Haldwani
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग

Haldwani News : हल्द्वानी में पुलिस को आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जो कथित तौर पर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। जानकारी के अनुसार, देश में कई बड़ी सट्टेबाजी ऐप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद यह गैंग सक्रिय हुआ और इन्होंने अपनी अलग ऐप तैयार कर उसके जरिए लोगों को सट्टा खिलाना शुरू कर दिया।

रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये का सट्टा चलाता था गैंग
जांच में सामने आया है कि कुछ लेन-देन डिजिटल माध्यम से किए जा रहे थे जबकि कई हिसाब-किताब रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा था। पुलिस का दावा है कि ये गैंग रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये का आईपीएल सट्टा संचालित करता था और अब तक करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का सट्टा खेला जा चुका है।
सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
मौके से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन और 51 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस सिर्फ सट्टा चलाने वालों ही नहीं, बल्कि सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी में है। इसके साथ ही गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
big news
हल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप, मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर से 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ

Haldwani News : नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता के तिवारी नगर चित्रकूट में रविवार को बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप
हल्द्वानी में मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर में चोरी से हड़कंप मच गया है। चोरों ने करीब साढ़े 11 तोला सोने के जेवरात और 35 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस दुस्साहसिक घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय निवासियों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है।
सास-ससुर की देखभाल करने गई थी पत्नी
मिली जानकारी के अनुसार, तिवारी नगर चित्रकूट (नंबर-14) निवासी खड़क सिंह कोठारी मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं और वर्तमान में विदेश में हैं। घर पर उनकी पत्नी चंद्रा कोठारी अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। कोठारी परिवार के दो मकान हैं—एक चित्रकूट में और दूसरा घोड़ानाला में, जहां बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं।
चंद्रा कोठारी रोज की तरह रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर घोड़ानाला स्थित दूसरे मकान पर सास-ससुर के लिए खाना बनाने और उनकी देखभाल करने गई थीं।

पीछे का लोहे का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर
महिला की इसी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर के पीछे लगे लोहे के दरवाजे को निशाना बनाया और उसे तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने बेहद इत्मीनान से अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे साढ़े 11 तोले सोने के आभूषण व 35 हजार रुपये कैश समेटकर रफूचक्कर हो गए।
शाम को जब चंद्रा कोठारी बच्चों के साथ वापस चित्रकूट स्थित अपने घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजे और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर का ताला और अलमारी टूटी हुई थी तथा सारा कीमती सामान गायब था। पीड़ित महिला ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग
- नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग खाई में गिरी कार, पांच की मौके पर ही मौत
- यमुनोत्री धाम जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत
- क्या है कॉकरोच जनता पार्टी ?, किसने बनाया इसे, जानें कैसे सिर्फ पांच दिनों में ही कैसे हो गई इतनी फेमस
- चमोली में आग बुझाते-बुझाते खाई में गिरा फायर वाचर, मौत से मचा हड़कंप, लोगों में भारी आक्रोश
Haldwani
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट, जगह-जगह चलाए जा रहे चेकिंग अभियान

Haldwani News : चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए परिवहन विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। विभाग यात्रा मार्ग के साथ ही कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रहा है।
Table of Contents
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन की शुरु आत के साथ ही परिवहन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। आरटीओ गुरदेव सिंह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग अपने वाहनों के जरूरी कागजात पूरे रखें, क्योंकि विभाग द्वारा जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात उद्देश्य
आरटीओ गुरदेव सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ये कार्रवाई की जा रही है चेकिंग के दौरान ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
नियमों के उल्लंघन पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
आरटीओ ने स्पष्ट कहा कि चाहे वाहन प्राइवेट हो या कमर्शियल, यदि कोई भी वाहन नियमों के विरुद्ध संचालित होता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील भी की।
Haldwani
लालकुआं में जंगली हाथियों का आतंक, तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग

Lalkuan News : लालकुआं में जंगली हाथी ने एक और महिला को मौत के घाट उतार दिया। तीन दिनों के भीतर तीन लोगों की मौत के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। तीन मौतों के बाद अब वन विभाग की नींद खुली है और विभाग ने लोगों सावधानी बरतने की अपील की है।
Table of Contents
लालकुआं में जंगली हाथी ने एक महिला को उतारा मौत के घाट
लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के टांडा रेंज में मानव वन्य जीव की घटनाए लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों पूर्व जंगली हाथी के हमले में दो पुरुषों की मौत के 72 घंटों के बाद जंगली हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
लालकुआँ आ रहे टेम्पो पर भी हाथी ने किया हमला
महिला की मौत के अगले दिन फिर शाह पठानी खत्ते से टेम्पो में गेहूँ लादकर लालकुआँ आ रहे टेम्पो पर हाथी ने हमला कर दिय। गनीमत रही की टेम्पो में सवार तीन लोग टेम्पो छोड़कर भाग गए। जिसके बाद हाथी ने गेहूं की बोरियां बर्बाद कर दी।

तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग
ऐसे में लगातार हो रही मानव वन्य जीव की घटनाओं के बाद आखिरकार तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के अधिकारी अपनी गहरी नींद से जागे है जिसके बाद आज वन विभाग ने शाह पठानी खत्ते में लोगों को जागरूक करते हुए जंगलो के नजदीक नही जाने की अपील करते हुए गश्त बढ़ा दी है।
इस दौरान टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि हाथियों के लिये यह समय सहवास का है जिस कारण हाथी आक्रामक रहते है जनता से अपील है कि वो बिना वजह जंगल में न जाएं। अगर जरूरी है तो समूह के रूप में जाएं।
Dehradun23 hours agoदेहरादून में 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, भयंकर गर्मी के आसार, प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवा का येलो अलर्ट
Cricket10 hours agoSRH vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 67: फैंटेसी क्रिकेट के धुरंधरों की भिड़ंत, ऐसे बनाएं अपनी मेगा कॉन्टेस्ट की विनिंग टीम..
uttarakhand weather7 hours agoदेहरादून समते कई मैदानी इलाकों में हीट वेव का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर बारिश के आसार
big news6 hours agoचमोली में आग बुझाते-बुझाते खाई में गिरा फायर वाचर, मौत से मचा हड़कंप, लोगों में भारी आक्रोश
Breakingnews4 hours agoक्या है कॉकरोच जनता पार्टी ?, किसने बनाया इसे, जानें कैसे सिर्फ पांच दिनों में ही कैसे हो गई इतनी फेमस
Breakingnews49 minutes agoनैनीताल में भीषण सड़क हादसा, भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग खाई में गिरी कार, पांच की मौके पर ही मौत
Uttarkashi3 hours agoयमुनोत्री धाम जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत




































