Haridwar
हरिद्वार: खाद्य सुरक्षा विभाग ने चारधाम यात्रा और होली से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ चलाया अभियान…

हरिद्वार: जैसे-जैसे चारधाम यात्रा और होली का त्योहार नजदीक आ रहा है, मिलावटखोरों के सक्रिय होने की आशंका बढ़ गई है। इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज एक बड़ा अभियान चलाया। विभाग की टीम ने हरिद्वार बस स्टैंड से हर की पौड़ी तक होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और खाने-पीने की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों के चालान काटे गए और सैम्पलिंग के साथ-साथ फूड लाइसेंस की भी जांच की गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को बस स्टैंड से लेकर हर की पौड़ी तक छापेमारी की। इस अभियान के दौरान विभाग ने मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट्स और ढाबों पर खाने-पीने के सामान की जांच की और सैम्पल लिए। अनियमितता पाए जाने पर कई दुकानदारों के चालान काटे गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि यह अभियान खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से मिलावट की आशंका को लेकर सैम्पलिंग की जा रही है। जिन दुकानों के पास लाइसेंस नहीं हैं, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, फूड सेफ्टी ऑन व्हील की वैन को भी मौके पर भेजा गया है। अधिकारी ने यह भी बताया कि बाहर से आने वाली सामग्री की जांच भी की जाएगी।
#FoodSafetyDepartment #HaridwarRaids #FoodLicensing #ContaminationCheck #FourDhamYatra
Haridwar
हरिद्वार अस्पताल में आधी रात हंगामा, दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुआ हंगामा

Haridwar News : हरिद्वार के मेला अस्पताल परिसर स्थित जिला अस्पताल में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के बाद एक पक्ष के लोग बचने के लिए अस्पताल की इमरजेंसी में जा घुसे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कई लोग भी अस्पताल पहुंच गए और इमरजेंसी के बाहर जमकर हंगामा किया।
Table of Contents
हरिद्वार अस्पताल में आधी रात हंगामा
हरिद्वार में देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर लगे शीशों पर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा। घटना के दौरान कुछ लोग हाथों में ईंट-पत्थर और धारदार हथियार लिए हुए भी नजर आए। पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
आधी रात अस्पताल पहुंचा था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्ष मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। रात करीब 12 बजे अस्पताल परिसर में ही दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए।
विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के कई लोग अस्पताल के बाहर पहुंच गए और वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए कुछ लोग इमरजेंसी के अंदर चले गए और लोहे का गेट बंद कर लिया गया।
धारदार हथियार लहराते दिखा शख्स
घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग इमरजेंसी के बाहर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान हेलमेट पहने एक व्यक्ति हाथ में धारदार लोहे का हथियार लेकर गेट के पास पहुंचता नजर आ रहा है।

वीडियो में वह व्यक्ति हथियार लहराने के साथ गेट खोलने का प्रयास करता भी दिखाई दे रहा है। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कर्मचारी की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा
मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शशिकांत के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में बड़ी संख्या में लोगों के अस्पताल की ओर आने की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के हाथों में ईंट-पत्थर और लोहे के धारदार हथियार नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भीड़ ने इमरजेंसी के शीशों पर ईंट-पत्थर मारे और अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी ने तत्काल गेट बंद कर दिया, जिसके चलते हमलावर इमरजेंसी के अंदर नहीं पहुंच सके। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और वहां मौजूद चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा बनी रही।
Uttarakhand
हरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
Table of Contents
हरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी
पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में उसके गर्दन और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। इन्हीं निशानों के आधार पर पुलिस हत्या की आशंका समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सर्वानंद घाट के पास मिला शव
पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की।

मृतक के शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर किसी वाहन के टायर के निशान मिलने की बात भी कही है। इसके चलते पुलिस घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके कपड़ों और जूतों को देखकर पुलिस को उसके किसी अच्छे परिवार से होने की संभावना नजर आ रही है।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।
Haridwar
हरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापा, 38 लाख जमा

Haridwar News : जीएसटी में अनियमितता की आशंका के चलते हरिद्वार जिले में राज्य कर विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने रूड़की और हरिद्वार में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है।
Table of Contents
हरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन
राज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार और रुड़की में पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों में मौजूद स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के साथ खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों और विभागीय रिकॉर्ड की भी जांच की। जांच के दौरान रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में अंतर पाए जाने पर टीम ने जरूरी दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिए।
जीएसटी की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर मारा छापा
जानकारी के अनुसार, राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा, सचल दल और ऑडिट इकाई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। टीम ने बृहस्पतिवार शाम रानीपुर मोड़ स्थित बीकानेर, शिवालिक नगर स्थित बीकानेर और सेठी बेकर्स के अलावा रुड़की के मिल्क बार और बीकानेर प्रतिष्ठान में पहुंचकर जांच की।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध सामान का मिलान रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक से किया। इसके साथ ही खरीद और बिक्री के बिलों की जांच की गई। अधिकारियों ने आईटीसी से संबंधित आंकड़ों और अन्य जीएसटी रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया।
डिजिटल रिकॉर्ड कब्जे में लेकर टीम ने जांच की शुरू
विभाग के मुताबिक, जांच में कई स्तर पर रिकॉर्ड से जुड़ी विसंगतियां सामने आईं। इसके बाद टीम ने जीएसटी से संबंधित आवश्यक कागजात और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।
उपायुक्त कुलदीप के अनुसार, प्रारंभिक जांच और आकलन के आधार पर पांचों प्रतिष्ठानों से कुल 38.90 लाख रुपये की टैक्स देनदारी सामने आई। कार्रवाई के दौरान ही संबंधित कारोबारियों ने निर्धारित पूरी राशि विभाग के पास जमा करा दी।
Breakingnews15 hours agoउत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी
Dehradun13 hours agoदेहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार
Rudraprayag13 hours agoउत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Breakingnews12 hours agoरुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Dehradun7 hours agoदेहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
Dehradun7 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट









































