Dehradun
मोबाइल से आवेदन की सुविधा: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की नई योजना…

देहरादून – आने वाले समय में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सभी भर्तियों के आवेदन से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने तक का काम मोबाइल एप से हो सकेगा। इसके लिए आयोग जल्द ही एप बनाने जा रहा है।
अभी तक आयोग की वेबसाइट पर ही सभी नई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी होते हैं। ऑनलाइन आवेदन, एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आंसर की भी जारी होती है। चूंकि, तेजी से मोबाइल का प्रचार प्रसार हुआ है, इसलिए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग इसका मोबाइल एप बनाने जा रहा है।
इस एप के माध्यम से मोबाइल में नई भर्ती के विज्ञापन, आवेदन, एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग हो सकेगी। इसके साथ ही आंसर की भी मोबाइल एप से ही देखकर उसे चुनौती भी दे सकेंगे। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, इस मोबाइल एप्लीकेशन के लिए निविदा जारी की जा चुकी है। जो भी संस्था इसे तैयार करेगी, उसे सभी सुरक्षा मानकों को भी पूरा करना होगा।
आयोग का मकसद केवल इतना है कि अभ्यर्थियों को और आसानी से भर्तियों की जानकारी मिल सके। बार-बार वेबसाइट के भरोसे न रहना पड़े। मोबाइल एप होने पर अभ्यर्थियों को भर्तियों के नोटिफिकेशन भी स्वत: मिल सकेंगे। इससे उनकी कोई जानकारी मिस नहीं होगी।
#MobileApplication, #RecruitmentProcess, #UttarakhandPublicServiceCommission, #JobApplications, #TechnologyIntegration, #dehradun, #uttarakhand
Dehradun
देहरादून में शिक्षकों से मारपीट के आरोप में दरोगा निलंबित, बेटे पर लगा था नकल का आरोप

Dehradun News : देहरादून के पित्थूवाला स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस दूरसंचार शाखा में तैनात दरोगा महेश कंडवाल को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देश पर की गई।
Table of Contents
देहरादून एसएसपी ने जारी किए निलंबन आदेश
मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने दरोगा के आचरण को पद की गरिमा के अनुरूप न मानते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कदम उठाया है।
परीक्षा के दौरान नकल का मामला आया था सामने
बताया जा रहा है कि 4 जून को पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित परीक्षा के दौरान दो छात्रों पर एक-दूसरे की उत्तर पुस्तिका देखकर नकल करने का संदेह हुआ था। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी यह घटना रिकॉर्ड हुई थी।
इसके बाद परीक्षा नियंत्रण समिति ने दोनों छात्रों को कक्ष से बाहर बुलाकर पूछताछ की। कॉलेज स्टाफ का कहना है कि छात्रों को समझाने के बाद उनसे लिखित माफीनामा देने के लिए कहा गया था।

छात्र ने बताया था पिता हैं पुलिस विभाग में
कॉलेज कर्मचारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान एक छात्र ने बताया कि उसके अभिभावक पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और उसके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई न की जाए। बाद में छात्र को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी गई और परीक्षा समाप्त होने के बाद वह घर चला गया।
अगले दिन कॉलेज पहुंचे परिजन
शिक्षकों का आरोप है कि 5 जून को जब संस्थान का स्टाफ प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में व्यस्त था, तभी संबंधित छात्र के माता-पिता, एक महिला रिश्तेदार और एक अन्य व्यक्ति कॉलेज परिसर पहुंचे।
आरोप है कि उन्होंने कॉलेज के कंट्रोल रूम में प्रवेश कर कर्मचारियों और शिक्षकों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और कर्मचारियों ने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की थी।
Dehradun
मसूरी में युवक कार की छत पर बैठकर मचा रहा था उत्पात, पुलिस ने काटा चालान, कार भी की सीज

Mussoorie News : पर्यटन नगरी मसूरी में माल रोड पर कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मसूरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को सीज कर दिया। वहीं युवक का चालान कर भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी गई।
Table of Contents
मसूरी में युवक कार की छत पर बैठकर मचा रहा था उत्पात
वायरल वीडियो में लाल रंग की ब्रेजा कार संख्या यूके17-डब्ल्यू-3081 की छत पर बैठा एक युवक सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करता दिखाई दे रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली मसूरी पुलिस ने जांच कर वाहन और युवक की पहचान की।
पुलिस ने चालान काट कार को किया सीज
पुलिस ने वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया, जबकि हुड़दंग करने वाले शिवम पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर, हरिद्वार के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान किया गया। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी।

पुलिस ने की यातायात नियमों का पालन करने की अपील
मसूरी पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
Dehradun
उत्तराखंड में आज से आज से शुरू हुआ SIR, घर-घर जाकर मतदाताओं को बाटेंगे गणना फार्म

SIR in Uttarakhand : प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का शुभारंभ आज से हो रहा है। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची में दर्ज विवरणों का सत्यापन और अद्यतन सुनिश्चित करना है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज से आज से शुरू हुआ SIR
उत्तराखंड में आज से आज से SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू हो गया है। उत्तराखण्ड में SIR कार्यक्रम के तहत आज से प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म बांटने का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश के समस्त मतदाताओं से बूथ लेवल एजेंट्स को सहयोग करने की अपील की है।
घर-घर जाकर मतदाताओं को बाटेंगे मतदाताओं को गणना फार्म
सीईओ ने बताया कि प्रदेश के सभी 11,733 BLOs के पास गणना फार्म पहुंचा दिए गए हैं। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। आगामी 7 जुलाई तक एक माह के समय में BLOs द्वारा मतदाताओं के गणना फार्मों को BLO App के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा।
”बुक ए कॉल विद BLO” से आप भी ले सकते हैं मदद
प्रदेश के मतदाता नौकरी या अन्य पेशे से जुड़े होने के कारण दिन में घर पर उपलब्ध नहीं हैं तो वे ”बुक ए कॉल विद BLO” के फीचर से एक क्लिक पर अपने BLO के साथ कॉल बुक करा सकते हैं। इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके या ECI-Net मोबाइल एप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं।

कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर BLO द्वारा मतदाता से स्वयं संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा BLO के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो ऐसी स्थिति में BLO तीन बार घर पर विजिट करेंगे और BLO घर पर स्टीकर लगाकर अपने अगले विजिट की डेट और मोबाइल नंबर लिखेंगे, मतदाताओं द्वारा BLO से संपर्क कर सुविधानुसार गणना फार्म भरा जा सकता है।
15 सितंबर 2026 अंतिम मतदाता सूची का होगा प्रकाशन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ BLO को उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा इसके साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे और आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। इसी बीच 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक नोटिस जारी कर दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
ECI-Net एप से खुद डाउनलोड कर सकते हैं गणना फार्म
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि मतदाता स्वयं भी ECI-Net एप के माध्यम से अपना गणना फार्म डाउनलोड कर सकते हैं इसके बाद मतदाता इसे भरकर अपलोड कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान अगर कोई भी पात्र व्यक्ति, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं तो वे अपने BLO से संपर्क कर फार्म 6 भर सकते हैं। जिसके बाद दावे आपत्तियों के निस्तारण के समय उनके फार्मों पर विचार किया जाएगा।
Cricket10 hours agoENG-W vs AUS-W Dream11 Team Warm Up ICC T20 WC 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, बेस्ट कैप्टन चॉइस और पिच रिपोर्ट
Cricket3 hours agoBAN vs AUS Dream11 Team 1ST ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग XI
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में बारिश के आसार
Dehradun4 hours agoमसूरी में युवक कार की छत पर बैठकर मचा रहा था उत्पात, पुलिस ने काटा चालान, कार भी की सीज
big news3 hours agoकेशव नेगी की गिरफ्तारी पर क्यों भड़का उत्तराखंड?, आम जनता से लेकर नेताओं तक ने उठाए सवाल
Dehradun5 hours agoउत्तराखंड में आज से आज से शुरू हुआ SIR, घर-घर जाकर मतदाताओं को बाटेंगे गणना फार्म
Dehradun60 minutes agoदेहरादून में शिक्षकों से मारपीट के आरोप में दरोगा निलंबित, बेटे पर लगा था नकल का आरोप
almora1 minute agoशहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आँखों से दी अंतिम विदाई, अल्मोड़ा में किया गया अंतिम संस्कार





































