Haridwar
हरिद्वार गोलीकांड: 18 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर गोलीकांड से सनसनी फैल गई है। जमालपुर कलां स्थित दयाल एनक्लेव कॉलोनी में 18 वर्षीय सुमित चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुमित अपने कुछ साथियों के साथ कॉलोनी में मौजूद था…तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। देखा गया कि सुमित के सीने से खून बह रहा था। साथी युवक उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए…जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही कनखल थाना पुलिस समेत जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सुमित को गोली किसी ने मारी या फिर देसी तमंचे से खेलते वक्त दुर्घटनावश फायर हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने थाना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है।
गौरतलब है कि बीते पांच दिनों में यह गोलीबारी की दूसरी बड़ी घटना है। 25 सितंबर को कटारपुर गांव में भी एक युवक को गांव के ही एक अन्य युवक ने गोली मार दी थी। हालांकि उस घटना में युवक की जान बच गई थी।
फिलहाल पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इलाके में दहशत का माहौल है
big news
खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा, हरिद्वार में अलर्ट, 24 घंटे निगरानी पर प्रशासन

Haridwar News : पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब हरिद्वार में भी दिखाई देने लगा है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।
Table of Contents
खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा, हरिद्वार में अलर्ट
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खरते के निशान के पास पहुंच गया है। हालात को देखते हुए सिंचाई विभाग, आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर 24 घंटे रखी जा रही नजर
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन लोगों से भी गंगा तटों और निचले इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।

तभी भी खतरे के निशान तक पहुंच सकता है गंगा का जलस्तर
एसडीओ भारत भूषण शर्मा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। यदि इसी तरह लगातार वर्षा जारी रही तो जलस्तर खतरे के निशान को भी छू सकता है।
टीम और संबंधित अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर
एसडीओ ने बताया कि विभाग, आपदा प्रबंधन टीम और संबंधित अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकारियों से लगातार संपर्क बना हुआ है और जलस्तर की हर अपडेट उच्च अधिकारियों को भी दी जा रही है। हमारी पूरी कोशिश है कि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
Haridwar
कांवड़ मेले से पहले बड़ा खुलासा! केमिकल से बन रहा था मिलावटी पनीर, 50 किलो जब्त

Haridwar News : कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी पनीर बनाने वाली एक डेयरी का भंडाफोड़ किया है।
Table of Contents
कांवड़ मेले से पहले मिलावटी पनीर का भंडाफोड़
संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान करीब 50 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कांवड़ मेले के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत श्यामपुर थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांगड़ी क्षेत्र स्थित एक डेयरी पर कार्रवाई की।
केमिकल से बन रहा था नकली पनीर
जांच के दौरान डेयरी परिसर से बिक्री के लिए रखा गया पनीर मिला। पूछताछ में डेयरी संचालक के परिजनों ने बताया कि पनीर तैयार करने में दूध पाउडर और फॉस्फेट का इस्तेमाल किया गया था। मौके से दूध पाउडर के कई खाली पैकेट भी बरामद किए गए।

पुलिस ने 50 किलो नकली पनीर जब्त
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर और दूध के नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेज दिए हैं। नमूना लेने के बाद बचा हुआ करीब 49 किलो पनीर जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित डेयरी रिटेल लाइसेंस के आधार पर ही दुग्ध उत्पादों का निर्माण कर रही थी। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Haridwar
हरिद्वार में VIP नंबरों की दीवानगी, कार से महंगा खरीदा नंबर, 5.40 लाख की लगी बोली

Haridwar News : हरिद्वार में वाहन मालिकों के बीच वीआईपी और फैंसी नंबरों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। परिवहन विभाग की नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM शुरू होते ही ऑनलाइन ई-नीलामी में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Table of Contents
हरिद्वार में VIP नंबरों की दीवानगी, कार से महंगा खरीदा
हरिद्वार में नीलामी में कई पसंदीदा नंबरों पर लाखों रुपये की बोलियां लगीं। सबसे ज्यादा चर्चा UK08 BM 0009 नंबर की रही, जिसे एक वाहन स्वामी ने ₹5.40 लाख की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपने नाम कराया। खास बात ये है कि इतनी रकम में एक छोटी कार खरीदी जा सकती है।
फैंसी नंबरों के लिए जबरदस्त उत्साह
वाहनों पर अलग और आकर्षक नंबर लगाने का शौक लोगों में लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि 0001, 0009, 1111, 8888 और 5555 जैसे नंबरों के लिए हर बार कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। परिवहन विभाग इन विशेष नंबरों को सामान्य पंजीकरण की बजाय ऑनलाइन ई-ऑक्शन के जरिए आवंटित करता है। सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को संबंधित नंबर जारी किया जाता है।
नई सीरीज खुलते ही लाखों की बोली
परिवहन विभाग के अनुसार, नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM शुरू होते ही आकर्षक नंबरों के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। ऑनलाइन ई-नीलामी में बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने भाग लिया और कई नंबरों पर उम्मीद से कहीं अधिक बोली लगी। विभाग का कहना है कि इससे साफ है कि फैंसी और वीआईपी नंबरों की मांग लगातार बढ़ रही है।
₹5.40 लाख में बिका सबसे चर्चित नंबर
ई-नीलामी में UK08 BM 0009 सबसे महंगा नंबर साबित हुआ। इस नंबर के लिए ₹5.40 लाख की सबसे ऊंची बोली लगी। ये राशि इतनी अधिक है कि इससे एक नई छोटी कार खरीदी जा सकती है। यही कारण है कि ये नंबर पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।
Cricket14 hours agoSUL vs MSG Dream11 Team Prediction Match 10 | Pitch Report & Playing XI
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, मैदानी जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी, 5 जिलों में स्कूल बंद
Haridwar11 hours agoकांवड़ मेले से पहले बड़ा खुलासा! केमिकल से बन रहा था मिलावटी पनीर, 50 किलो जब्त
Cricket10 hours agoकौन हैं Saransh Jain? जाने करियर, आंकड़े और उनके ऑलराउंड सफर की पूरी कहानी..
Breakingnews9 hours agoउत्तराखंड में भारी से भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए किया स्थगित
Dehradun4 hours agoदेहरादून में BSNL कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार और प्रबंधन से की बड़ी मांगें, तीन दिन तक चलेगा धरना
Haldwani10 hours agoहल्द्वानी में खौफनाक मंजर! उफनती भाखड़ा नदी में फंसे दो लोग, बाल-बाल बची जान
big news8 hours agoखतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा, हरिद्वार में अलर्ट, 24 घंटे निगरानी पर प्रशासन







































