Haridwar
हरिद्वार कुंभ 2027: हरिद्वार के सर्वांगीण विकास की दिशा में बड़ी पहल, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में UIIDB बैठक संपन्न

देहरादून:उत्तराखंड औद्योगिक निवेश एवं विकास बोर्ड (UIIDB) की कार्यकारी समिति की समीक्षा बैठक मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में वर्ष 2027 में प्रस्तावित हरिद्वार कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार के समग्र विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।
हरिद्वार के मुख्य लैंडमार्क (धार्मिक केंद्रों) का पेडेस्ट्रियन वे (पैदल मार्ग) सर्किट प्लान बनाएं
मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मनसा देवी, चंडी देवी, माया देवी, दक्ष मंदिर, हर की पैड़ी, भारत माता मंदिर, दक्षिणेश्वर काली इत्यादि हरिद्वार के मुख्य धार्मिक केंद्रों का पेडेस्ट्रियन वे सर्किट प्लान बनाएं।
उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों का पैदल मार्ग ऐसा हो जिसमें उनको कहीं पर भी थोड़े समय के लिए भी रुकना ना पड़े ( कोई भी अवरोध ना हो) तथा ऐसा पेडेस्ट्रियन मार्ग वन वे हो जिसमें सुरक्षा के भी सभी वैकल्पिक इंतजाम हो।
उन्होंने मेलाधिकारी,स्थानीय प्रशासन, नगर निगम, संबंधित कंसल्टेंट एजेंसी और संबंधित स्टेकहोल्डर को आपसी समन्वय से 15 दिवस के भीतर इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
हर की पैड़ी में आरती पॉइंट पर व्यवस्थित एंट्री – एग्जिट प्लान बनाने के निर्देश
मुख्य सचिव ने मेला अधिकारी, पुलिस विभाग, स्थानीय प्रशासन, और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हरकी पैड़ी का आरती पॉइंट सबसे अधिक भीड़ – भाड़ वाला स्थान रहता है तथा यहां पर क्राउड मैनेजमेंट करना सबसे बड़ी चुनौती भी रहती है। इसको दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थित प्रवेश और निकासी का दुरुस्त प्लान बनाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

हरिद्वार में फॉरेस्ट से सटे क्षेत्रों में डेवलपमेंट हेतु राजाजी पार्क प्रशासन होगी कार्यदाई एजेंसी
मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि विभिन्न धार्मिक केंद्रों,पब्लिक सुविधाओं के विकास और अन्य डेवलपमेंट से संबंधित ऐसे कार्य जो राजाजी पार्क प्रशासन के क्षेत्र के निकट हैं अथवा आंशिक रूप से उनके क्षेत्र से संबंधित हों उन कार्यों के क्रियान्वयन के लिए राजाजी पार्क प्रशासन को कार्यदाई एजेंसी बनाया जाए ताकि डेवलपमेंट से जुड़े कार्य तेजी से पूरे हो सके।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सैनिटेशन, पार्किंग,भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा प्रबंधन को रखें उच्च प्राथमिकता में
मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि जो कार्य अधिक महत्वपूर्ण प्रकृति के हैं और शीघ्रता से पूरे किए जाने हैं उनको उच्च प्राथमिकता में रखें।
उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सैनिटेशन, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा के आपातकालीन उपाय इत्यादि कार्यों को उच्च प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए।
जहां जरूरी हो तो संबंधित स्थानीय निकाय,ट्रस्ट, गंगा सभा, स्थानीय प्रतिनिधि आदि हितधारकों को विश्वास में लेकर कार्य संपादित करें
मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि विभिन्न कार्यों को संपादित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि जहां पर स्थानीय लोकल बॉडी, प्रतिनिधि अथवा स्थानीय ट्रस्ट आदि का इन्वॉल्वमेंट जरूरी हो वहां पर उनके समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और स्टेकहोल्डर को हरिद्वार के डेवलपमेंट के संबंध में संयुक्त रूप से संपूर्ण शहर का विजिट करने के निर्देश दिए और डेवलपमेंट प्लान में जहां पर कुछ और प्रावधान किए जाने की आवश्यकता हो तो उनको भी प्लान में शामिल करने हेतु प्रस्ताव बनाने को कहा।
इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव एल एल फैनई व आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा, दिलीप जावलकर व डॉ पंकज कुमार पांडेय, विशेष सचिव अजय मिश्रा, कुंभ मेला अधिकारी हरिद्वार श्रीमती सोनिका सहित संबंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
Haridwar
हरिद्वार में खुलेगा ESI मेडिकल कॉलेज, जानें मरीजों से छात्रों तक किसे होगा बड़ा फायदा ?

Haridwar News : हरिद्वार में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम पहल हुई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इस मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक बैच में 50 छात्रों को MBBS में प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज का संचालन हरिद्वार स्थित मौजूदा ESIC अस्पताल के बुनियादी ढांचे और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए किया जाएगा।
Table of Contents
हरिद्वार में खुलेगा ESI मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज की स्थापना का फैसला 30 जून 2026 को नई दिल्ली में हुई ESIC की 198वीं बैठक में लिया गया था। इसी निर्णय के तहत अब हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की प्रक्रिया को मंजूरी मिली है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मरीजों से छात्रों तक किसे होगा बड़ा फायदा ?
मुख्यमंत्री के अनुसार, इस मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से राज्य में MBBS की पढ़ाई के लिए एक और संस्थान उपलब्ध होगा। इससे युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम
मौजूदा ESIC अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग करके मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाने से पहले से उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने में भी मदद मिलेगी।
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होने के बाद क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Haridwar
हैप्पी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Haridwar News : हैप्पी हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस से पहले पुलिस एक ओरोपी पहले ही जेल भेज चुकी है।
Table of Contents
हैप्पी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में हुए हैप्पी हत्याकांड में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 14 सितंबर को पतंजलि रोड स्थित देव धर्मकांटा, शान्तरशाह के पास 28 वर्षीय हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। मुखबिर की सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने सहारनपुर के छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर इस्तकार उर्फ इस्तयाक को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और खूनालूदा शर्ट बरामद की गई।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को मृतक पर वर्ष 2022 के एक मामले में मुखबिरी करने का शक था। एक आरोपी पहले ही मुठभेड़ के बाद जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
Haridwar
शादी में जा रहा था पूरा परिवार, रास्ते में काल बनकर आई कार, 3 की मौत, 10 घायल

Haridwar News : मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी समारोह की खुशियों को मातम में बदल दिया। तिथौला गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
Table of Contents
मंगलौर में हुआ भीषण सड़क हादसा
हरिद्वार के मंगलौर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कार और ई-रिक्शे की जोरदार टक्कर हो गई। दर्दनाकक हादसे में ई-रिक्शा सवार एक ही परिवार के दो युवकों और पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।
हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा स्थित मिलापनगर निवासी 30 वर्षीय अरशद पुत्र रईस और 30 वर्षीय दिलशाद पुत्र अय्यूब अपने परिवार के साथ लक्सर क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में परिवार के कुल 13 लोग सवार थे।
रविवार देर शाम जब ई-रिक्शा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में तिथौला गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मृतकों में पांच साल का बच्चा भी शामिल
आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और ई-रिक्शा में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अरशद और दिलशाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच वर्षीय उमर ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।
शादी समारोह की खुशियां बदली मातम में
हादसे में खतीजा, रिहाना, अमरिया, इनायत, आयत और अरहम समेत कुल 10 लोगों के घायल होने की जानकारी है। इनमें छह घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद शादी समारोह की खुशियां गम में बदल गईं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
big news15 hours agoकल बनबसा में होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Uttarkashi16 hours agoयमुनोत्री यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा मार्ग पर जान गंवाने वालों की संख्या हुई 34
Uttarakhand15 hours agoवीकेंड पर उत्तराखंड में उमड़ा सैलाब, कैंची धाम से लेकर मसूरी में लगा लंबा जाम
Dehradun14 hours agoत्यूणी में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 1 की मौत, 2 घायल
Dehradun10 hours agoउत्तराखंड में SIR के बाद जारी हुई अंतिम मतदाता सूची, 9.31 लाख वोटर सूची से बाहर












































