Haridwar
हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान, श्रद्धालुओं ने माँ गंगा से सुख-शांति की कामना की l

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध हरकी पौड़ी घाट पर आज कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और आत्मिक शांति प्राप्त होती है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा का स्नान उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाता है। वे माँ गंगा से अपने पापों के निवारण की कामना कर रहे हैं और परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। इस दिन विशेष रूप से दान-पुण्य का महत्व माना जाता है, और श्रद्धालु इस अवसर पर दान करने के लिए भी विशेष उत्साह से जुटे हैं।

घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है, जो हरकी पौड़ी को आस्था के रंग में रंग रही है। इन श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं, जो इस खास मौके पर गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित करने के लिए आए हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हरकी पौड़ी घाट और अन्य प्रमुख घाटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी घाटों पर गश्त कर रहे हैं और यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे गंगा स्नान के दौरान पूरी सावधानी बरतें और घाटों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना से बचने के लिए नियमों का पालन करें। इस मौके पर स्थानीय अधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखने का आश्वासन दिया है।
#KartikPurnima, #HarKiPauri, #GangaSnan, #DevoteesGathering, #SecurityArrangements
Haridwar
हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

Haridwar News : हरिद्वार के कटारपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
Table of Contents
हरिद्वार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर
हरिद्वार में बादशाहपुर निवासी 28 वर्षीय सौरभ और पथरी क्षेत्र के पुरुषोत्तम नगर निवासी 25 वर्षीय राजू अपनी-अपनी बाइक से हरिद्वार-लक्सर रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान कटारपुर के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

हादसे के बाद दोनों परिवारों में पसरा मातम
हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि मृतक राजू इन दिनों कांवड़ मेले के दौरान निजी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार के साथ-साथ उसके साथियों में भी गहरा शोक है।
दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी
चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह कटारपुर क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर की सूचना मिली थी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
Breakingnews
हरिद्वार में बड़ा हादसा, गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत

Haridwar News : हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जटवाड़ा पुल के पास नहर में नहाने के दौरान चार नाबालिग कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई।
Table of Contents
गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों के शव बरामद कर लिए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि चारों कांवड़िए चंडीगढ़ से हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचे कांवड़ियों के दल में शामिल थे और उनकी उम्र करीब 16 से 18 वर्ष के बीच थी।

चंडीगढ़ के रहने वाले थे सभी कांवड़िए
एसपी सिटी अभय सिंह के मुताबिक, कांवड़ यात्रा को देखते हुए घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और SDRF के जवानों की तैनाती भी की गई है। इसके बावजूद ये कांवड़िए निर्धारित घाट से अलग जाकर नहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चारों गहरे पानी में डूब गए।
सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की अपील
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें और चेतावनी वाले स्थानों पर जाने से बचें।
big news
कांवड़ मेले के बीच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा

Haridwar Raid : कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में विभाग ने राजीव नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डेयरी संचालक के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब के साथ बीयर बरामद की गई।
Table of Contents
कांवड़ मेले के बीच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
आबकारी विभाग के अनुसार, लंबे समय से इस स्थान पर अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए डेयरी संचालक के घर की तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दूध के कारोबार की आड़ में कथित तौर पर अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा था।
डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा
आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में टीम ने 138 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब, 149 पव्वे अंग्रेजी शराब और 42 कैन बीयर बरामद की। बरामद अंग्रेजी शराब में विभिन्न ब्रांडों की कई बोतलें शामिल हैं, जिन्हें मौके से जब्त कर लिया गया।

आबकारी विभाग मामले की जांच में जुटा
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि अवैध शराब की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।
विभाग का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Cricket18 hours agoWEF vs SOB Dream11 Team Today Match 19 Prediction, Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Cricket Tips
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में आज पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें 8 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम का हाल
Dehradun14 hours agoउत्तराखंड के सरकारी डेटा सेंटर पर फिर मंडराया खतरा, चीन के वायरस ने किया बड़ा हमला
Accident13 hours agoमसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर फिर हादसा, बाइक फिसलने से युवक की मौत
Cricket5 hours agoSUL-W vs LNS-W Dream11 Prediction Match 20: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Cricket Tips & Team Guide
Rudraprayag9 hours agoमध्यमहेश्वर यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा!, ट्रॉली व्यवस्था के बीच नदी में गिरा श्रद्धालु
Cricket14 hours agoJasprit Bumrah Replacement Ind vs SL 2026: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे से बाहर, BCCI ने आकिब नबी को दिया पहला टेस्ट कॉल-अप
Udham Singh Nagar10 hours agoपिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज






































