Haldwani
नाबालिग से गैंग रेप: आम के बाग में ले जाकर युवकों ने की दरिंदगी…

हल्द्वानी – हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। दो युवकों ने नाबालिग को आम के बाग में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे बाग में छोड़कर फरार हो गए। उधर नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपी फरार है।
किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात अक्तूबर को पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था। मुखानी थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी भी यही गई थी। रात करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौट रही थी। तभी दो युवकों ने उसे बाग में खींच लिया। इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से गैंग रेप किया।
इसके बाद दोनों युवक नाबालिग को बाग में छोड़कर फरार हो गए। उधर किसी तरह नाबालिग घर पहुंची। इसके बाद उसने परिवार वालों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशीष (23) और हिमांशु (24) ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किशोरी की मां ने 11 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर सौंपी।
एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
#Gangrape, #minor, #Youth, #brutalized, #haldwani, #uttarakhand
Uttarakhand
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में चार युवकों की मौत

Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई।
Table of Contents
स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में चार युवकों की मौत
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे लालकुआं की ओर से आ रही स्कॉर्पियो (UK04U-7275) तीनपानी बाईपास पुल के घुमाव पर पहुंची, जहां उसकी स्कूटी से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले और इलाज के दौरान गई जान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे युवक की हालत बेहद गंभीर थी। उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

मृतकों की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राहुल राजपूत, शिवम, आशु गौरा और आदि टम्टा के रूप में हुई है। सभी हल्द्वानी के पड़ाव क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। चार युवकों की एक साथ मौत की खबर से उनके परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।
Haldwani
Rapido ऐप से सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट बाइक सीज, सादी वर्दी में पहुंचे थे अधिकारी

Haldwani News : हल्द्वानी शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहीं रैपिडो बाइक के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। विभाग ने एक विशेष अभियान चलाकर सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट मोटरसाइकिल और स्कूटी को सीज कर दिया है। ये कार्रवाई विभिन्न स्तरों से मिल रही शिकायतों के बाद की गई।
Table of Contents
Rapido ऐप से सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट बाइक सीज
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अरविंद पांडे ने बताया कि हल्द्वानी के अलग-अलग क्षेत्रों से रैपिडो ऐप के जरिए निजी वाहनों द्वारा कमर्शियल काम किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद परिवहन कर अधिकारी जगदीश चंद्र और उनकी टीम ने एक अनोखी रणनीति बनाई।
अभियान के दौरान परिवहन आरक्षियों को सादे कपड़ों में लगाया गया। इन आरक्षियों ने आम यात्री बनकर रैपिडो ऐप के जरिए बाइक बुक की। जैसे ही चालक उन्हें छोड़ने पहुंचे, टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और वाहनों को सीज कर दिया।
सादी वर्दी में पहुंचकर अधिकारियों ने दबोचा
एआरटीओ प्रवर्तन ने स्पष्ट किया कि सफेद बैकग्राउंड और काले अक्षरों वाली नंबर प्लेट वाले वाहन पूरी तरह निजी (प्राइवेट) उपयोग के लिए होते हैं। इन्हें किसी भी स्थिति में किराए पर या कमर्शियल काम के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

व्यावसायिक उपयोग के लिए केवल पीले बैकग्राउंड पर काले अक्षरों वाली नंबर प्लेट (कमर्शियल प्लेट) वाले वाहनों को ही अनुमति है। प्राइवेट वाहनों से सवारी ढोना मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत पूरी तरह अवैध है और इसमें भारी जुर्माने का प्रावधान है।
रजिस्ट्रेशन हो सकता है कैंसिल, आरटीओ की अपील
अरविंद पांडे ने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील करते हुए कहा,निजी वाहन सिर्फ आपके व्यक्तिगत उपयोग के लिए हैं, इसे इसी सीमा तक रखें। किसी भी ऐप के बहकावे में आकर इसका कमर्शियल इस्तेमाल न करें।
नियमों का उल्लंघन करने पर न सिर्फ भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि वाहन का रजिस्ट्रेशन भी सस्पेंड या निरस्त (कैंसिल) किया जा सकता है।विभाग का ये चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Haldwani
नैनीताल में मानसून के चलते अलर्ट, गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी, प्रशासन ने दिए नोटिस

Haldwani News :नैनीताल जनपद में भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जुलाई को जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई थी। जिसके चलते स्कूलों में दो दिनों का अवकाश भी घोषित किया गया। वहीं संभावित आपदा को देखते हुए प्रशासन ने गधेरों और नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
Table of Contents
नैनीताल में गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी
नैनीताल जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। संभावित जलभराव, भूस्खलन और गधेरों के उफान पर आने की आशंका के मद्देनजर राहत और बचाव टीमों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान गधेरे के किनारे रहने वालों को चेतावनी भी दी जा रही है।
गधेरों के किनारे रहने वालों प्रशासन ने दिए नोटिस
हल्द्वानी तहसीलदार ने बताया कि कलसिया गधेरे के किनारे रहने वाले लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भारी बारिश के दौरान गधेरों के समीप न रहें, क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ने से जान-माल का खतरा पैदा हो सकता है।

प्रशासन ने जनता से की सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, नालों और गधेरों को पार करने का प्रयास न करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को दें।
प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे में प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करना ही सुरक्षित रहने का सबसे बेहतर तरीका है।
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट!, 20 जुलाई तक इन जिलों में बरसेंगे बादल
Pithoragarh24 hours agoबड़ी खबर : डीडीहाट में युवक की हत्या से सनसनी, सड़क के किनारे खून ले लथपथ मिला शव
Uttarakhand2 hours agoएक नहीं साल में तीन बार मनाया जाता है हरेला, जानिए उत्तराखंड की इस परंपरा का असली महत्व
Breakingnews8 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, डॉ. हेमचंद्र पांडे बने सदस्य
nba6 hours agoNBA Summer League 2026: बास्केटबॉल के नए सितारों का महासंग्राम, जानें पूरा शेड्यूल, टीमें और टॉप ब्रेकआउट खिलाड़ी
Dehradun6 hours agoमसूरी-हाथीपांव रोड पर जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Accident5 hours agoबड़ी खबर : चमोली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार का कुचला, युवक की मौके पर ही मौत
Politics3 hours agoग्राम पंचायतों में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान जारी, आज शाम ही 4 बजे से होगी मतगणना






































