Haridwar
देवभूमि रजत उत्सव का भव्य शुभारंभ, सांसद नरेश बंसल ने दीप-शंखनाद के साथ किया शुभारंम्भ

राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दीप जलाकर एवं शंखनाद के साथ शुभारंम्भ किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा उत्तराखण्ड।
राज्य ने 25 वर्षों मे कई उच्च मुकाम किये हैं हासिल।
देवभूमि रजत उत्सव के अवसर पर जनपद के राज्य आन्दोलनकारियों को किया गया सम्मानित।
कार्यक्रम में डिजिटल प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि द्वारा किया गया शुभारंभ।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत।

हरिद्वार: उत्तराखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग की ओर से रोड़ीबेलवाला पार्किंग स्थल में आयोजित तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यसभा संासद नरेश बंसल ने दीप जलाकर एवं शंखनाद ध्वनि के साथ किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य सांसद ने कहा कि राज्य आंदोलनकरियों के संघर्ष एवं बलिदान से हि उत्तराखण्ड राज्य हमें प्राप्त हुआ है तथा आज बडे हर्ष का विषय है कि उत्तराखण्ड राज्य अपने 25 वर्ष 09 नवम्बर को पूर्ण कर रहा है तथा इन 25 वर्षों में राज्य ने कई कई उच्च मुकाम हासिंल किए है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जिस समय उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ था उस समय समित संसाधनों में राज्य का कार्य शुरू किया गया था तथा आज प्रदेश भारत के अग्रीणीय राज्यों में सामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के बाद प्रेदश में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 08 मेडिकल कॉलेज खोले गये है, तथा सभी सड़को को ऑलवेदर रोड़ से जोड़ा गया है तथा ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाईन परि योजना का कार्य किया जा रहा है। जिससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाव मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में विगत चार वर्षों में 25 हजार से अधिक बेरोजगार युवाओं को नौकरियां उपलब्ध करायी गयी है। हिमालयी राज्यों में वित्तीय प्रबन्धन में राज्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है कैपिटल इनकम में प्रतिव्यक्ति आय में वृद्वि हुई है अपराध तथा भ्रटाचार के विरूद्व सरकार जीरों टोरेन्स की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य देश का पहला राज्य है जिसने यूसीसी लागू करने तथा नकल विरोधी एवं भू-कानून को लागू किया है।

उन्होंने कहा कि आज उत्तराखण्ड प्रदेश के हर क्षेत्र में बेहत्तर ढ़ग से कार्य करते हुए विकास के आयाम की ऊचाई को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री ने कहा कि तिसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में 4 प्रतिशत गरीबी कम हुई है तथा राज्य में पलायन भी रिवर्स हुआ है। उन्होंने कहा कि खनन नीति में केंद्र ने राज्य की प्रशंसा की तथा 100 करोड़ रूपये का पुरस्कार भी प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र में शामिल होगा तथा हर गाँव खुशहाल एवं विकसित हो इस विजन को साकार करने के लिए सभी को अपना सकारात्मक योगदान के सहयोग की आवश्यकता है इस अवसर पर राज्य सभा संसद द्वारा डिजिटल प्रर्दशनी का शुभारंभ किया तथा राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लगाये गये प्रर्दशनी स्टॉलों का भा अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के आंदोलन में शामिल हुए आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें जगत सिंह रावत, जसवंत सिंह बिष्ट, भोपाल सिंह बिष्ट, अंजू उपरेती, बीना नौटियाल, आशु बत्तर्वाल, भगवान जोशी, सुरेन्द्र सैनी, मदन गौड़, आंनद सैनी, साकेत वशिष्ठ, भीम सिंह रावत, रोहित तथा विषणुदत्त सेमवाल आदि सामिल है।

देवभूमि रजत उत्सव के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें जीपीएस 41, पीबीम्यू इंटर कॉलेज तथा गुरूकुल कांगड़ी के छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम में मेयर किरन जैसल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, विधयाक आदेश चौहान, नगर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डे, डीजी सूचना एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा,दर्जा राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति सहित बीजेपी जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, अरविंद कुशवाहा, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, एपीडी नलनीत घिल्डियाल सहित जनसमूह एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र –छात्राएं मौजूद रहे।
Haridwar
हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा

Haridwar News : उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री जी बैंक्वेट हॉल में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर भव्य संत समागम का आयोजन किया गया।
Table of Contents
हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन
हरिद्वार में आज ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की। समागम के दौरान दोनों नेताओं ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे।
शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती आई है।

इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग के दबाव में आकर कांग्रेस ने वंदे मातरम के दो टुकड़े कर दिए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ देश के विकास, संसाधनों की बचत और चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए बेहद आवश्यक है।
‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ ऐतिहासिक और दूरगामी कदम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति और ऐतिहासिक सुधारों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ केवल एक प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि देश के समय और धन की बचत कर विकास की गति को तेज करने वाला एक ऐतिहासिक और दूरगामी कदम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे साधु-संतों ने भी ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की मुहिम का पूर्ण समर्थन किया और देशहित में इसे लागू किए जाने पर बल दिया।
Haridwar
हरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

Haridwar News : हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मिली अज्ञात लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या उसी की बेटी और उसके प्रेमी ने की थी। हत्या के बाद लाश को गंगनहर में फेंक दिया था।
Table of Contents
हरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी
हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर किनारे मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले का पुलिस ने 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की सौतेली बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या
पुलिस के मुताबिक मंगलवार 18 अगस्त को गंगनहर किनारे महिला का शव मिला था। महिला के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। शव को सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम ने CCTV फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

प्रेम संबंधों का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट
जांच में सामने आया कि मृतका की सौतेली बेटी का एक युवक से प्रेम संबंध था, जिसका महिला विरोध करती थी। पुलिस के मुताबिक, इसी वजह से बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
आरोप है कि बेटी अपनी मां को मंदिर ले जाने के बहाने ब्रेजा कार में लेकर गई। रास्ते में उसने प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से महिला का गला काट दिया। इसके बाद दोनों ने शव को मंगलौर गंगनहर पुल के पास फेंक दिया, लेकिन शव नहर में बहने के बजाय किनारे पर ही अटक गया।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
Cricket14 hours agoRTD vs ADF Dream11 Prediction: Dream11 Team, Probable XI & Fantasy Tips
big news23 hours agoसीएम धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
big news20 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 22 दिनों में 31 संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Tehri Garhwal21 hours agoरक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी, 26 अगस्त को भी खुले रहेंगे डाकघर
uttarakhand weather22 hours agoउत्तराखंड में मौसम का बड़ा अपडेट, आज 4 जिलों में अलर्ट, 30 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम
Uttarakhand18 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, सहकारिता नीति समेत 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttarakhand17 hours agoकिच्छा में नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, पुलिस जांच में जुटी
Dehradun15 hours agoउत्तराखंड ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का किया विस्तार, विश्वजीत नेगी समेत 8 नेताओं को मिली जिम्मेदारी






































