Haridwar
हरिद्वार में विकास योजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की अधिकारियों के साथ बैठक

हरिद्वार: हरिद्वार भ्रमण के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने डाम कोठी, हरिद्वार में आज जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और जनहित कार्यों की जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि हरिद्वार आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक धरोहर की नगरी है, जहाँ वर्षभर करोड़ों श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों में भाग लेने आते हैं। ऐसे में यहां की स्वच्छता और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। हरिद्वार न केवल धार्मिक पर्यटन के लिए बल्कि स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित नगरी के रूप में भी पूरे देश और विश्व में अपनी पहचान बना सके इसपर विशेष ध्यान दिया जाए।
राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरिद्वार के लिए एक दीर्घकालिक विकास योजना बनाई जाए, जिससे आने वाले वर्षों में धार्मिक पर्यटन, आधारभूत संरचना और आमजन की सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा सके।
राज्यपाल ने आगामी कुंभ मेले की तैयारियों की भी जानकारी ली और इसके लिए पहले से ही ठोस और समन्वित कार्ययोजना बनाने पर बल दिया। राज्यपाल ने कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने नशे की समस्या पर कहा कि इस कारोबार में लिप्त कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और ‘नशा मुक्त उत्तराखण्ड’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग लिया जाए।
राज्यपाल ने यह भी कहा कि जनहित योजनाओं और विभिन्न कार्यों के लिए आशा कार्यकत्रियों, आंगनबाड़ी, रेडक्रॉस और पूर्व सैनिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेंद्र डोबाल ने कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी राज्यपाल को दी। इस अवसर पर जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
Haridwar
हरिद्वार में SIR पर सियासी रार, फर्जी फॉर्म-7 आपत्तियों पर विपक्ष का जोरदार हंगामा

Haridwar News : हरिद्वार के रोशनाबाद जिला कलेक्टरेट परिसर में आयोजित साप्ताहिक बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जमकर सियासी घमासान हुआ। बैठक में मौजूद विपक्षी विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने कथित तौर पर फर्जी और थोक में दाखिल की जा रही फॉर्म-7 आपत्तियों का मुद्दा उठाते हुए निर्वाचन आयोग से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Table of Contents
बूथों पर फर्जी आपत्तियों का दावा
बैठक में पिरान कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद, लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक रवि बहादुर, विरेंद्र जाति, ममता राकेश और कांग्रेसी नेता मनोज धनगर ने जिला प्रशासन के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
फर्जी फॉर्म-7 आपत्तियों पर विपक्ष का जोरदार हंगामा
विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि उनकी विधानसभा के बूथ संख्या 85 और 86 में करीब 92 आपत्तियां सामने आई हैं, जिनमें से कई मतदाताओं ने खुद शिकायत दर्ज कराने से साफ इनकार किया है।
वहीं लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने उनके क्षेत्र में 36 फर्जी शिकायतों का मामला उठाते हुए निष्पक्ष जांच न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। धनगर समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने आरोप लगाया कि बूथ से दूर बैठे लोग मनमाने ढंग से आपत्तियां दाखिल कर रहे हैं।

हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी
मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने निर्वाचन आयोग से फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा (FIR) दर्ज करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने इस फर्जीवाड़े पर रोक नहीं लगाई, तो कांग्रेस न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
नियमों के तहत होगा क्रॉस वेरिफिकेशन
विपक्ष के हंगामे और आरोपों के बीच अपर जिलाधिकारी (ADM) जितेंद्र कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि फॉर्म-7 दाखिल करने को लेकर निर्वाचन आयोग की निर्धारित और सख्त गाइडलाइंस हैं। अगर तय सीमा से अधिक आपत्तियां प्राप्त होती हैं, तो उनका घोषणा पत्र, भौतिक सत्यापन और क्रॉस वेरिफिकेशन कराया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमों का उल्लंघन करने या गलत शिकायत दर्ज कराने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews8 hours agoदेहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल
Dehradun11 hours agoआज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, कई रूट डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें प्लान, वरना होंगे परेशान
Dehradun11 hours agoदेहरादून में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, कई ठेली वाले घायल
Cricket8 hours agoSLK vs GUY Dream11 Prediction Match 11 CPL 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Cricket Tips
Rudraprayag9 hours agoमद्महेश्वर धाम की यात्रा आज से फिर होगी शुरू, ट्रॉली संचालन का बदला समय
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट !, प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से 124 सड़कें प्रभावित
big news7 hours agoश्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन, 10 पार्षदों के साथ ली सदस्यता
Cricket7 hours agoSL vs IND 1st Test 2026: गॉल में भारत का बजा डंका, श्रीलंका को 165 रनों से रौंदकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त






































