Haridwar
हरिद्वार: आर्मी मेजर हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान लापता, पुलिस और आर्मी टीम जुटी तलाश में…

Haridwar
शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, 9 जोन और 19 सेक्टरों में बांटा गया मेला क्षेत्र

Haridwar News : हरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। जो कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व तक चलेगी। मेले के चलते हरिद्वार में गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।
Table of Contents
शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बता दें कि शारदीय कांवड़ यात्रा आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व तक चलेगी। इस यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
हरिद्वार के कमालदास कुटिया में हुई पुलिस ब्रीफिंग के बाद जानकारी देते हुए एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

पैदल मार्ग और वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय
यात्रा के दौरान कांवड़ियों के पैदल मार्ग और वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। पार्किंग स्थलों और गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। हर की पैड़ी क्षेत्र में आने वाले सभी प्रमुख पुलों पर निगरानी बढ़ाई गई है।
9 जोन और 19 सेक्टरों में बांटा गया मेला क्षेत्र
पूरी यात्रा के लिए मेला क्षेत्र को 9 जोन और 19 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी राजपत्रित अधिकारियों को सौंपी गई है। जबकि सेक्टरों में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे।
90% कांवड़िए नजीबाबाद और बिजनौर के रास्ते मुरादाबाद, रामपुर, उधम सिंह नगर, रामनगर, पीलीभीत और बरेली जैसे क्षेत्रों से आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए चिड़ियापुर और रायसी,लक्सर जैसे प्रमुख पड़ावों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है।
Roorkee
Roorkee: महिला को नशीला पदार्थ पिला कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
महिला को नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म करने वाले आरोप गिरफ्तार
मुख्य बिंदु
रुड़की (Roorkee): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला सामने आय है. जहाँ पर महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है.
Roorkee में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला
दरअसल, एक महिला ने रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया गया था कि उसका पति ईंट-भट्टे पर काम करता है और करीब 6 महीने पहले वो किसी काम के लिए कोटद्वार गया था. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का दोस्त उसके घर आया और उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने को दी.
कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर विडियो बनाने का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि, उसने कोल्ड्रिंक में कुछ नशीली चीज मिलाई गई थी. जिसे पीने के बाद महिला बेहोश हो गई. जिसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों को बुला कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, और उसकी विडियो बना दी. इसके बाद आरोपी बार-बार महिला को विडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा.
विडियो वायरल होने के बाद महिला ने दर्ज की शिकायत
बार-बार युवक की धमकियों से परेशान होकर जब महिला ने उसका विरोध किया तो युवक ने उसकी वीडियो वायरल कर दी. जब महिला को इस बात का पता चला तो उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
निर्देश मिलते ही रुड़की कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की. जांच के दौरान जौरासी गांव से मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया. दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस गंभीर अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
Haridwar
हरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा की हुई शुरूआत, गंगाजल लेने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं कांवड़िए

Haridwar News : हरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है। महाशिवरात्रि से पहले दूसरे जिलों से कांवड़िए भी हरिद्वार पहुंचने शुरू हो गए हैं। पड़ोसी राज्यों से भी कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा की हुई शुरूआत
आज से हरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा का आगाज हो गया है। दूर-दूर से कांवड़िए गंगाजल लेने के लिए धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। हालांकि शुरुआत में कांवड़ियों की ज्यादा भीड़ हरिद्वार में नहीं दिख रही है। माना जा रहा है कि 10 फरवरी से बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे।

गंगाजल लेने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं कांवड़िए
हरिद्वार में गंगाजल लेने के लिए कांवड़िए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। शारदीय कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। कांवड़ रूट पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। वहीं सभी दिशाओं से आने वाले कांवड़ियों के वाहनों के लिए पार्किंग भी निर्धारित की गई है।
शारदीय कांवड़ यात्रा में बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा जिलों से सबसे ज्यादा कांवड़ आती है। लिहाजा हरिद्वार-नजीबाबाद निर्माणाधीन हाईवे पर कावड़ियों को दिक्कत ना हो इसके लिए भी एनएचएआई के साथ जिला प्रशासन समन्वय बना रहा है।
Cricket23 hours agoSA vs CAN Dream11 Prediction – आज का मैच, फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और पूरी जानकारी…
Dehradun21 hours agoबड़ी खबर ! भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जल्द बढ़ सकता है वेतन
uttarakhand weather23 hours agoउत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी बारिश और बर्फबारी
Haridwar21 hours agoशारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, 9 जोन और 19 सेक्टरों में बांटा गया मेला क्षेत्र
Dehradun23 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 का भव्य समापन, सीएम धामी ने प्रेरक व्यक्तियों को किया सम्मानित
Dehradun17 hours agoमुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सचिव समिति की बैठक, नए कार्यों के लिए 15 फरवरी तक स्वीकृतियां लेने के निर्देश
Uttarkashi21 hours agoउत्तरकाशी के सीमांत गांवों के लिए उम्मीद की किरण, नेलांग और जादुंग गांव को दोबारा बसाने की तैयारी तेज
Udham Singh Nagar19 hours agoKASHIPUR: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाईं आग










































