Haridwar
हरिद्वार में 7 फरवरी को होगा मेगा सफाई अभियान, प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील

Haridwar News : हरिद्वार को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए बीते दो महीनों से लगातार सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सात फरवरी को पूरे जिले में एक साथ मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
Table of Contents
हरिद्वार में 7 फरवरी को होगा मेगा सफाई अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देश पर 7 फरवरी को हरिद्वार में पूरे जिले में एक साथ मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। सीडीओ डॉ ललित नारायण मिश्र ने ने जिला पंचायत राज अधिकारी और डीपीआरओ व अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिलेभर के लिए रवाना किया।
प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील
शहरी क्षेत्रों सहित सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों की अगुवाई में ग्रामीण क्षेत्रों में मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से इसमनें सहयोग की अपील की है। बता दें ये वाहन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को अभियान में भागीदारी के लिए जागरूक करेंगे।

हरिद्वार को स्वच्छता में प्रदेश का अग्रणी जिला बनाना है लक्ष्य
मेगा सफाई अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों की अगुवाई में व्यापक सफाई कराई जाएगी। सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, गलियों, नालियों, पंचायत भवनों और धार्मिक स्थलों की विशेष सफाई होगी।
सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि हरिद्वार को स्वच्छता में प्रदेश का अग्रणी जनपद बनाना लक्ष्य है। जिसमें जनसहयोग बेहद जरूरी है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सात फरवरी को सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
Haridwar
खड़खड़ी में पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Bhuvan Chandra Khanduri : पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। आज हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Table of Contents
खड़खड़ी में पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे खंडूरी ने देहरादून में अंतिम सांस ली। बुधवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ने सैनिक जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की।

उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खंडूरी के निधन को प्रदेश की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके जाने से उत्तराखंड ने एक सादगीपूर्ण, दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता को खो दिया है।
भाजपा के तमाम नेताओं ने नम आंखों से दी विदाई
भाजपा के तमाम नेताओं ने नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए देश और प्रदेश के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया। भाजपा कार्यालय में पहुंचे तमाम नेताओं ने कहा कि जनरल साहब ने मेजर जनरल रहते हुए जहां देश के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए तो वही उत्तराखंड के लिए भी उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।
वो ईमानदार छवि और समय के बहुत पाबंद थे, तमाम विधायकों ने कहा कि उनका चला जाना प्रदेश के लिए अपूर्ण क्षति है जिसे कोई पूरा नहीं कर सकता। उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
- SIR में सोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप, फील्ड विजिट के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएंगे BLO
- हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग
- नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग खाई में गिरी कार, पांच की मौके पर ही मौत
- यमुनोत्री धाम जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत
- क्या है कॉकरोच जनता पार्टी ?, किसने बनाया इसे, जानें कैसे सिर्फ पांच दिनों में ही कैसे हो गई इतनी फेमस
Haridwar
श्यामपुर रेंज में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, मामले में वन विभाग की टीम ने एक वन गुज्जर को किया गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग और स्थानीय प्रशासन में हलचल मच गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत नर बाघ की उम्र लगभग दो वर्ष बताई जा रही है।
Table of Contents
श्यामपुर रेंज में बाघ का शव मिलने से हड़कंप
हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज में एक बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बाघ के चारों पैर कटे हुए थे। मामला संदिग्ध पाए जाने पर वन विभाग की टीम ने जांच की। कुछ ही घंटों के भीतर टीम ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश जारी है।
जांच में सामने आई संदिग्ध कहानी
मिली जानकारी के मुताबिक घटना श्यामपुर रेंज के सजनपुर बीट क्षेत्र की है, जहां नियमित सर्च अभियान के दौरान टीम को जंगल में बाघ का शव मिला। जांच के दौरान यह भी पता चला कि शव के पास एक मृत भैंस भी पाई गई। बाघ की खाल और दांत सुरक्षित थे लेकिन चारों पैर काटे गए थे।

वन विभाग की टीम ने शिकारी वन गुज्जर को किया गिरफ्तार
जांच एजेंसियों को शक है कि बाघ को जहरीला चारा खिलाकर निशाना बनाया गया हो सकता है। जांच के दौरान वन विभाग की टीम के हाथ कामयाबी लगी और टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक वन गुज्जर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
- SIR में सोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप, फील्ड विजिट के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएंगे BLO
- हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग
- नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग खाई में गिरी कार, पांच की मौके पर ही मौत
- यमुनोत्री धाम जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत
- क्या है कॉकरोच जनता पार्टी ?, किसने बनाया इसे, जानें कैसे सिर्फ पांच दिनों में ही कैसे हो गई इतनी फेमस
Haridwar
“हर की पौड़ी और हरिद्वार को बम से उड़ा दूंगा…” धमकी देने वाला गिरफ्तार, SSP ने दी चेतावनी

Haridwar News : हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचाने वाले आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला 12 घंटे में गिरफ्तार
हरिद्वार के प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शनिवार रात पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात नंबर से कॉल आई।
जिसमें कॉलर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हर की पौड़ी समेत महत्वपूर्ण स्थानों को अगले चार दिनों में बम से उड़ाने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

नशे में पुलिस को कॉल कर दी थी धमकी
पुलिस ने आरोपी सोहन सिंह रावत (30 वर्ष) निवासी पौड़ी गढ़वाल को रोडीबेलवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में कॉल करना कबूल किया।
SSP बोले- ऐसी धमकियां बर्दाश्त नहीं
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस तरह की धमकियों को किसी भी कीमत पर हल्के में नहीं लिया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है।
- SIR में सोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप, फील्ड विजिट के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएंगे BLO
- हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग
- नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग खाई में गिरी कार, पांच की मौके पर ही मौत
- यमुनोत्री धाम जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत
- क्या है कॉकरोच जनता पार्टी ?, किसने बनाया इसे, जानें कैसे सिर्फ पांच दिनों में ही कैसे हो गई इतनी फेमस
Cricket19 hours agoSRH vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 67: फैंटेसी क्रिकेट के धुरंधरों की भिड़ंत, ऐसे बनाएं अपनी मेगा कॉन्टेस्ट की विनिंग टीम..
Breakingnews10 hours agoनैनीताल में भीषण सड़क हादसा, भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग खाई में गिरी कार, पांच की मौके पर ही मौत
Breakingnews13 hours agoक्या है कॉकरोच जनता पार्टी ?, किसने बनाया इसे, जानें कैसे सिर्फ पांच दिनों में ही कैसे हो गई इतनी फेमस
big news15 hours agoचमोली में आग बुझाते-बुझाते खाई में गिरा फायर वाचर, मौत से मचा हड़कंप, लोगों में भारी आक्रोश
uttarakhand weather15 hours agoदेहरादून समते कई मैदानी इलाकों में हीट वेव का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर बारिश के आसार
Uttarkashi12 hours agoयमुनोत्री धाम जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत
Haldwani9 hours agoहल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग
Dehradun8 hours agoSIR में सोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप, फील्ड विजिट के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएंगे BLO





































