Uttarakhand
उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी, ठंड ने पकड़ी रफ्तार….

उत्तराखंड : रविवार दोपहर बाद उत्तराखंड में मौसम ने अचानक मिजाज बदला, और इसके साथ ही चारों धामों और हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आई, जिससे ठंड में वृद्धि हो गई। इसके अलावा, चकराता में भी सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली। इस साल बारिश और बर्फबारी का सभी को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन नवंबर में शुरू होने वाला यह मौसम अभी तक सूखा था, जिससे सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में बच्चे-बड़े सभी आ गए थे। काश्तकार भी सेब और अन्य फसलों के उत्पादन को लेकर चिंतित थे।
मौसम में आए इस बदलाव से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहित सुधांशु सेमवाल ने बताया कि धाम में हल्की बर्फबारी हो रही है और रात में बर्फबारी बढ़ने की उम्मीद है। यमुनोत्री धाम में कड़ी सर्दी के कारण गरुड़ गंगा का पानी जम चुका है और प्राकृतिक झरने भी बर्फ में बदल गए हैं। यमुनोत्री से मोहन सजवाण ने बताया कि धाम और आसपास की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं, जबकि निचले इलाकों में बारिश हो रही है।
वहीं, केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और देर शाम बर्फबारी शुरू हो गई। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य में जुटे सेवानिवृत्त कैप्टन सोवन सिंह बिष्ट ने बताया कि धाम में अधिकतम तापमान माइनस 8 और न्यूनतम माइनस 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
Feat
चमोली जिले के बदरीनाथ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी रविवार देर शाम बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं, निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से ठंड और बढ़ गई है। चीन सीमा क्षेत्र के माणा पास, घस्तोली, बाड़ाहोती और सुमना क्षेत्र में भी देर शाम बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब में भी मौसम सर्द हो गया।
मसूरी में रविवार को दिन की शुरुआत चटक धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव आ गया। शहर में घने बादल छाने लगे और ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आई। शहर में साढ़े चार बजे अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 और 9 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके चलते ठंड और बढ़ सकती है। हालांकि, 10 दिसंबर के बाद प्रदेश में मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।
Dehradun
दोस्तों ने दिवाली पार्टी पर घर बुलाया, सुबह मोर्चरी में मिला 15 वर्षीय अर्श का शव

Dehradun News : दिवाली का त्योहार मनाने के लिए दोस्तों के साथ घर से निकला 15 वर्षीय अर्श अंसारी कभी वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव मोर्चरी में मिला। अब अर्श के पिता नदीम अंसारी ने बेटे की मौत को लेकर उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों के मुताबिक, 8 नवंबर को अर्श के दोस्त श्रेयस ममगाईं ने उसे दिवाली मनाने के लिए अपने घर बुलाया था। श्रेयस और उसके माता-पिता ने भरोसा दिया था कि त्योहार मनाने के बाद अर्श को रात में ही घर छोड़ दिया जाएगा। देर रात तक जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो पिता ने फोन किया। उन्हें बताया गया कि अर्श सुबह घर आ जाएगा।
नदीम अंसारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे उनकी बेटे से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। उस समय अर्श दोस्तों के साथ था और बातचीत के दौरान उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं हुआ। लेकिन अगली सुबह श्रेयस की मां ने फोन कर अर्श के मोर्चरी में होने की जानकारी दी।
परिवार जब मोर्चरी पहुंचा तो अर्श के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले। पिता ने शरीर पर चाकू से वार किए जाने के निशान होने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
परिवार के मुताबिक, घटना की जानकारी सुबह करीब छह बजे मिली। पिता का कहना है कि घटना में शामिल लड़कों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है, लेकिन वह चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और बेटे को न्याय मिले।
Dehradun
PM मोदी को CM धामी की चिट्ठी, बताया कैसे बदल रहा है उत्तराखंड

Uttarakhand News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़ी उपलब्धियों का जिक्र किया है। उन्होंने इन प्रयासों में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उत्तराखंड पर्यटन, उद्योग और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना रहा है। राज्य में विकास की संभावनाओं को धरातल पर उतारने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर भी तैयार किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा को संरक्षित रखते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही रोजगार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने के लिए भी नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, नए उत्तराखंड में समाज के प्रत्येक वर्ग की खुशहाली और प्रगति को केंद्र में रखकर काम किया जा रहा है।
Dehradun
देहरादून में 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से सनसनी, कहीं नशा तो कहीं संपत्ति विवाद बना वजह

Dehradun News : राजधानी देहरादून में पिछले 24 घंटे के भीतर हुई तीन हत्याओं की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों में कहीं मामूली विवाद ने एक किशोर की जान ले ली, तो कहीं संपत्ति विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। वहीं, नशे की लत में एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली।
Table of Contents
पहली घटना: मामूली विवाद में किशोर की मौत
देहरादून के सुरी चौक पर लड़कों के बीच हुए विवाद के बाद 15 वर्षीय अर्श की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अर्श के दोस्त ही उसे अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे और फिर वहां से फरार हो गए। परिजनों ने उसके दोस्तों पर संदेह जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
दूसरी घटना: संपत्ति विवाद में युवक की हत्या
दूसरी वारदात रायपुर थाना क्षेत्र के तल्ला अधोईवाला में सामने आई, जहां संपत्ति विवाद को लेकर एक युवक पर खुखरी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में गौरव नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
तीसरी घटना: नशे के लिए रुपये नहीं मिले तो पिता की हत्या
तीसरी और सबसे रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना राजपुर थाना क्षेत्र के चलांग कुल्हन की है। यहां नशे के लिए रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय नितिन राणा ने अपने 62 वर्षीय पिता मदन राणा पर चाकू से हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 7:15 बजे नितिन अपने भांजे ऋषभ रावत से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये देने से इनकार करने पर वह दरांती लेकर भांजे पर हमला करने दौड़ा। ऋषभ किसी तरह वहां से भाग निकला। इसी दौरान पिता मदन राणा बेटे को रोकने और समझाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि पिता की डांट से गुस्साए नितिन ने उन पर चाकू से वार कर दिया।
सूचना मिलने पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मदन राणा को एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
लगातार सामने आई इन तीन हत्याओं ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज 24 घंटे के भीतर तीन परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। अब देखना होगा कि पुलिस इन घटनाओं की जांच में क्या खुलासे करती है।
Breakingnews24 hours agoलूट मामले में बडोनी की गिरफ्तारी पर भड़का बजरंग दल, SSP ऑफिस में जमकर नारेबाजी
Breakingnews6 hours agoप्रेमनगर में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Breakingnews4 hours agoदेहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे थे देह व्यापार
Breakingnews5 hours agoपहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?
Breakingnews3 hours agoपौड़ी में भालू के हमले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश
Breakingnews47 seconds agoजौलजीबी मेले में हंगामा मामला, कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज






































