Uttarakhand
श्रद्धा और आस्था का उत्सव: शनिदेव महाराज सोमेश्वर मंदिर के कपाट खुले, चारधाम यात्रा की तैयारियाँ चरम पर…

उत्तरकाशी। माँ यमुना के मायके में स्थित शनिदेव महाराज सोमेश्वर मंदिर के कपाट सोमवार सुबह विधि-विधान और विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। प्रातः 7:30 बजे मंदिर के गर्भगृह के कपाट खोले गए, जिसमें तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल और पुजारी संतोष उनियाल सहित श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही श्री शनिदेव महाराज और सोमेश्वर महाराज की पूजा-अर्चना का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। पुजारियों ने बताया कि दोपहर में डोली गर्भगृह से बाहर लाई जाएगी, जहां भक्तगण पूजा-अर्चना कर भगवान को भेंट अर्पित करेंगे।
इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल 2025 से हो रही है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को और बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
इस पावन अवसर को भव्य और दिव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा विशेष योजनाएँ बनाई गई हैं। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) को निर्देश दिए हैं कि हेलिकॉप्टर से चारधामों में पुष्प वर्षा कराई जाए।
हर वर्ष की तरह इस बार भी चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आध्यात्मिक ऊर्जा और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक बनकर देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। आने वाले दिनों में देवभूमि फिर से ‘जय बद्री विशाल’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंजेगी।
#Someshwar2025 #ShaniDarshan #CharDhamYatra #TempleOpening #UttarakhandPilgrimage
Dehradun
कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Kargil Vijay Diwas : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Table of Contents
कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी
कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर सीएम धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उनके अद्वितीय त्याग, शौर्य और राष्ट्रसेवा को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी ।
कारगिल विजय भारतीय सेना के राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 18 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर अत्यंत विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय वीरता, अटूट मनोबल और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देते हुए दुश्मन को परास्त किया तथा विश्व के समक्ष भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय कराया।
कारगिल युद्ध में 527 वीर सैनिकों ने दिया था सर्वोच्च बलिदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के 527 वीर सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें उत्तराखंड के 75 वीर सपूत भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है। प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा, वीरता पदक विजेताओं की समृद्ध विरासत तथा यहां के युवाओं का राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की सुरक्षा नीति अधिक सशक्त, निर्णायक और आत्मविश्वास से परिपूर्ण हुई है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई, सीमावर्ती क्षेत्रों में रणनीतिक आधारभूत संरचना का तीव्र विकास तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए प्रयास नए भारत की शक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक तथा सैनिक कल्याण से जुड़े अनेक ऐतिहासिक निर्णयों से देश के सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान बढ़ा है।
अग्निवीरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार उठा रही ठोस कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अग्निवीरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी ठोस कदम उठा रही है। सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए देश का पहला ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ गठित किया जा रहा है। साथ ही उत्तराखंड पुलिस, वन विभाग तथा अन्य राज्य सेवाओं में उन्हें प्राथमिकता देने, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार, होमस्टे योजना तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि कारगिल के अमर शहीदों के त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर विकसित भारत तथा विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि कारगिल के अमर शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
Udham Singh Nagar
रुद्रपुर की ऑटो फैक्टरी में दर्दनाक हादसा, कर्मचारी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Rudrapur News : उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित सिडकुल सेक्टर-11 की एक ऑटोमोबाइल कंपनी में शनिवार शाम कार्य के दौरान हुए हादसे में एक कर्मचारी की जान चली गई।
Table of Contents
रुद्रपुर की ऑटो फैक्टरी में दर्दनाक हादसा
रूद्रपुर में ड्यूटी के दौरान अचानक भारी सामान उसके सिर पर गिर गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। सहकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे के कारणों और फैक्टरी में सुरक्षा मानकों के पालन की जांच शुरू कर दी गई है।
काम के दौरान कर्मचारी की दर्दनाक मौत
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुशील कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कटरा क्षेत्र का निवासी था। वर्तमान में वो रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहकर सिडकुल सेक्टर-11 स्थित ऑटो कंपनी में कार्यरत था।
भारी सामान अचानक असंतुलित होकर गिरने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम सुशील कुमार उत्पादन इकाई में अपनी नियमित ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर रखा या उठाया जा रहा भारी सामान अचानक असंतुलित होकर उनके सिर पर आ गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
हादसा होते ही फैक्टरी के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Politics
महेंद्र भट्ट के एक बयान से मचा बवाल!, कांग्रेस और बेरोजगार संघ ने खोला मोर्चा…

Uttarakhand Politics : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बेरोजगार संघ ने भी इस बयान के बाद मोर्चा खोल दिया है।
Table of Contents
महेंद्र भट्ट के एक बयान से मचा बवाल!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया में इस्तेमाल किए गए एक कथित शब्द को लेकर कांग्रेस और उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने तीखी नाराजगी जाहिर की है। दोनों संगठनों ने इसे छात्रों और युवाओं का अपमान बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द स्पष्टीकरण या माफी नहीं दी गई तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
कांग्रेस और बेरोजगार संघ ने खोला मोर्चा
पेपर लीक प्रकरण और युवाओं के लंबे आंदोलन के बाद केंद्रीय स्तर पर हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बीच महेंद्र भट्ट का बयान चर्चा का विषय बन गया है। विपक्ष का आरोप है कि उनकी टिप्पणी से उन छात्रों और अभ्यर्थियों की भावनाएं आहत हुई हैं, जो लंबे समय से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और निष्पक्ष परीक्षाओं की मांग कर रहे थे।

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरा
कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि आंदोलन कर रहे युवाओं के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जिन छात्रों ने अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष किया, उनके प्रति सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि लाखों युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार, छात्रों के आंदोलन और जनदबाव के बाद ही केंद्र सरकार को महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी करोड़ों छात्रों और युवाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है।
Cricket20 hours agoZIM vs IND Dream11 Team Prediction 3rd T20I 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Cricket20 hours agoMO vs BPH Dream11 Prediction Match 7: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
big news21 hours agoउत्तराखंड में भी उठी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग, हरक सिंह रावत बोले तभी मिलेगा छात्रों को न्याय
big news6 hours agoनहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
Udham Singh Nagar1 hour agoरुद्रपुर की ऑटो फैक्टरी में दर्दनाक हादसा, कर्मचारी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
big news4 hours agoकौन हैं नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी?, आज तक नहीं हारे एक भी चुनाव, जाने कितने हैं पढ़े-लिखे…
Haridwar5 hours agoहरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल बंद! जानिए डीएम ने क्यों लिया बड़ा फैसला ?
Cricket5 hours agoTRT vs LNS Dream11 Prediction Today Match: Playing XI, Pitch Report, Captain Tips












































