Udham Singh Nagar
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में अर्पित की पुष्पांजलि !

उधम सिंह नगर: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण गुरुवार रात 8:06 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इस दुखद समाचार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हम सभी के लिए एक गहरा दुख है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारजनों और चाहने वालों को इस कठिन समय में शक्ति मिले।
big news
इश्क में सनक या साजिश? बात न करने पर महिला मित्र को को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी

Sitarganj News : उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र पर गोली चला दी। गोली महिला के सीने के पास से गुजर गई, जिससे वो घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
बात न करने पर युवक ने महिला मित्र को को मारी गोली
मिली जानकारी के मुताबिक घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि गोली शरीर के भीतर नहीं गई है और महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
शादीशुदा थी युवक की महिला मित्र
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला दोनों के बीच चल रहे व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस के अनुसार, घायल महिला मूल रूप से रुद्रपुर की रहने वाली है और उसका विवाह करीब पांच वर्ष पहले नानकमत्ता निवासी एक युवक से हुआ था। पारिवारिक मतभेदों के चलते दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं और उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
फायरिंग की आवाज से मौके पर मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों की मौजूदगी बढ़ने पर आरोपी वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Udham Singh Nagar
SDM का सीक्रेट ऑपरेशन : मरीज बनकर गई पटवारी, खुल गई फर्जी अस्पताल की पोल

Rudrapur News : उधम सिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र में प्रशासन ने एक अवैध अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है, क्योंकि अस्पताल में चल रही कथित अनियमितताओं की जांच के लिए प्रशासन ने बेहद गोपनीय तरीके से जांच कराई थी।
Table of Contents
मरीज बनकर गई पटवारी, खुल गई फर्जी अस्पताल की पोल
दिनेशपुर में संचालित एक निजी अस्पताल के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि अस्पताल बिना आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेजों के चिकित्सा सेवाएं संचालित कर रहा है। इसके अलावा अस्पताल में कुछ गैरकानूनी गतिविधियों के संचालन की भी शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही थीं।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर गदरपुर की एसडीएम रिचा सिंह ने विशेष जांच की योजना तैयार की। शिकायतों की सच्चाई जानने के लिए तहसील की एक महिला पटवारी को मरीज बनाकर अस्पताल भेजा गया। गुप्त जांच के दौरान अस्पताल की कार्यप्रणाली और वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा
जांच में सामने आए तथ्यों ने शिकायतों की पुष्टि कर दी। इसके बाद एसडीएम रिचा सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अस्पताल संचालकों से लाइसेंस, पंजीकरण और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के संचालन में कई गंभीर अनियमितताएं भी पाई गईं। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ये पता लगाया जाएगा कि अस्पताल कितने समय से नियमों का उल्लंघन कर रहा था और इससे कितने लोग प्रभावित हुए हैं। एसडीएम रिचा सिंह ने कहा कि जनहित और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों पर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है, और आने वाले दिनों में ऐसी और जांचें देखने को मिल सकती हैं।
Udham Singh Nagar
काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से हथियारों का जखीरा बरामद, 237 कारतूस बरामद

Kashipur News : उत्तराखंड के काशीपुर में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
Table of Contents
काशीपुर में कार से हथियारों का जखीरा बरामद
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक वाहन में अवैध हथियार रखे गए हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक निजी पार्किंग में खड़ी कार संख्या UK18 P 5046 की तलाशी ली गई।
कार से मिले चार हथियार और 237 कारतूस
तलाशी के दौरान वाहन से चार हथियार और कुल 237 कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों में शामिल हैं:
- 12 बोर पंप एक्शन गन
- .22 बोर राइफल
- .32 बोर पिस्टल
- .32 बोर रिवॉल्वर
STF ने शुरू की गहन जांच
एसटीएफ अब ये पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे, वाहन का उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था और इनका संभावित इस्तेमाल क्या हो सकता था। जांच के दौरान वाहन स्वामी और हथियारों से जुड़े लोगों की पहचान भी की गई है।
सुरक्षा एजेंसियां आई अलर्ट मोड में
हथियारों और बड़ी संख्या में कारतूस मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी
एसटीएफ लगातार प्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी और उनके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रही है। काशीपुर में हुई यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा।
Dehradun24 hours agoआईएमए की ऐतिहासिक परेड की देखें झलकियां, तस्वीरों को देख जाग उठेगा देशभक्ति का जज्बा
big news23 hours agoइश्क में सनक या साजिश? बात न करने पर महिला मित्र को को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी
Rudraprayag21 hours agoरूद्रप्रयाग में पूजा-अनुष्ठान करने आया युवक नदी में बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
big news18 hours agoउत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने PM मोदी को बता डाला भगवान, कहा- वो कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार…
Breakingnews2 hours agoउत्तराखंड का वीर सपूत हुआ बलिदान, डेढ़ साल पहले ही बसी थी नई जिंदगी, असम प्लेन क्रैश में जवान प्रशांत हुए शहीद
Breakingnews2 hours agoदेहरादून के बैरागीवाला में भाजयुमो नेता की हत्या, इलाके में चरम पर पहुंचा सांप्रदायिक तनाव












































