Uttarakhand
मासूम की मौत से खुली प्रशासन की नींद, कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश

Haldwani News: मासूम की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में
मुख्य बिंदु
Haldwani News: उत्तराखडं में जब तक कोई बड़ी घटना दस्तक नहीं दे देती तब तक प्रसाशन का सोए रहना पुरानी परंपरा है। लेकिन जैसे ही कोई बड़ी घटना/दुर्घटना सामने आती है तो सम्बंधित विभाग तुरंत नींद से जागकर काम करने लगता है। ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहाँ पर सोमवार को सड़क पर गड्डों के चलते एक मासूम की मौत हो गई। इसके बाद कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत एक्शन मोड में दिखे।
Haldwani accident : क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, सोमवार 5 जनवरी को शहर के जगदम्बा मंदिर क्षेत्र में बाइक सवार एक नाबलिग अपने भाई के साथ बाइक पर सिलेंडर लाड कर घर ले जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर गड्ढे बचाने के चक्कर में चालक ललित ने बाइक मोड़ने का प्रयास किया। इतने में बाइक बेकाबू हो गई जिससे पीछे बैठा 13 वर्षीय अर्जुन बाइक से अलग हो कर सड़क पर गिर गया। जिसके बाद पीछे से आ रहे मिक्सर ट्रक ने उसे रौंद दिया जिसमें नाबलिग की मौत हो गई। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है।
नाबालिग की मौत के बाद खुली प्रसाशन की नींद
सोमवार को इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में आक्रोश नजर आया। जिसके बाद मंगलवार को Kumaon Commissioner Deepak Rawat फुल एक्शन मोड में नजर आए। दीपक रावत ने टीम के साथ घटना स्थल का निरिक्षण किया। साथ ही यूयूएसडीए (Uttarakhand Urban Sector Development Agency) और एडीबी (Asian Development Bank) द्वारा चल रहे सीवर, पेयजल और सड़क निर्माण कार्यों की मौके पर जाकर हकीकत देखी।
कुमाऊं कमिश्नर ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
इसके आलावा Kumaon Commissioner Deepak Rawat ने शहर की सड़कों की खराब स्थिति और अधूरे पड़े कार्यों को देखकर अपनी नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि अगर निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने Asian Development Bank के प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर खुदाई हुई है, उन्हें तुरंत बहाल किया जाए ताकि जनता को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
साइन बोर्ड की कमी पर अधिकारियों को फटकार
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने ये भी देखा कि कई स्थानों पर कोई भी साइन बोर्ड नहीं लगाया गया था। इस पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में जहां भी कोई निर्माण कार्य होगा, वहां साइन बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, बोर्ड पर कार्य प्रारंभ और समाप्ति की तिथि के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारी का मोबाइल नंबर भी दर्ज होना चाहिए। ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके।
लापरवाह ठेकेदारों पर पेनल्टी का निर्देश
कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने इस लापरवाही पर एडीबी प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि संबंधित ठेकेदारों पर नियमों के तहत पेनल्टी लगाई जाए। उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि अब अधिकारी बैठकों के लिए कार्यालयों तक सीमित नहीं रहेंगे। बल्कि उन क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहां कार्य अधूरा पड़ा है। इस कदम का मकसद ठेकेदारों में अनुशासन लाना और कार्य समय पर पूरा करवाना है।
अमरावती मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने का निर्देश
अमरावती मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगे ठेलों और अतिक्रमण को लेकर भी कमिश्नर ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश दिए। दीपक रावत ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से यातायात बाधित नहीं होगा और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। इसके साथ ही उन्होंने सड़क हादसे में मृतक किशोर के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। कुमाऊं कमिश्नर ने आश्वाशन दिया कि उन्हें हर संभव मदद और सहायता दी जाएगी।
Read More…
Haldwani के बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में आज आ सकता है फैसला, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका
HALDWANI: दुल्हन शादी के जोड़े में थाने पहुंची, दूल्हा शादी से पहले हुआ लापता….
HALDWANI: जैकेट पहनने को लेकर हुआ विवाद, मां ने थप्पड़ मारा और एक बहन ने समाप्त कर ली अपनी जिंदगी…
Breakingnews
हरिद्वार में हुई धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों को मंजूरी, अग्निवीरों की भर्ती पर भी फैसला

Dhami Cabinet Decision : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हरिद्वार में हुई कैबिनेट बैठक में विकास और जनहित से जुड़े 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
Table of Contents
हरिद्वार में हुई धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त
बैठक में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों, आवास, स्वास्थ्य, विकास योजनाओं और आगामी विधानसभा सत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। सभी 13 प्रस्तावों को मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में कैबिनेट बैठक आयोजित करने का उद्देश्य जनता से जुड़े फैसले जनता के बीच जाकर लेना है। उन्होंने उत्तराखंड के विकास में निरंतर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री और भारत सरकार का आभार भी जताया।
कैबिनेट बैठक में इन 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
1. मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान: संस्थान के विकास और संचालन से संबंधित कार्यों के लिए सोसायटी के गठन को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।
2. निवेश एवं आधारभूत संरचना: उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास से संबंधित अधिनियम की अनुसूची में संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
3. जन विश्वास संशोधन विधेयक: द्वितीय उत्तराखंड जन विश्वास संशोधन विधेयक, 2026 को विधानसभा में पेश करने की मंजूरी दी गई।
4. बाढ़ मैदानों के नियमन पर फैसला: उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण नियमावली, 2026 को कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी।

5. विधानसभा सत्र: उत्तराखंड की पंचम विधानसभा का वर्ष 2026 का तीसरा सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
6. अग्निशमन एवं आपात सेवाएं: उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, 2026 को विधानसभा में प्रस्तुत करने की अनुमति दी गई।
7. पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती नियम: सेवामुक्त अग्निवीरों की समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती से संबंधित नई नियमावली को मंजूरी दी गई।
8. संस्कृति विभाग: विभाग में वित्तीय अधिकारों से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली।
9. स्वजल मिशन के पद: स्वजल और राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के 215 पदों को जारी रखने की मंजूरी दी गई।
10. हरिद्वार में आवासीय परियोजना: किफायती आवासीय परियोजना तक पहुंचने वाले मार्ग की चौड़ाई के मानकों में शिथिलता देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
11. ऊधम सिंह नगर में भू-उपयोग संबंधी सुधार: भू-उपयोग परिवर्तन से जुड़े शासनादेश में खसरा संख्या की त्रुटि को ठीक करने की स्वीकृति दी गई।
12. बाल वीरता पुरस्कार योजना: मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिली।
कुंभ 2027 और विकास कार्यों पर भी चर्चा
हरिद्वार में हुई इस बैठक में आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों और प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में रहे। इसके अलावा स्वास्थ्य, आवास तथा विधानसभा के आगामी सत्र से संबंधित विषयों पर विचार किया गया। विधानसभा सत्र गैरसैंण या किसी अन्य स्थान पर आयोजित किए जाने से जुड़े विषय का भी उल्लेख किया गया।
Pithoragarh
पिथौरागढ़ में उफनाए बरसाती नाले में बही स्कूटी, एक युवक की मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ में बरसाती गदेरे में बहने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीआरएफ ने घायल युवक को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया है।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में उफनाए बरसाती नाले में बही स्कूटी
पिथौरागढ़ जिले में बारिश के दौरान उफनाए बरसाती नाले में स्कूटी बहने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा थल-बेरीनाग सड़क पर बरड़ के पास हुआ। सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर घायल युवक को बाहर निकाला, जबकि दूसरे युवक का शव सोमवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया।
एक युवक की मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया
जानकारी के मुताबिक, अल्मोड़ा जिले के नैनोली भगतोला निवासी 18 वर्षीय गौरव कुमार और तिल गांव निवासी हिमांशु नयाल धारचूला की दारमा वैली घूमने गए थे। रविवार रात करीब 9 बजे दोनों स्कूटी से अल्मोड़ा लौट रहे थे। इस दौरान थल से करीब चार किलोमीटर दूर बरड़ के पास बारिश के कारण बरसाती नाला उफान पर था।
नाला पार करते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में बह गई और सड़क से कई फीट नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे के बाद दोनों युवक पानी में बह गए।

अंधेरा होने के कारण एक युवक का नहीं चल सका पता
युवकों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने गौरव कुमार को घायल अवस्था में गदेरे से बाहर निकाला और उपचार के लिए थल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हिमांशु नयाल का रात में पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण रात में तलाश अभियान नहीं चलाया जा सका।
सोमवार सुबह बरामद हुआ युवक का शव
सोमवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। इस दौरान हिमांशु का शव गदेरे में मिला। पुलिस ने घटना की सूचना दोनों युवकों के परिजनों को दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Haridwar
आज धर्मनगरी हरिद्वार में होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर

Dhami Cabinet : धामी कैबिनेट की बैठक आज हरिद्वार में होने जा रही है। आज होने वाली मंत्रिमंडल की इस बैठक को बेहद ही खास माना जा रहा है। क्योंकि आज बैठक में विधानसभा सत्र की तारीख और स्थान को लेकर भी फैसला हो सकता है।
Table of Contents
आज धर्मनगरी हरिद्वार में होगी धामी कैबिनेट की बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन में आयोजित होने वाली इस बैठक में स्वास्थ्य, आवास और शहरी विकास समेत विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इन प्रस्तावों पर विचार के बाद सरकार निर्णय ले सकती है।
बैठक से पहले होगा हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कार्यक्रम
कैबिनेट बैठक से पहले हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन का कार्यक्रम भी निर्धारित है। इसमें मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के सभी जिलों में कैबिनेट बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत पहली बैठक चंपावत जिले में हुई थी। अब दूसरी बैठक हरिद्वार में आयोजित की जा रही है।
सरकार कई अहम प्रस्तावों पर लगा सकती है मुहर
हरिद्वार में होने वाली बैठक में सरकार कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है। इसके साथ ही आगामी विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। सत्र की तारीख और स्थान तय करने पर कैबिनेट में निर्णय लिया जा सकता है। सरकार को 30 अक्टूबर से पहले विधानसभा सत्र बुलाना है।
Haridwar4 hours agoआज धर्मनगरी हरिद्वार में होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर
Kotdwar5 hours agoसिंचाई विभाग के JE की सरकारी आवास में मौत, बाथरूम में शव मिलने से हड़कंप
National3 hours agoनवरात्रि पर मां के 9 रूप बदल सकते हैं किस्मत! जानें किसकी पूजा से दूर होंगे कष्ट
Pithoragarh3 hours agoपिथौरागढ़ में उफनाए बरसाती नाले में बही स्कूटी, एक युवक की मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया
Breakingnews9 seconds agoहरिद्वार में हुई धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों को मंजूरी, अग्निवीरों की भर्ती पर भी फैसला














































