadrinathTemperatureDrop, #ColdWaveinUttarakhand, #NoRainfallForecast, #YellowAlertinHaridwarandUdhamSinghNagar, #ColdWeatherinDehradun
Chamoli
भगवान रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर से हुई रवाना, कल खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट

Chamoli News : चमोली जिले के ऐतिहासिक गोपीनाथ मंदिर से शनिवार 17 मई को पंचकेदारों में शामिल चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की पवित्र डोली पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपने शीतकालीन गद्दीस्थल से कैलाश रुद्रनाथ धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान रुद्रनाथ और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
Table of Contents
भगवान रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर से हुई रवाना
सुबह से ही गोपीनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु भगवान रुद्रनाथ के दर्शन और डोली यात्रा में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आए। डोली को कंधा देने के दौरान भक्त भावुक दिखाई दिए।
आर्मी बैंड की प्रस्तुति ने मोहा सबका मन
डोली यात्रा के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों और आर्मी बैंड की प्रस्तुति ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते नजर आए। पूरा गोपेश्वर क्षेत्र भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा दिखाई दिया।

कल सुबह खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, भगवान रुद्रनाथ की डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए दुर्गम लेकिन बेहद सुंदर बुग्यालों के रास्ते रुद्रनाथ धाम पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार, रविवार 18 मई को सुबह 11 बजे भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
डोली प्रस्थान से पहले तड़के भगवान रुद्रनाथ के विग्रह का विशेष जलाभिषेक और विधिवत पूजा-अर्चना कर भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद डोली गोपीनाथ मंदिर से रवाना हुई।
- बड़ी खबर : डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू
- देहरादून : सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
- भगवान रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर से हुई रवाना, कल खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट
- देहरादून में यहां मां ने दो मासूमों को नहर में फेंका, फिर खुद भी लगाई छलांग, मौके पर मची अफरा-तफरी
- CSK vs SRH Dream11 Prediction ipl 2026 Match 63: फैंटेसी क्रिकेट टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Chamoli
चमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन, भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क

Chamoli News : उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। नीति-मलारी नेशनल हाईवे पर अचानक हुए भारी भूस्खलन ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।
देखते ही देखते पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा, जिससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। इस भयावह घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Table of Contents
चमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन
चमोली में नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, नीति-मलारी हाईवे पर इन दिनों सड़क को डबल लेन बनाने का कार्य चल रहा है। पहाड़ की कटिंग के दौरान अचानक चट्टानें और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। लैंडस्लाइड इतना जबरदस्त था कि मौके पर धूल का बड़ा गुबार छा गया और सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई।
भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क
हाईवे बंद होने से नीति घाटी के दो दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं सेना की आवाजाही और जरूरी सामानों की सप्लाई पर भी इसका असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार हो रही पहाड़ कटिंग और भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
Chamoli
बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा-अर्चना कर लिया भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद

Chamoli News : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह (सेनि) आज बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए।
Table of Contents
बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह
शनिवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
धाम पहुंचने पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और मुख्य कार्याधिकारी ,सोहन सिंह रांगड़ ने मंदिर परिसर में राज्यपाल का स्वागत किया।

राज्यपाल ने की बद्रीनाथ धाम के दिव्य वातावरण की सराहना
राज्यपाल ने बद्रीनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता और दिव्य वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यह धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें सराहनीय बताया।
big news14 hours agoउत्तराखंड पुलिस में देर रात हुए बंपर तबादले, कई पुलिस उपाधीक्षकों को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट
Cricket12 hours agoCSK vs SRH Dream11 Prediction ipl 2026 Match 63: फैंटेसी क्रिकेट टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Dehradun12 hours agoदेहरादून में यहां मां ने दो मासूमों को नहर में फेंका, फिर खुद भी लगाई छलांग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Chamoli11 hours agoभगवान रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर से हुई रवाना, कल खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट
Ramnagar13 hours agoरामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
big news8 hours agoदेहरादून : सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
Dehradun6 hours agoबड़ी खबर : डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू








































