Haldwani
हल्द्वानी: नाले में बहे 8 वर्षीय रिजवान का शव हुआ बरामद, पिता का एसडीएम ने सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया।

हल्द्वानी – बुधवार की शाम हल्द्वानी के शनि बाजार स्थित बरसाती नाले में बहे 8 साल के मासूम रिजवान का शव आज दोपहर लालकुआँ के मोटाहल्दू के सूफी भगवानपुर गांव की नहर से बरामद कर लिया गया है, जिसका पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई की जा रही है, वही मौके पर उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, हल्द्वानी तहसीलदार सचिन कुमार, हल्द्वानी पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, लालकुआँ इंस्पेक्टर दिनेश फर्त्याल सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया जिसके बाद रिजवान के परिजनों को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे रिजवान के पिता ने शिनाख्त करते हुए फफक फफक कर रोने लगे जिन्हें एसडीएम ने सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया।

बताते चले कि हल्द्वानी में मंडी के पास शनि बाजार के सामने बरसाती नाले में बहे 8 वर्षीय रिजवान का आज शव बरामद हो गया है। बच्चे का शव लालकुआँ के सूफी भगवानपुर मोटाहल्दू की नहर में क्षत विक्षत हालत में मिला है। बरसाती नाले में बहे बच्चे की खोजबीन में थाना बनभूलपुरा पुलिस, स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगी हुई थी। इसी दौरान आज दोपहर बच्चे का शव खेत मे जा रहे व्यक्ति ने देखा जिसकी सूचना ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी को दी जिसके बाद ग्राम प्रधान ने एसडीएम सहित पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।

वही एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि आपदा मद से नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया की जाएगी, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है, लापता बच्चे का शव मिलने से रिजवान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Haldwani
एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन 2 जून से होगा शुरू, रूद्रपुर में ट्रॉफी का किया गया अनावरण

asian legends league : एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीज़न को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस लीग का दूसरा सीजन 2 जून से शुरू होगा। जिसकी ट्रॉफी का अनावरण रूद्रपुर में किया गया।
Table of Contents
asian legends league का दूसरा सीजन 2 जून से होगा शुरू
एशियन लीजेंड्स लीग ने रुद्रपुर में अपनी आधिकारिक ट्रॉफी का अनावरण किया। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नामों वाले बहुप्रतीक्षित सीज़न के लिए मंच तैयार हो गया है। बता दें कि एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीज़न 2 जून से शुरू होगा।
रूद्रपुर में ट्रॉफी का किया गया अनावरण
एशियन लीजेंड्स लीग के ट्राफी अनावरण कार्यक्रम में Thisara Perera, Asghar Afghan, Rishi Dhawan और Angelo Perera समेत कई प्रसिद्ध क्रिकेटर और अन्य नामी खिलाड़ी मौजूद रहे। थिसारा परेरा ने टूर्नामेंट के प्रति अपने अनुभव और उत्साह को साझा किया।

उन्होंने कहा, “हमारा पिछला सीज़न बहुत अच्छा रहा था, और इतनी प्रतिस्पर्धी और सुव्यवस्थित लीग का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव था। मैं आने वाले सीज़न के लिए भी सचमुच उत्साहित हूँ। क्रिकेट का स्तर, खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल और प्रशंसकों का जुनून इस लीग को खास बनाते हैं। हम इस बार और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं,”।
प्रशंसकों की ऊर्जा से मैदान पर पड़ता है फर्क
ऋषि धवन ने कहा कि “प्रशंसकों ने हमेशा हमारा ज़बरदस्त समर्थन किया है खासकर भारतीय टीम का और उस ऊर्जा से मैदान पर बहुत बड़ा फर्क पड़ता है। उम्मीद है कि इस सीज़न में भी हमें वैसा ही प्यार और प्रोत्साहन मिलता रहेगा। हम उन्हें गौरवान्वित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य रखेंगे”।

एशिया के सेवानिवृत्त क्रिकेटरों को मंच देना है उद्देश्य
आपको बता दें कि एशियन लीजेंड्स लीग एक टी20 टूर्नामेंट है जिसमें एशिया के रिटायर्ड और अनुभवी क्रिकेटर खेलते हैं। इसका उद्देश्य एशिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों को एक मंच पर एक साथ लागा है। 2 जून से शुरू होने वाले इसके दूसरे सीजन में इंडियन रॉयल्स, श्रीलंकाई लायंस, पाकिस्तान पैंथर्स सहित 6 टीमें भाग लेंगी।
Haldwani
धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बोलीं मंत्री रेखा आर्या, 4 साल का कार्यकाल उपलब्धियां से भरा कालखंड

Haldwani News : सोमवार को हल्द्वानी स्थित खंड विकास कार्यालय सभागार में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सरकार के 4 साल के कार्यकाल को उपलब्धियां से भरा कालखंड बताया।
Table of Contents
धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बोलीं मंत्री रेखा आर्या
धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर हल्द्वानी में जन-जन की सरकार जन-जन की द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों के प्रमाण पत्र बनाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में सहायता प्रदान की गई।
कैबिनेट मंत्री ने सभी स्टॉल का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला और युवाओं का सशक्तिकरण, रोजगार व विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है। कार्यक्रम के दौरान 6 पात्र महिलाओं निशा जोशी, इंदिरा आर्या, ममता भट्ट, अर्चना नेगी राधा भंडारी और तारा सान्याल को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।

रीप परियोजना के तहत महिलाओं को दी गई सहायता राशि
रीप परियोजना के तहत विभिन्न महिलाओं को स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने पर सहायता राशि की चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान चहुंमुखी विकास किया है और उत्तराखंड 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Uttarakhand
🔴 𝐋𝐈𝐕𝐄- Rajnath Singh Uttarakhand Visit: रक्षा मंत्री का उत्तराखंड दौरा आज, इन कर्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Rajnath Singh का उत्तराखंड दौरा आज, हल्द्वानी में जनसभा को करेंगे संबोधित
Rajnath Singh Uttarakhand Visit: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कार्यक्ल्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अथिति शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के दौरान वो एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
हल्द्वानी में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. बता दें कि उनके दौरे से पहले कल लम्बे समय से उत्तराखंड में चल रही सियासी अटकलों पर विराम लग गया है. शुक्रवार को धामी कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों की एंट्री हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे के बाद दयित्वधारियों को भी जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है. रक्षा मंत्री के इस दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम को कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर और चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए.
Cricket18 hours agoसीएसके बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम मैच 7 आईपीएल 2026 | CSK vs PBKS Dream11 Prediction
Cricket12 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..
Cricket17 hours agoMUL vs LAH Dream11 Prediction Match 11: PSL 2026 फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Breakingnews13 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
Haridwar12 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
big news18 hours agoआज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग
Pauri17 hours agoघर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव
Cricket17 hours agoNZ-W vs SA-W Dream11 Team 3rd ODI 2026







































