Crime
हल्द्वानी: अराजक तत्वों ने शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश, दो पक्ष आमने-सामने…जानिए मामला

हल्द्वानी – बनभूलपुरा से चंद कदम दूर शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश के तहत कुछ अराजक तत्वों ने होली ग्राउंड में लगी भक्त प्रह्लाद की मूर्ति खंडित कर दी। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा होने लगी। पता चलने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मूर्ति को हटवा दिया।
इस दौरान मौके पर जमा हिंदू संगठन से जुड़े तमाम लोग दूसरे पक्ष से भिड़ गए और उनकी ठेलियां हटाने लगे। उधर, बनभूलपुरा में भी लोगों के एकत्र होने की सूचना पुलिस को मिली तो एसपी ने दूसरे थानों से भी सारी फोर्स मौके पर बुला ली। तीन घंटे तक प्रशासन और पुलिस के अधिकारी दोनों पक्षों को समझाते रहे तब जाकर लोग घरों को लौटे। सोमवार शाम 8:30 बजे रामलीला कमेटी के सदस्यों ने सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस को सूचना दी कि मंगल पड़ाव स्थित होली ग्राउंड में लगी भक्त प्रह्लाद की मूर्ति किसी ने तोड़ दी है। सूचना पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम ने सबसे पहले मूर्ति को हटाया।
इस बीच, हिंदू संगठन से जुड़े सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और बाजार से समुदाय विशेष के लोगों के ठेले हटाने शुरू कर दिए। इससे तनाव चरम पर पहुंच गया। उधर, बनभूलपुरा से चंद कदम दूर हंगामा होता देख सब्जी मंडी से समुदाय विशेष के लोग भी एकत्र हो गए। यहां से हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंचे जिससे तनाव बढ़ गया और दोनों ओर से बहस शुरू हो गई। नौबत पत्थरबाजी तक पहुंच गई तभी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश यादव ने लोगों को शांत कराया और इधर, हिंदू संगठनों को वहां से हटाया।
होली ग्राउंड के चारों ओर अब कोई ठेला-फड़ नहीं लगेगा। नगर निगम यहां अपनी टीम खड़ी करेगा। यहां ठेले लगाने वालों पर नगर निगम कार्रवाई करेगा। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि एक टीम यहां तैनात रहेगी। होली ग्राउंड के चारों ओर नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया गया है। ठेला लगने पर ठेले को जब्त कर लिया जाएगा।
भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के लोगों ने समुदाय विशेष पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है। गुस्साए लोगों ने होली ग्राउंड के पास लगे समुदाय विशेष के एक-दो ठेले पलट दिए। इससे हंगामा होने लगा। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर ठेलों को हटाया। उधर संगठनों को आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने ही यह काम किया है।
इधर, लोगों ने होली ग्राउंड के चारों ओर लगे हुए ठेलों को हटा दिया। साथ ही ठेले वालों से पूछा कि यह किसने तोड़ी। उन्होंने कहा कि जब ठेले वाले यहां पर रहकर यह नहीं देख सकते तो वह क्या करेंगे। ठेले हटाने के दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। लोगों ने सब्जी मंडी तक फल के ठेले हटाए।
साल की शुरुआत में दंगे की आग में करीब दो हफ्ते तक जले बनभूलपुरा से सबक लिया है। यही वजह रही कि पहले शहर को आग में झोंकने का मंसूबा पाले बैठे अराजक तत्वों की साजिश नाकाम कर दी। मूर्ति खंडित होने की खबर जैसे ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंची, सभी अलर्ट मोड पर आ गए। शहर में मौजूद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाना शुरू किया। इस बीच जिले के कई थानों की फोर्स भी बुला ली गई। इधर, कुछ अधिकारी हिंदूवादी संगठनों को समझाने में जुट गए जबकि दूसरे पक्ष को समझाने का जिम्मा पुलिस के कुछ अन्य अधिकारियों ने संभाला। समझाने का असर हुआ और मामला बिगड़ने से पहले ही शांत करा दिया गया। हालांकि, मंगलवार दोपहर में हिंदूवादी संगठनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर फिर से एकत्र होने की चेतावनी दी है।
होली ग्राउंड के आसपास सीसीटीवी लगे हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने होली ग्राउंड में मूर्ति खंडित किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। विधायक ने कहा कि प्रशासन को इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
Haridwar
हरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध बैंक निकासी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ICICI बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, 12 लाख रुपये की प्लॉट रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खाताधारक के नाम पर डेबिट कार्ड हासिल किया और फोन बैंकिंग से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर नकदी निकाली। इसी रकम से ज्वेलरी खरीदने, जमीन खरीदने और अन्य खर्च किए गए।

बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था गैंग
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था और बैंकिंग प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करता था।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी एटीएम फ्रॉड और अन्य गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- बिजली बिल नहीं भरा, तो काटा BSNL टावर का कनेक्शन, 15 ग्राम सभाओं में मोबाइल सेवा ठप
- नंदप्रयाग संगम पर तर्पण के दौरान हादसा, अलकनंदा की तेज धारा में बहा श्रद्धालु
- देहरादून में शराब की दुकानों पर देर रात छापेमारी, नियमों के उल्लंघन की शिकायतों पर हुई कार्रवाई
- उत्तराखंड बीजेपी में बढ़ेगी हलचल, राम माधव समेत तीनों प्रभारी आएंगे दो दिन के दौरे पर
- देहरादून में Hyundai सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
Haridwar
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार

Haridwar Crime : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही छोटे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली
हरिद्वार जिले के बाजुहेड़ी गांव निवासी किशोर सैनी और राजेश सैनी के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी तक पहुंच गई।
वारदार को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आए किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल
सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोली चलने की वजह सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
- बिजली बिल नहीं भरा, तो काटा BSNL टावर का कनेक्शन, 15 ग्राम सभाओं में मोबाइल सेवा ठप
- नंदप्रयाग संगम पर तर्पण के दौरान हादसा, अलकनंदा की तेज धारा में बहा श्रद्धालु
- देहरादून में शराब की दुकानों पर देर रात छापेमारी, नियमों के उल्लंघन की शिकायतों पर हुई कार्रवाई
- उत्तराखंड बीजेपी में बढ़ेगी हलचल, राम माधव समेत तीनों प्रभारी आएंगे दो दिन के दौरे पर
- देहरादून में Hyundai सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
Breakingnews
देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

EX Ias Son Yashvardhan Arrested in dehradun : राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को केंद्र सरकार और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन के रूप में हुई है।
Table of Contents
देहरादून में ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा
बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों और ऊंचे पद पर होने का दावा करते हुए उससे करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी लगातार और अधिक रकम की मांग कर रहा था। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अलग-अलग लोगों के सामने बदलता था अपनी पहचान
पूछताछ में ये बात सामने आई कि आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था। कभी वो खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताता, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अफसर और कभी भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा करता था।
देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि वो कई होटलों में ठहरने के बाद भुगतान किए बिना चला जाता था और होटल कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी करता था।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, इन वस्तुओं का इस्तेमाल वो लोगों का भरोसा जीतने और खुद को प्रभावशाली अधिकारी साबित करने के लिए करता था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे और मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
FAQs (EX Ias Son Yashvardhan Arrested)
1. क्या देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है ?
हां देहरादून पुलिस ने यशवर्धन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।
2. आरोपी पर क्या आरोप हैं?
आरोपी पर खुद को केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
3. शिकायत किसने दर्ज कराई थी?
दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों का झांसा देकर उससे करीब 4.5 लाख रुपये ठग लिए।
4. आरोपी लोगों को कैसे झांसे में लेता था?
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था और खुद को कभी गृह मंत्रालय, कभी रक्षा मंत्रालय तो कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
5. पुलिस को आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।
- बिजली बिल नहीं भरा, तो काटा BSNL टावर का कनेक्शन, 15 ग्राम सभाओं में मोबाइल सेवा ठप
- नंदप्रयाग संगम पर तर्पण के दौरान हादसा, अलकनंदा की तेज धारा में बहा श्रद्धालु
- देहरादून में शराब की दुकानों पर देर रात छापेमारी, नियमों के उल्लंघन की शिकायतों पर हुई कार्रवाई
- उत्तराखंड बीजेपी में बढ़ेगी हलचल, राम माधव समेत तीनों प्रभारी आएंगे दो दिन के दौरे पर
- देहरादून में Hyundai सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
Dehradun14 hours agoदेहरादून में Hyundai सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
big news12 hours agoदेहरादून में शराब की दुकानों पर देर रात छापेमारी, नियमों के उल्लंघन की शिकायतों पर हुई कार्रवाई
Chamoli11 hours agoनंदप्रयाग संगम पर तर्पण के दौरान हादसा, अलकनंदा की तेज धारा में बहा श्रद्धालु
Uttarakhand13 hours agoउत्तराखंड बीजेपी में बढ़ेगी हलचल, राम माधव समेत तीनों प्रभारी आएंगे दो दिन के दौरे पर
Chamoli7 hours agoबिजली बिल नहीं भरा, तो काटा BSNL टावर का कनेक्शन, 15 ग्राम सभाओं में मोबाइल सेवा ठप





































