Uttarakhand
गर्मी का अहसास , बदलते मौसम में लगातार 32 डिग्री पहुंचा तापमान।

उत्तराखंड मौसम : घटते सर्दियों के दिनों के साथ अब गर्मियों का परा हाई होता हुआ नजर आ रहा है . दोपहर कि बिलखती धुप से निजात पाने के लिए लोग अब कूलर और पंखों का सहारा लेने लगे है. दिन में गर्मी का अहसास होने लगा हैवहीं उतराखंड में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस महीने का अभी तक का सबसे अधिक तापमान बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया है।
दिन प्रतिदिन चिलचिलाती धूप को सहन कर पाना अब मुश्किल होता जा रहा है । वहीं, शाम होने के बाद सुबह 8 बजे तक मौसम में नरमी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। दिन में कड़क धूप और शाम होते ही मौसम ठंडा होने के कारण कई बार दोपहिया राहगीरों को भी समस्या झेलनी पड़ रही है।
वहीं, मौसम विभाग कि ओर से जारी किए गए तापमान कि स्तिथि में 7 मार्च से लेकर 21 मार्च तक कि अवधि में सर्वाधिक उच्च तापमान 21 मार्च का दर्शाया गया है।
Dehradun
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Dehradun News : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 26 का समापन हो चुका है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान सीएम ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
Table of Contents
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन
देहरादून में आज मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन हो गया है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम देहरादून के मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा रायपुर में आयोजित किया गया। चैंपियंस ट्रॉफी का किताब 5 लाख के इनाम के साथ देहरादून की टीम ने जीता।
सीमांत क्षेत्र से लेकर पंचायतों तक खिलाड़ियों को मिला मंच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सीमांत क्षेत्र से लेकर पंचायतों तक प्रदेश के खिलाड़ियों को एक मंच मिला है। जिसमें वह अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सके। ढाई लाख से अधिक खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग लिया है। सरकार ने खिलाड़ियों का पूरा प्रोत्सन कर रही है।

सरकार की प्रदेश के खिलाड़ियों से अपेक्षा है कि वो देश–दुनिया में राज्य का नाम रोशन करे। 15 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधा बैंक खातों में डाली गई है। इसके साथ नई खेल नीति , स्पोर्ट्स लेग्सी का भी प्राविधान किया जा रहा है। वहीं रेखा आर्य ने इस चैंपियनशिप को युवा खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर प्रोत्साहन बताया।
Dehradun
मसूरी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, कसमंडा रोड से सामान और जर्जर वाहन जब्त

Mussoorie News : मसूरी में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा चला है। मसूरी में माल रोड क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित रखने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को कड़ी कार्रवाई की है।
Table of Contents
मसूरी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा
मसूरी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन के निर्देश पर कसमंडा होटल जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे पटरी व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान सड़क पर रखा गया सामान जब्त किया गया तथा लंबे समय से खड़ी जर्जर और अनुपयोगी गाड़ियों को भी हटाकर कब्जे में लिया गया।
कसमंडा रोड से सामान और जर्जर वाहन जब्त
क्षेत्रीय निवासियों ने शिकायत की थी कि माल रोड के पास कसमंडा मार्ग पर कुछ पटरी व्यापारी बार-बार चेतावनी के बावजूद सड़क किनारे बॉक्स और अन्य सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे थे। इसके अलावा कई पुरानी और कंडम गाड़ियां भी सड़क किनारे खड़ी थीं। जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा था बल्कि वहां गंदगी फैल रही थी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगने लगा था। क्षेत्रीय सभासद जसबीर कौर की पहल पर नगर पालिका प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
नोटिस के बाद भी नहीं हटाया गया था सामान
अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि संबंधित पटरी व्यापारियों को पूर्व में कई बार नोटिस और मौखिक निर्देश दिए गए थे कि वे सड़क पर सामान न रखें। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी जारी रही। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पटरी व्यापारियों के लिए नगर पालिका द्वारा अलग से स्थान चिन्हित किया गया है। जिन व्यापारियों को निर्धारित स्थान आवंटित किया जा रहा है, उन्हें वहीं व्यवसाय करना होगा। अगर कोई व्यापारी फिर सड़क या अन्य प्रतिबंधित स्थान पर सामान रखता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Roorkee
मंगलौर में नहर किनारे शख्स का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Roorkee News : रूड़की के मंगलौर में नहर किनारे शख्स का शव मिलने से सनसनी मच गई। ये मामला हत्या का है या आत्महत्या का पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
Table of Contents
मंगलौर में नहर किनारे शख्स का शव मिलने से सनसनी
रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गंग नहर किनारे स्थित एक बाग से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सुबह-सुबह शव मिलने की खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
अब तक नहीं हो पाई शव की शिनाख्त
घटनास्थल पर शव के पास ही एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली। जिससे मामले ने और भी रहस्यमयी रूप ले लिया है। पुलिस ने तत्काल पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आसपास के ग्रामीणों से मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी है। मंगलौर सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अगर ये हत्या है तो आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Cricket18 hours agoभारत बनाम नीदरलैंड्स मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, फैंटेसी टिप्स…
Cricket21 hours agoPAK vs NAM Dream11 Prediction : करो या मरो मैच में पाकिस्तान की प्रतिष्ठा दांव पर, नामीबिया के पास सम्मान बचाने का मौका..
Haridwar17 hours agoसात मार्च को उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार दौरे से पहले प्रशासन सक्रिय
Breakingnews18 hours agoएक और हत्या से दहली राजधानी, तीन युवकों ने बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर की दोस्त की हत्या
Roorkee15 hours agoमंगलौर में नहर किनारे शख्स का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Breakingnews16 hours agoदेहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, दून के साथ ही हरिद्वार कोर्ट परिसर कराया गया खाली
Dehradun12 hours agoमसूरी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, कसमंडा रोड से सामान और जर्जर वाहन जब्त
Pithoragarh15 hours agoपिथौरागढ़ में शिविर में स्थापित कंट्रोल रूम का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश






































