Breakingnews
सस्ते गल्ले की दुकान पर मिला रहा प्लास्टिकनुमा नकली चावल, पीड़ित ने एसडीएम से की शिकायत।

कोटद्वार – कोटद्वार में सरकार द्वारा गरीबों को मिलने वाले खाद्यान में मिलावट का मामला सामने आया है। सरकारी सस्ते गल्ले से मिलने वाले चावल में लोग नकली चावल मिले होने की बात कह रहे है। कई महीनों से यह लोग प्लास्टिकनुमा नकली चावल खाते हुए आ रहे है।
रिफ्यूजी कलोनी निवासी शशिरानी नकली चावल मिले होने की शिकायत को लेकर आज एसडीएम के पास पंहुची और नकली चावल के कुछ सैंपल दिखाए जिसमे एसडीएम सोहन सिंह सैनी को भी चावल देखने में अजीब से लगे जिसमे एसडीएम ने कहा की अभी यह नकली चावल का मामला संज्ञान में आया है। इसमें जांच कराई जाएगी और जांच के उपरांत ही कार्यवाही की जाएगी।
वहीं महिला का कहना है की हमे यह प्लास्टिक के चावल 6महीनों से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से मिल रहे है जिसे खाकर हमारी तबियत खराब हो रही है पेट दर्द ,गैस और आंतों से संबंधित सहित कई अन्य बीमारियां देखने को मिल रही है। चावल को धोते समय इनमे चिकनाहट देखी जा रही है और पानी में डालते ही यह बाहर निकल जा रहे है । सरकार द्वारा मिलने वाले राशन से हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
Rudraprayag
अगस्त्यमुनि में डोली के प्रवेश को लेकर गरमाया मामला, लोगों ने गेट तोड़ने का किया प्रयास
Rudraprayag: अगस्त्यमुनि में दूसरे दिन भी गेट के बाहर खड़ी रही डोली, मौके पर जमकर हुआ हंगामा
मुख्य बिंदु
रुद्रप्रयाग (Rudraprayag): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में अगस्त्यमुनि में मैदान निर्माण को लेकर पिछले एक महीने से धरना चल रहा है। जिसके बाद कल मकर संक्रांति के पर्व पर केदारनाथ हाईवे पर अगस्त्यमुनि में मुनि महाराज की डोली ने जमकर तांडव मचाया। डोली को कल मंदिर से रवाना होकर अगस्त्य ऋषि के मैदान में जाना था। जहां सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे भक्त डोली का इंतजार कर रहे हैं।
अगस्त्यमुनि में दूसरे दिन भी गेट पर घंटों खड़ी रही मुनि महाराज की डोली
लेकिन मैदान का गेट उपर से बंद होने पर डोली ने मैदान के अंदर प्रवेश नहीं किया। जिसके बाद आज गुरुवार को भी माहौल गरम रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मामले में हंगामा बढ़ने के बाद प्रवेश गेट को तोड़ना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें- कालीमठ और चामुंडा की देव डोलियों ने किया गंगा स्नान, हरिद्वार, देवप्रयाग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गुरुवार को मकर संक्रांति पर निकली अगस्त्य ऋषि की ऐतिहासिक डोली यात्रा के दूसरे दिन भी भारी विवाद हुआ। मैदान का गोल गेट नहीं तोड़े जाने पर बुधवार को डोली ने प्रवेश नहीं किया था। जबकि आज गुरुवार को दोबारा डोली मैदान में प्रवेश के लिए पहुंची। लेकिन गेट न तोड़े जाने पर डोली ने आज भी मैदान में प्रवेश नहीं किया। जिसके बाद मौके पर जमा भीड़ में से कई लोग जिनमें औरतें भी शामिल थी गेट के ऊपर चढ़ कर गेट तोड़ने लगे।
आक्रोश में आए लोगों ने गेट तोड़ने का किया प्रयास
स्टेडियम निर्माण के खिलाफ स्थानीय लोग लम्बे समय से प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके चलते साल के पहले दिन ही त्रिभुवन चौहान और अन्य को थाने में हाजिरी भी लगानी पड़ी थी। साथ ही जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने भी गेट को हटाने की बात कही थी। लेकिन मामले में किसी भी तरह की प्रशासनिक कार्रवाई न होने से स्थानीय लोग आक्रोश में हैं। उनका कहना है कि ये भूमि अगस्त्य ऋषि मुनि महाराज की है जहाँ पर गेट निर्माण नहीं किया जाना चाहिए था।
डोली समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि
15 सालों बाद अगस्त्य ऋषि की डोली यात्रा का आयोजन किया गया, जिसको लेकर प्रशासन को पहले से सूचना दे दी गई थी। लेकिन प्रशासन ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
ये भी पढ़ें – रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो गुमशुदा महिलाओं को किया बरामद, पिछले साल 21 महिलाऐं हुई थी लापता
Breakingnews
इंडिया vs न्यूजीलैंड दूसरा वनडे ,पढ़े पिच रिपोर्ट, संभवित XI, और भविष्यवाणी..

🏏 इंडिया vs न्यूजीलैंड दूसरा वनडे (Ind vs NZ 2nd ODI) – पूरा मैच प्रीव्यू
Ind vs NZ 2nd ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी मकर सक्रांति के पर्व पर खेला जाएगा , यह रोमांच से भरपूर होने वाला है। पहला मैच भारत के पक्ष में गया था , अब दूसरा मैच सीरीज का रुख बदल सकता है। फैंस की नजरें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुबमन गिल और मोहम्मद सिराज जैसे सितारों पर होंगी। वहीं न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
इसी मैच को ध्यान में रखते हुए यहां पूरा प्रीव्यू दिया जा रहा है ताकि आपको हर जरूरी जानकारी एक ही जगह पर मिल सके।
इस Ind vs NZ 2nd ODI से दोनों टीमों के लिए अलग-अलग चुनौतियाँ होंगी।
Table of Contents
Ind vs NZ 2nd ODI सीरीज का परिचय और मैच का महत्व
भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें हैं। दोनों ही टीमों के बीच मुकाबले हमेशा हाई-वोल्टेज होते हैं। दूसरा वनडे इसलिए खास है क्योंकि:
- सीरीज का निर्णायक मोड़
- खिलाड़ियों के विश्व कप चयन पर असर
- रैंकिंग पर पड़ेगा सीधा प्रभाव
दूसरा मैच जीतने वाली टीम सीरीज में मजबूत पकड़ बना सकती है।
इस Ind vs NZ 2nd ODI में पिच की स्थिति भी महत्वपूर्ण होगी।
मैच का स्थान और समय
- स्थान: निरंजन शाह स्टेडियम, कान्डहेरी, राजकोट
- भारतीय समय: दोपहर 1:30 बजे
- GMT समय: सुबह 8:00 बजे
यह मैदान फ्लैट पिच और हाई स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है।
पिच और मौसम रिपोर्ट
इस Ind vs NZ 2nd ODI में बारिश की संभावना नहीं है।
राजकोट की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है।
- शुरुआती ओवर में हल्की स्विंग
- मिड ओवर्स में स्पिनर्स का रोल
- 300+ स्कोर पूरी तरह संभव
मौसम साफ रहने की संभावना है, बारिश की कोई आशंका नहीं।
Ind vs NZ 2nd ODI : संभावित प्लेइंग XI
भारत की संभावित XI
- रोहित शर्मा
- शुबमन गिल
- विराट कोहली
- श्रेयस अय्यर
- केएल राहुल (विकेटकीपर)
- रवींद्र जडेजा
- कुलदीप यादव
- मोहम्मद सिराज
- अर्शदीप सिंह
- प्रसिद्ध कृष्णा
- यशस्वी जायसवाल / ध्रुव जुरेल
न्यूजीलैंड की संभावित XI
- डेवोन कॉनवे
- हेनरी निकोल्स
- विल यंग
- डेरिल मिशेल
- ग्लेन फिलिप्स
- मिचेल ब्रैसवेल (कप्तान)
- काइल जेमीसन
- क्रिस्टियन क्लार्क
- एडिथ्या अशोक
- मिचेल हैय
- जोश क्लार्कसन
टीम इंडिया की ताकत और कमजोरियां
ताकत
- टॉप ऑर्डर बेहद मजबूत
- स्पिन अटैक घातक
- घरेलू परिस्थितियों का फायदा
कमजोरियां
- डेथ ओवर्स की गेंदबाजी चिंता
- मिडल ऑर्डर में निरंतरता की कमी
न्यूजीलैंड टीम की ताकत और कमजोरियां
ताकत
- ऑलराउंडर्स की भरमार
- फील्डिंग शानदार
कमजोरियां
- स्पिन के खिलाफ संघर्ष
- एशियाई पिचों पर अनुभव कम
हेड टू हेड रिकॉर्ड: Ind vs NZ ODI
दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा तगड़े रहे हैं। Ind vs NZ 2nd ODI में भारत कई बार हावी रहा है जबकि न्यूजीलैंड ने अपसेट भी किए हैं। राजकोट जैसी पिचों पर भारत का रिकॉर्ड बेहतर नजर आता है।
Ind vs NZ 2nd ODI : की-प्लेयर
भारत
- विराट कोहली
- रोहित शर्मा
- कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड
- डेरिल मिशेल
- डेवोन कॉनवे
- ग्लेन फिलिप्स
Ind vs NZ 2nd ODI : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
- कप्तान: विराट कोहली / रोहित शर्मा
- उप-कप्तान: डेरिल मिशेल / कॉनवे
- कुलदीप यादव और सिराज बॉलिंग पॉइंट दे सकते हैं
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें
- टीवी चैनल – स्पोर्ट्स नेटवर्क्स
- मोबाइल – ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीमिंग
आज के मैच की संभावित भविष्यवाणी
राजकोट की पिच पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है।
- भारत की जीत की संभावना अधिक
- 300–330 रन का स्कोर बन सकता है
लेकिन न्यूजीलैंड सरप्राइज देने के लिए मशहूर है।
सोशल मीडिया पर मैच का क्रेज
ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #INDvsNZ जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। मीम्स, स्टेटस और रील्स का माहौल बन चुका है।
🏁 निष्कर्ष
Ind vs NZ 2nd ODI केवल एक मैच नहीं, बल्कि दो दिग्गज टीमों के बीच प्रतिष्ठा की जंग है।
रोहित vs मिशेल, कोहली vs कॉनवे जैसे मुकाबले इस मैच को और भी रोमांचक बना देते हैं।
फैंस को हाई-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल सकता है।
❓ FAQs
Q1. Ind vs NZ 2nd ODI कब खेला जाएगा?
– दोपहर 1:30 बजे भारतीय समयानुसार।
Q2. मैच कहां खेला जा रहा है?
– राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में।
Q3. आज के मैच की पिच कैसी है?
– बल्लेबाजों के लिए अनुकूल और हाई स्कोरिंग।
Q4. कौन-सी टीम फेवरेट है?
– परिस्थिति और रिकॉर्ड के हिसाब से भारत मजबूत दिख रहा है।
Q5. लाइव मैच कहां देखें?
– टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
Accident
हिमाचल प्रदेश में भीषण बस दुर्घटना, हादसे में 9 की मौत 40 घायल

Himachal Bus Accident : हरिपुरधार में भीषण बस हादसा, 9 की मौत
मुख्य बिंदु
Himachal Bus Accident : हिमाचल प्रदेश से बस दुर्घटना की एक दर्दनाक खबर सामने आई है। ये भीषण हादसा सिरमौर जिले के हरिपुरधार में निजी बस के खाई में गिरने से हुआ। हादसे में बस में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।
Sirmaur Haripurdhar Bus Accident :बस दुर्घटना 8 लोगों की मौके पर मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को ये बस शिमला से कुपवी जा रही थी। जो की हरिपुरधार बजार से पहले खाई में 60 मीटर नीचे गिर गई। अब तक हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे के बाद मौके पर लोगो का जमावड़ा शुरू हो गया। हादसे के समय बस में करीब 45 लोगों के सवार होने की सूचना है।

Haripurdhar Bus Accident : 45 लोगों के बस में सवार होने की सूचना
हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। जिसके बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गए। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत और 30 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हरिपुरधार के स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया । जहाँ से अब उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक
बस हादसे पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है और पूरे प्रदेश को शोकाकुल कर गई है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद तुरंत उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा, घायलों के बेहतर उपचार के लिए समुचित चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने को भी कहा गया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने हादसे पर शोक जताया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने भी इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा कि हरिपुरधार में जीते कोच बस का गंभीर सड़क हादसा बेहद व्यथित करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह पीड़ा सभी के लिए असहनीय है, हालांकि इस कठिन समय में कांग्रेस परिवार पूर्ण संवेदना और एकजुटता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने ईश्वर से दुआ की कि सभी घायल जल्द स्वस्थ हों।
Read More…
Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
Dehradun Accident: छह दोस्तों की मौत, सिद्धेश की पार्टी के बाद अचानक कहां जा रहे थे सभी दोस्त ?
ACCIDENT: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रही आईटीबीपी जवानों की बस पलटी !
Cricket6 hours agoPC बनाम PR ड्रीम 11 भविष्यवाणी: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, कप्तान-उपकप्तान और फैंटेसी टिप्स..
Pithoragarh3 hours agoOM Parvat पर मंडराया जलवायु संकट: जनवरी में बर्फ के बिना दिखा पवित्र ॐ पर्वत, बढ़ी हिमालय की चिंता..
Ramnagar8 hours agoरामनगर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत, एक घायल
big news9 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, शहरी विकास और शिक्षा पर हो सकता है बड़ा फैसला
Dehradun5 hours agoपिता के नाम पर कलंक, बेटी के साथ कई बार कर चुका था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
Job7 hours agoRBI Office Attendant Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 572 पद, पूरी जानकारी हिंदी में
Job6 hours agoIBPS PO, SO 2025 रिजल्ट जारी, यहाँ देखें डायरेक्ट स्कोरकार्ड….
big news5 hours agoदेहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निकाला कैंडल मार्च




































