Haridwar
सिडकुल में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Haridwar News : हरिद्वार के सिडकुल में अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाते हुए अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
Table of Contents
सिडकुल में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
हरिद्वार जिला प्रशासन और सिडकुल पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिडकुल क्षेत्र के राजा बिस्कुट चौक और आसपास के इलाकों में अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को साफ कराया।
दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
अतिक्रण हटाने की कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सका। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं
उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ आज कार्रवाई की गई, उन्हें पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन तय समय के बावजूद उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया।
जिसके बाद प्रशासन को मजबूरन बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने ये भी कहा कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Haridwar
हरिद्वार में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, चार युवकों पर लगे आरोप, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

Haridwar News : हरिद्वार में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में गांव के ही युवक और उसके दोस्तों पर आरोप लगे हैं। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
हरिद्वार में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप
हरिद्वार के रूड़की में 10 वीं छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में चार युवकों पर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि दो आरोपी छात्रा के ही गांव के रहने वाले हैं। जबकि अन्य दो आरोपी उनके दोस्त हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घटना को दिया अंजाम
भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलौर थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि उनकी पुत्री 10 वीं छात्रा है और 17 साल की है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां उसने और उसके तीन दोस्तों ने मिलकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने नामजद के खिलाफव मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Haridwar
हरिद्वार : कुंभ 2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी, सीएम धामी ने किया निरीक्षण

Haridwar News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने कुंभ 2027 को दिव्य-भव्य बनाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
Table of Contents
कुंभ 2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी
कुंभ 2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर हैं। इसी को लेकर आज सीएम धामी ने हरिद्वार पहुंच निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर कुंभ से जुड़े अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए।
कुंभ मेले को दिव्य व भव्य बनाने के लिए सरकार कर रही काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से तैयारी कर रही है। साथ ही कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर साधु-संतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ भी विचार-विमर्श किया गया है, ताकि देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित माहौल मिल सके।

चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को ना हो परेशानी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर देहरादून और हरिद्वार में अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं और वे स्वयं भी लगातार हरिद्वार पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
Haridwar
हरिद्वार में सड़क पर चल रहे बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, सींगों पर उठाकर जमीन पर पटका, मौके पर मौत

Haridwar News : हरिद्वार से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क पर चल रहे एक बुजुर्ग को एक सांड ने उठाकर जमीन पर पटक कर मार डाला। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
हरिद्वार में सड़क पर चल रहे बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में आवारा सांड ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। सांड ने बुजुर्ग को सींगों पर उठाकर नीचे पटक दिया। जिस से बुजुर्ग की मौत हो गई।
सींगों पर उठाकर जमीन पर पटकने से बुजुर्ग की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक घटना हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित मांगेराम की पुलिया के पास की है। यहां एक बुजुर्ग शाम को टहलने के लिए घर से निकले थे।

वो सड़क किनारे टहल ही रहे थे कि पीछे से आकर एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास मौजूद लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
बताया जा रहा है कि मृतक हरिद्वार का ही रहने वाला है। जिसकी पहचान 75 वर्षीय रामकिशन निवासी जगजीतपुर के रूप में हुई है। सांड के हमले की ये पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Cricket9 hours agoKSO vs ING Dream11 Prediction Match 10 : आज के मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI..
big news9 hours agoदेहरादून में नामी बिल्डर के ऑफिस में GST की छापेमारी, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी का हुआ खुलासा
Cricket24 hours agoWAR vs TIT Dream11 Prediction Match 23: CSA Provincial One-Day Challenge 2026 – पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स
Haridwar7 hours agoहरिद्वार में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, चार युवकों पर लगे आरोप, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
Nainital9 hours agoनैनीताल में पूर्ति विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई, पुलिस और टीम ने पकड़ा कमर्शियल सिलेंडर से भरा वाहन
big news8 hours agoधामी सरकार का बड़ा एक्शन, UPCL, UJVNL के MD समेत कई अफसरों को किया कार्यमुक्त
Trending2 hours agoचैत्र नवरात्रि 2026 पर कैसे करें कलश स्थापना ?, जानें कलश स्थापना का शुभ समय और विधि
big news6 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड में अब जंगलों की आग आपदा होगी घोषित, हर जिले में तैनात किए जाएंगे नोडल अधिकारी






































