Connect with us

Roorkee

आईआईटी रूड़की में आयोजित ‘स्कूल टू स्टार्टअप-इग्नाइटिंग यंग माइंडस’ कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया प्रतिभाग।

Published

on

रुड़की – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आईआईटी रूड़की में आयोजित ‘स्कूल टू स्टार्टअप-इग्नाइटिंग यंग माइंडस’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने कार्यक्रम में स्कूली छात्रों द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के तकनीकी मॉडल एवं भारतीय सेना द्वारा लगायी गई आधुनिक हथियार की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

राज्यपाल ने कहा कि आज हम एक नए युग की दलहीज पर खड़े हैं, जहां नवाचार और उद्यमिता केवल मूलमंत्र नहीं हैं, बल्कि हमारे सामूहिक भविष्य को आकार देने के रास्ते भी हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल से स्टार्टअप तक की अनिवार्य यात्रा एक ऐसी यात्रा है जिसमें हम युवा मस्तिष्‍क को समर्पण के साथ इनोवेशन और नई चीजों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि वे आईआईटी रूड़की में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और इंडस्ट्री एक्सेलेरेटर AARTI (ऑटोमोटिव एण्ड अलाइड रिसर्च एण्ड टेक्नोलॉजी इनोवेशन) की स्थापना की दिशा में हो रहे कार्य की प्रगति से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि यह ज्ञान पर आधारित प्रौद्योगिकियों को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक हैं।

राज्यपाल ने कहा कि आज हर ओर एआई यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बात हो रही है और विश्व की बड़ी टेक कम्पनीज भी भारत की एआई की क्षमता का उपयोग करने के लिए नए प्रोजेक्ट्स शुरू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एआई और मशीन लर्निंग जैसी नवीनतम और तेज़ी से बदलती टेक्नोलॉजी की वैश्विक दौड़ में भारत को आगे बढ़ाने में आप जैसे मेधावी युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय सेना की दक्षिणी कमांड के कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जनरल सिंह के महान योगदान ने न केवल भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत किया है, बल्कि सैन्य इतिहास में भी इसकी गूंज सुनाई दी है

कार्यक्रम में राज्यपाल ने आईआईटी रूड़की के तत्वाधान में दिव्यांगजनों के लिए विकसित इलेक्ट्रिक वाहन का अनावरण किया।

इस अवसर पर आईआईटी रूड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत, उपनिदेशक प्रो. यू.पी.सिंह, प्रो. नवीन कुमार नवानी, प्रो. अक्षय द्विवेदी, आईआईटी की नवाचार एवं उद्यमिता विकास केन्द्र की अध्यक्ष डॉ. आभा ऋषि, उत्तराखण्ड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल आर.प्रेमराज, आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप पंत सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Roorkee

रात में गेस्ट हाउस पहुंचा यूट्यूबर, सुबह मिली मौत की खबर, वीडियो कॉल से खुलेंगे राज?

Published

on

ROORKEE NEWS

Roorkee News : हरिद्वार जिले में रुड़की के नजदीक पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निराना गांव निवासी आतिफ के रूप में हुई है। उसका शव एक गेस्ट हाउस के कमरे में मिला। मामले में सामने आई कथित वीडियो कॉल की जानकारी के बाद पुलिस मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

रात में गेस्ट हाउस पहुंचा यूट्यूबर, सुबह मिली मौत की खबर

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आतिफ मुजफ्फरनगर में किराये के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि वह वहां एक युवती और उसके भाई के साथ रहता था। ये तीनों ही यूट्यूब से जुड़े हुए थे। युवती और आतिफ के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी होने की बात भी सामने आई है।

युवती से नाराज होकर कलियर पहुंचने की चर्चा

बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे आतिफ पिरान कलियर पहुंचा था, जहां उसने एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब पांच बजे युवती ने उसे वीडियो कॉल की। इस दौरान हुई बातचीत को लेकर दावा किया जा रहा है कि आतिफ ने जान देने की बात कही थी।

जानकारी के अनुसार, युवती ने दूसरे मोबाइल के माध्यम से अपने भाई को भी वीडियो कॉल पर घटनाक्रम दिखाया। इसके बाद भाई ने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर परिजनों को भेज दिया। स्क्रीनशॉट देखने के बाद आतिफ के परिवार को उसकी चिंता हुई और परिजन तत्काल कलियर पहुंच गए।

Roorkee News

गेस्ट हाउस के कमरे में मिला शव

परिजनों ने कलियर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर संबंधित गेस्ट हाउस पहुंचकर कमरे की जांच की, जहां आतिफ का शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के मुताबिक, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

Continue Reading

Roorkee

रूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी, भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली

Published

on

roorkee news

Roorkee News : रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेडी गांव में शनिवार सुबह एक डबल मर्डर से सनसनी मच गई। यहां एक युवक ने प्रेम प्रसंग के शक के चलते अपनी बहन और पड़ोस के युवक की हत्या कर दी।

रूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी

रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेडी गांव में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले एक युवक को कथित तौर पर गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Roorkee News

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी विवाद के चलते भाई द्वारा अपनी बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और अन्य तथ्यों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

Roorkee

रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील

Published

on

roorkee news

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने गुरुवार को कई नर्सिंग होम और क्लीनिकों का अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान नियमों से जुड़ी कमियां सामने आने पर तीन संस्थानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई।

रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ममता नर्सिंग होम, जनता क्लीनिक और शुक्ला क्लीनिक को सील कर दिया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के अन्य निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।

ये अभियान रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण कार्यालय के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर के निर्देशन में चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर टीम ने रुड़की क्षेत्र में संचालित विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की जांच की।

रिकॉर्ड और मौके की व्यवस्थाओं का किया गया मिलान

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संस्थानों की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के साथ मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं का मिलान किया। टीम ने पंजीकरण, चिकित्सकों की उपलब्धता और संस्थानों के संचालन से जुड़े निर्धारित मानकों की भी जांच की।

3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील

विभाग के मुताबिक, जांच के दौरान कुछ संस्थानों में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सकों में से संबंधित चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और संचालन से संबंधित अन्य मानकों की भी पड़ताल की। जांच के बाद नियमों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए ममता नर्सिंग होम, जनता क्लीनिक और शुक्ला क्लीनिक को सील कर दिया गया।

निजी अस्पताल संचालकों में बढ़ी हलचल

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद रुड़की क्षेत्र में निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। विभाग की कार्रवाई को निजी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एक स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि पंजीकरण से लेकर चिकित्सकों और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े नियमों का पालन जरूरी है।

Continue Reading
Advertisement

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Advertisement
DEHRADUN NEWS
Breakingnews12 hours ago

लूट मामले में बडोनी की गिरफ्तारी पर भड़का बजरंग दल, SSP ऑफिस में जमकर नारेबाजी

Chamoli News
Breakingnews15 hours ago

शीतकाल के लिए बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर, इस दिन बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

pauri news
Breakingnews16 hours ago

उत्तराखंड के सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री का खेल, पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर को किया गिरफ्तार

rishikesh news
Breakingnews17 hours ago

ऋषिकेश में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस हादसे पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार

UTTARAKHAND WEATHER
Breakingnews17 hours ago

उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रदेश भर में ठंड बढ़ने के आसार

dehradun news
Breakingnews1 day ago

उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट, लेकिन तारीख का इंतजार

Uttarakhand News
Breakingnews1 day ago

उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख

Breakingnews2 days ago

रुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार

DEHRADUN NEWS
Breakingnews2 days ago

देहरादून में रफ्तार का कहर, Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत

UTTARAKHAND WEATHER
Breakingnews2 days ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें 17 नवंबर तक का हाल

UTTARAKHAND NEWS
Breakingnews2 days ago

उत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादले

Breakingnews4 days ago

ऋषिकेश को CM धामी की बड़ी सौगात, 36 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Breakingnews5 days ago

शीतकाल के लिए बंद हुए मां गंगा के कपाट, उत्सव डोली मुखबा के लिए रवाना

dehradun news
Dehradun5 days ago

दोस्तों ने दिवाली पार्टी पर घर बुलाया, सुबह मोर्चरी में मिला 15 वर्षीय अर्श का शव

uttarakhand news
Dehradun5 days ago

PM मोदी को CM धामी की चिट्ठी, बताया कैसे बदल रहा है उत्तराखंड

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun1 year ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime1 year ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun1 year ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli1 year ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime1 year ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag1 year ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun1 year ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun1 year ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun1 year ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag1 year ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital1 year ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement

Trending

Buy traffic for your website
Follow Our Facebook Join Our WhatsApp Channel