Haridwar
महाशिवरात्रि से पहले हरिद्वार में एक्शन में खाद्य विभाग, निरीक्षण में खामियां मिलने पर 7 को नोटिस जारी

Haridwar News : हरिद्वार में महाशिवरात्रि से पहले खाद्य विभाग एक्शन में नजर आ रहा है। खाद्य विभाग ने आज कावड़ पटरी मार्ग चिड़ियापुर से लेकर हरकी पैड़ी तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खामियां मिलने पर सात कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
Table of Contents
महाशिवरात्रि से पहले हरिद्वार में खाद्य विभाग की सख्ती
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कावड़ पटरी मार्ग चिड़ियापुर, चंडीघाट और हरकी पैड़ी क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण में खामियां मिलने पर 7 को नोटिस जारी
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में टीम ने कुल 28 खाद्य प्रतिष्ठानों और कोल्ड ड्रिंक स्टोरेज केंद्रों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर 7 खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया। मौके पर एक्सपायरी हो चुकी स्लाइस, स्टिंग, फैंटा, लिम्का सहित कुल 118 बोतलें जब्त कर नष्ट करवाई गईं।
मिलावट किसी भी सूरत में नहीं की जाएगी बर्दाश्त
निरीक्षण के दौरान स्लाइस, क्रीमवेल केसर बादाम मिल्कशेक और स्टिंग एनर्जी ड्रिंक के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। ज्वालापुर स्थित निर्मल इंटरप्राइजेज डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर में भी खामियां पाई गईं। जहां खाद्य सामग्री जमीन पर रखी मिली और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

केंद्र संचालक को तीन दिन में जवाब देने का नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि पर्व के दौरान मिलावट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Uttarakhand
आज हरिद्वार पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP नेताओं को देंगे जीत का मंत्र

Haridwar News : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है… भाजपा ने सत्ता में वापसी के लिए अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। लक्ष्य है 65 पार… और इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आज हरिद्वार में पार्टी की अहम बैठक होने जा रही है।
Table of Contents
आज हरिद्वार पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हरिद्वार में आज आयोजित होने वाली विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी पदाधिकारियों को चुनावी जीत का मंत्र देंगे। संगठन और सरकार में लंबे अनुभव रखने वाले राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन प्रदेश भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है।
BJP नेताओं को देंगे जीत का मंत्र
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष देहरादून पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रणनीति पर चर्चा की थी। साथ ही दिसंबर तक प्रदेशभर में जन आशीर्वाद यात्रा और संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य दिया गया था।
बैठक में चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने पर होगा मंथन
अब हरिद्वार में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इन चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने पर मंथन होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
बैठक में बूथ से लेकर मंडल और जिला स्तर तक पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अलावा जन आशीर्वाद यात्रा और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा होगी।
Haridwar
हरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला, अपने ही चालक ने माथे के पास मारी गोली

Haridwar News : हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली एसपी के माथे के पास से गुजर गई, जिससे वो घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला
जानकारी के अनुसार, कनखल थाना क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात आईबी एसपी सीपी नौटियाल और उनके चालक विनोद नेगी के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। इसी विवाद के चलते चालक ने कथित तौर पर एसपी पर गोली चला दी। घटना में एसपी घायल हो गए।
अपने ही चालक ने माथे के पास मारी गोली
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल एसपी को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। गोली चलाने के पीछे की वजह और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।
गोली चलने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मची हलचल
गौरतलब है कि इसी दिन हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हुआ था। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली से कई मंत्री, विधायक और सांसद शामिल हुए थे। शहर में वीवीआईपी मूवमेंट के बीच आईबी एसपी पर गोली चलने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी हलचल मच गई।
Haridwar
पंचतत्व में विलीन हुईं योगी आदित्यनाथ की मां, चंडी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि

Haridwar News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके सबसे छोटे बेटे महेंद्र ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत परिवार के सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे। मां को अंतिम विदाई देते समय योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए।
Table of Contents
पंचतत्व में विलीन हुईं योगी आदित्यनाथ की मां
सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
यूपी और उत्तराखंड के कई नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जीवन में माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं होता और मां का स्थान सर्वोच्च है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

साधु-संतों ने भी सावित्री देवी को दी अंतिम विदाई
वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हरिद्वार के चंडी घाट पहुंचे और सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद सहित कई सांसद और विधायक भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। राजनीतिक दलों के नेताओं और साधु-संतों ने भी सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी।
Dehradun22 hours agoदेहरादून में गोल्ड होलमार्क सेंटर पर दिल्ली की टीम की छापेमारी, कारोबारियों में मचा हड़कंप
Ramnagar24 hours agoमां की आंखों के सामने बेटे पर झपटा बाघ, घसीटकर जंगल में ले गया, फिर मिला शव
Dehradun23 hours agoअंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी का आरोप, IG ने देहरादून SSP को दिए जांच के निर्देश
Almora18 hours agoअल्मोड़ा के कसार देवी में पर्यटक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कमरे को किया गया सील
Haridwar16 hours agoहरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला, अपने ही चालक ने माथे के पास मारी गोली
Haridwar21 hours agoपंचतत्व में विलीन हुईं योगी आदित्यनाथ की मां, चंडी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि
Uttarakhand16 hours agoउत्तराखंड की फिल्म नीति का देशभर में बजा डंका ! केंद्रीय सचिव भी हुए मुरीद
Uttarakhand46 minutes agoआज हरिद्वार पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP नेताओं को देंगे जीत का मंत्र








































