Haridwar
HARIDWAR NEWS: फर्जी जमानत कांड के आरोपी ने कोर्ट पेशी से पहले तोड़ा दम, पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप

HARIDWAR NEWS: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में फर्जी जमानत कांड में गिरफ्तार एक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत से हड़कंप मच गया. सिडकुल थाना पुलिस ने सोमवार शाम को जिला कोर्ट परिसर के पास से पैसे लेकर फर्जी जमानत दिलाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक आरोपी की कोर्ट में पेशी से पहले ही मौत हो गई है.
मुख्य बिंदु
कोर्ट में पेशी से पहले आरोपी की मौत
पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में सोमवार को चार आरोपी फर्जी जमानत के केस में गिरफ्तार किए गए थे. जिसके बाद मंगलवार को कोर्ट में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाना था. कोर्ट में पेशी से पहले आरोपियों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि वहीं पर आरोपी नरेश कुमार की तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी.
ये भी पढ़ें_ हरिद्वार में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, चार युवकों पर लगे आरोप, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
हॉस्पिटल पहुंचने से पहले मौत
डॉक्टरों ने नरेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है. वहीं, पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गया है और हिरासत में मौत को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं.
फर्जी जमानत केस में हुई थी गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक सोमवार को रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में सरकार बनाम रोशन लाल मामले की सुनवाई चल रही थी, इसी दौरान चार लोग अलग-अलग आरोपियों की जमानत के लिए अदालत में पेश हुए. हालांकि सुनवाई के बीच न्यायालय को संदेह हुआ, जिसके बाद तुरंत उनके रिकॉर्ड की जांच कराई गई.

ये भी पढ़ें_ बेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट
पेशेवर जमानती बनकर करते थे कार्य
जांच में ये तथ्य सामने आया कि सभी व्यक्ति पेशेवर जमानती के रूप में कार्य कर रहे थे और एक ही समय में अलग-अलग अदालतों में जमानत ले चुके थे. इसके अलावा, उन्होंने अपने शपथ-पत्र में पूर्व में ली गई जमानतों की जानकारी छिपाई थी, जो कि गंभीर अनियमितता मानी गई. परिणामस्वरूप, अदालत ने इसे न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास मानते हुए सख्त रुख अपनाया और सिडकुल थाना पुलिस को निर्देश दिए कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए.
big news
हरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
हरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के रुड़की में विजिलेंस टीम ने एक आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक आंगनबाड़ी सहायिका से पदोन्नति दिलाने के बदले ये रकम मांगी थी। शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल विजिलेंस विभाग मामले की आगे की जांच में जुटा हुआ है।

प्रमोशन करवाने के एवज में मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून से रूड़की पहुंची विजिलेंस की टीम ने बाल विकास अधिकारी कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम ने ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
राखी सैनी ने आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन के नाम पर ये रिश्वत मांगी थी। सहायिका की शिकायत पर ही विजिलेंस की टीम ने ये कार्रवाई की है। टीम ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाकर सुपरवाइजर राखी सैनी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Roorkee
ROORKEE NEWS: वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 8 वाहन जब्त

ROORKEE NEWS: हरिद्वार जिले के रुड़की में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. ये शातिर आरोपी सुनसान जगहों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें खंडरों में छिपा देते थे. पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वाहन जब्त किए हैं.
मुख्य बिंदु
रुड़की में पुलिस ने किया वाहन चोरी गिरोह का खुलासा
रुड़की की गंगनहर कोतवाली में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान वाहन चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
चोरी के बाद मॉडिफाई करते थे वाहन
गिरफ्तार तीनों ही रुड़की क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से इलाके में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. आरोपियों की पहचान हनी कश्यप, सलमान और मयंक के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक ये शातिर आरोपी सुनसान जगहों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें खंडरों में छिपा देते थे. इसके बाद आरोपी चोरी की गाड़ियों को मॉडिफाई कर उनकी पहचान बदल देते थे और उन्हें बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे.

ये भी पढ़ें_ सड़क हादसे में मदद की जगह चोरी करने निकले युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद किया सामान
आरोपियों के कब्जे से 8 वाहन जब्त
पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पनियाला लाठर देवा तिराहे के पास से तीनों आरोपियों को दबोचा है. जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 8 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं. बरामद गाड़ियों में से 4 वाहन गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि 4 अन्य वाहन भी बरामद किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है.
Dehradun
हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी, सीएम धामी ने दी स्वीकृति

Haridwar Kumbh : हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी कर दिए हए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य की संस्तुत लागत 50.27 करोड़ की स्वीकृति देते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त में 20.11 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
Table of Contents
हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के लिए होने वाले निर्माण कार्यों के लिए 50.27 करोड़ की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा में कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए पांच करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 50.00 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ग्राम चुल्कोट हरदौल मंदिर, महाकाली मंदिर माणीटुण्डी, देवी मंदिर मदकोट, रामलीला मंच मवानी का सौंदर्यीकरण व मेला स्थल के निर्माण के लिए ₹98.64 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में ₹ 59 लाख, ग्राम पंचायत दाखिम, क्वीटी, समकोट में आंतरिक सी०सी० मार्ग के निर्माण के लिए 01 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में ₹59 लाख, क्वीरिजिमिया से साईपोला, बुई पातों में आंतरिक सीसी मार्ग के निर्माण हेतु 79.64 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 47.86 लाख, ग्राम सभा खेला स्यांकुरी, गर्गवा में छिपला केदार के लिए ट्रैक रूट, ग्राम पांगला में ब्रहमदेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं सी०सी० मार्ग के निर्माण के लिए ₹01 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 60 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
विभिन्न जिलों 13 योजनाओं के लिए 53.12 करोड़ जारी
मुख्यमंत्री द्वारा आपदा न्यूनीकरण मद में विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दांये पार्श्व पर (तटबंध) बाढ़ सुरक्षा कार्य (शारदा नदी के दांए पार्श्व पर 28 हेक्टेयर व चिलियाघोल की बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए ₹11.59 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त में 4.64 करोड़, नगर निगम, रूद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण कार्य के लिए 15.74 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
जनपद देहरादून के डाण्डा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड में शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन के निर्माण कार्य हेतु ₹62.64 करोड़ की योजना स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त में ₹05 करोड़, रजत जयंती पार्क निर्माण सम्बन्धी विभिन्न नगर निकायों नगर पंचायत रामपुर, नगर पंचायत गुप्तकाशी, नगर पंचायत तपोवन, नगर पंचायत चमियाला, नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड एवं नगर पंचायत, गूलरभोज में पार्क निर्माण व सौन्दर्यीकरण और ओपन जिम की स्थापना के लिए 2.03 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने के साथ ही शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत अवस्थापना विकास निधि से वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभिन्न 13 योजनाओं के लिए 53.12 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
बौद्ध विकास योजना के लिए 11.11 करोड़ स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून में बौद्ध विकास योजना के अन्तर्गत अनुमोदित कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम विकासनगर देहरादून के संबंध में कुल तीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल धनराशि 16.04 करोड़ के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में द्वितीय चरण में ₹11.11 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
Breakingnews14 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल पहली बैठक समाप्त,16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
big news15 hours agoऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
National12 hours agoचैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त ?, जानें व्रत पारण और पूजा की पूरी विधि
big news10 hours agoहरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
Udham Singh Nagar11 hours agoRUDRAPUR NEWS: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाली में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
National11 hours agoram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट
Pithoragarh14 hours agoचाची और चचेरे भाइयों संग मिलकर भाई ने की सगे भाई की हत्या, राज छुपाने के लिए जमीन में गाड़ दिया शव
almora9 hours agoअल्मोड़ा: ‘चार साल बेमिसाल’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर, सेल्फी पॉइंट बना मुख्य आकर्षण










































