Politics
विपक्षि पार्टियों के पाप गंगा मैया में भी नही धुल सकेंगे : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री धामी ने बदलापुर, जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में आयोजित ‘युवा सम्मेलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
देश का युवा प्रधानमंत्री जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है: मुख्यमंत्री धामी।
उत्तर प्रदेश अब अपराध मुक्त होकर विकास, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के रास्ते पर आगे बढ़ा है : मुख्यमंत्री धामी।
सपा , कांग्रेस , बसपा को ये पता है कि इनकी हार निश्चित है : मुख्यमंत्री धामी।
विपक्षि पार्टियों के पाप गंगा मैया में भी नही धुल सकेंगे : मुख्यमंत्री धामी।
जौनपुर/उत्तर प्रदेश – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बदलापुर, जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में संसदीय क्षेत्र जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी श्री कृपाशंकर सिंह के पक्ष में आयोजित ‘युवा सम्मेलन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर क्षेत्र ऐतिहासिक और पौराणिक शहर है। रामचरितमानस में भी जौनपुर का जिक्र होता है। उन्होंने कहा आगामी चुनाव केवल सांसद चुनने का चुनाव नही अपितु ये देश का भविष्य चुनने का चुनाव है। कृपाशंकर सिंह जी के पास काम करने का लंबा अनुभव है, जो इस क्षेत्र की सेवा पूर्ण मनोयोग से करेंगे। उन्होंने युवाओं से जौनपुर लोकसभा में कमल खिलाने और प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहा देशद्रोही शक्तियां आज जातिवाद वर्गवाद के नाम पर मोदी जी को रोकने के लिए विपक्ष का स्लीपर सेल बनकर काम कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा युवा जो सोचता है वो करता है। उन्होंने कहा पिछले 10 वर्षों में देश के अंदर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। देश इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ा है। आज देश का युवा प्रधानमंत्री जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। उन्होंने कहा हम सभी प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों के सहयोगी हैं। उन्होंने कहा आज दुनिया हर बड़ी घटना पर भारत के रूख का इंतजार करती है। भारत हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश के युवाओं को हर कदम पर मोदी का साथ मिल रहा है। युवाओं को प्रोत्साहित करने हेतु कई योजनाएं सरकार चला रही है। भारत ने 100 घंटे में 100 किमी सड़क बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के अटल संकल्प और युवाओं के टैलेंट और मेहनत की बदौलत आज विदेश की बड़ी-बड़ी कम्पनी भारत में आना चाहती हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक फैसले हुए हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है, तीन तलाक का भी खात्मा कर दिया गया है। भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भय मुक्त, गुंडा मुक्त, माफिया मुक्त, और अपराध मुक्त होकर विकास रोजगार और महिला सशक्तिकरण के रास्ते पर आगे बढ़ा है। आज उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बन गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते सालों में उत्तर प्रदेश के अंदर अनेकों कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा हाल ही में आए एक जनसंख्या आंकलन में 1950 से अब तक देश में बहुसंख्यक हिंदू आबादी की घटती संख्या को दर्शाया गया है जो कि अब तक कुल 14% घटी है। पर इसके साथ ही एक आबादी बढ़ गई है। उन्होंने कहा हर एक भारतवासी का ये प्रश्न है कि ऐसा क्यों हुआ। उन्होंने कहा इसका कारण देश में सबसे अधिक 60 सालो तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी के शासन के कारण हुआ है। एक ही पार्टी और परिवार के कारण देश में हिंदुओ की आबादी घटती रही क्योंकि इन्होंने हमेशा सनातन को नीचा दिखाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा , कांग्रेस , बसपा को ये पता है कि इनकी हार निश्चित है। जनता के आशीर्वाद से इनकी कोई सरकार नहीं बनने वाली है। ये लोग चुनाव अपने परिवार को बचाने, पापों, भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए लड़ रहे हैं। विपक्षियों के पाप गंगा मैया में भी नही धुल सकेंगे। उन्होंने कहा देश के अंदर सभी के लिए एक समान कानून हो, इसके लिए भाजपा ने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां पहले ही समान नागरिक सहित लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में एक ओर प्रधानमंत्री मोदी हैं, भाजपा है, जो देश में विकास की बात करती है तो दूसरी ओर गठबंधन के लोग हैं जो जनता में झूठ फैलाते हैं। उन्होंने कहा 400 पार की सीटें नए भारत की चाबी है। गरीब कल्याण योजनाओं को आगे बढ़ाने का रास्ता है। उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग कर्नाटक का मॉडल लागू करना चाहते हैं। जिसमें ओबीसी, एससी, एसटी का आरक्षण मुस्लिम समुदाय को दे दिया है। उन्होंने कहा हमने देश को इस मॉडल से बचाना है। उन्होंने कहा एसटी एससी ओबीसी के आरक्षण में कोई घुसपैठ नही होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने जनता से संसदीय क्षेत्र जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को भारी मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश मिश्र एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Politics
कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 28 जून से शुरू करेगी जागरूकता अभियान

Uttarakhand Politics : कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड में कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक अभियान छेड़ने का ऐलान किया है। 28 जून से शुरू होने जा रहे जन जागरूकता अभियान के जरिए कांग्रेस प्रदेशभर में सरकार को घेरने की तैयारी में है।
Table of Contents
कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
पार्टी का दावा है कि वो शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी। इसी कड़ी में 28 जून से प्रदेशव्यापी जन जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है।
अभियान के पहले चरण में प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों को चार जोन में विभाजित किया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक और कार्यकर्ता इन क्षेत्रों में जनसभाएं, बैठकें और संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

28 जून से शुरू करेगी जागरूकता अभियान
कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर हो रही हैं, युवाओं के सामने बेरोजगारी बड़ी चुनौती बनी हुई है और लगातार सामने आए पेपर लीक मामलों ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का कहना है कि भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी सरकार जवाब देने से बच रही है। ऐसे में कांग्रेस जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और सरकार की कथित विफलताओं को लोगों तक पहुंचाएगी।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी कमान
अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने अपने सभी बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, भुवन कापड़ी, हरक सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई नेताओं को अलग-अलग जोनों की कमान दी गई है।
big news
अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो विवाद में सुरेश राठौर को राहत, कोर्ट से मिली जमानत
Uttarakhand Politics : बड़ी खबर – पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को मिली जमानत
Uttarakhand Politics : पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में जमानत मिल गई है।
Table of Contents
अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो विवाद में सुरेश राठौर को राहत
अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अदालत से राहत मिल गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) रवि प्रकाश की अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत प्रदान की है।
पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को मिली जमानत
अदालत ने सुरेश राठौर की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें एक लाख रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया है।
मामला डालनवाला कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री साझा किए जाने के आरोप में सुरेश राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) के तहत केस दर्ज किया गया था।
14 जून 2026 को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने 14 जून 2026 को मामले में बीएनएस की धारा 308(6) भी जोड़ी थी। इसके बाद सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।
सुनवाई के बाद अदालत ने मामले के तथ्यों और प्रस्तुत दलीलों पर विचार करते हुए उन्हें जमानत देने का निर्णय लिया। फिलहाल मामले की जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं।
big news
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने PM मोदी को बता डाला भगवान, कहा- वो कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार…

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड की राजनीति से एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसने सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक बहस छेड़ दी है। आमतौर पर नेता अपने शीर्ष नेतृत्व की तारीफ करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार एक मंत्री जी के बयान से तो घमासान ही मच गया है।
Table of Contents
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने PM मोदी को बता डाला भगवान
दरअसल, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों और नेतृत्व क्षमता का जिक्र कर रहे थे। भाषण के दौरान वे प्रधानमंत्री की तारीफ में इतने आगे बढ़ गए कि उन्होंने पीएम मोदी को भगवान की संज्ञा दे डाली।
कहा- वो कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार…
बीते दिनों बागेश्वर जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की रिपोर्ट कार्ड पेश की। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना कर रहे थे। तारीफ करते-करते मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार करार दे दिया।

इस बयान से उत्तराखंड में मचा सियासी घमासान
मंत्री जी यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने पीएम मोदी को भगवान का अतार बताते हुए कहा कि पीएम मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज वैश्विक पटल पर महाशक्ति और विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। समर्थक इसे प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का नया मुद्दा मिल गया है।
क्या ये प्रशंस थी या फिर राजनीति में बढ़ती व्यक्तिपूजा की मिसाल?
उत्तराखंड की सियासत में ये बयान अब चर्चा का केंद्र बन चुका है। सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ प्रशंसा थी या फिर राजनीति में बढ़ती व्यक्तिपूजा की एक और मिसाल? फिलहाल मंत्री के बयान ने प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक नई बहस छेड़ दी है।
Cricket22 hours agoSuryansh Shedge कौन हैं? जानिए टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर की पूरी कहानी
Uttarakhand22 hours agoउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: मानसून के खतरे को देखते हुए 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन!
Uttarakhand21 hours agoकर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण की निष्पक्ष जांच जारी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम धामी
Uttarakhand21 hours agoउत्तराखंड में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश , सभी प्रमुख संस्थानों का कराया जाएगा व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट..
Accident3 hours agoRanikhet Accident News: रानीखेत में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Uttarakhand2 hours agoHaldwani KVM School Fire Accident: हल्द्वानी के केवीएम स्कूल में लगी भीषण आग, दो बसें जलकर खाक
Cricket2 hours agoENG-W vs WI-W Dream11 Team Match 22 T20 WC 2026 :फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Uttarakhand2 hours agoUttarakhand Pension Scheme: पेंशन योजनाओं की मासिक आय सीमा बढ़ाने की तैयारी, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ






































