Haridwar
गंगा मैया की जयकारों से गूंजा हरिद्वार, बैसाखी पर गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब…

हरिद्वार: बैसाखी का पावन पर्व इस वर्ष भी हरिद्वार में पूरे श्रद्धा, उल्लास और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। हर की पैड़ी समेत समस्त गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुगण मां गंगा में पवित्र स्नान कर पूजन और दान करके पुण्य अर्जित कर रहे हैं।
बैसाखी का पर्व न केवल कृषि से जुड़ा है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन से गेहूं की फसल की कटाई शुरू होती है, जिसे किसान अपनी मेहनत का फल मानते हैं। साथ ही, इतिहास में इसी दिन 1699 में दसवें सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी, जिससे यह पर्व सिख समुदाय के लिए और भी विशेष बन जाता है।

हरिद्वार में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। बैसाख मास को संपूर्ण पुण्यदायी माना गया है। पंडित मनोज त्रिपाठी के अनुसार, “प्रतिपदा से अमावस्या तक बैसाख मास में किसी भी तीर्थ पर स्नान से महान पुण्य की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से बैसाख संक्रांति पर स्नान और दान से समस्त पापों का क्षय होता है और जीवन में सफलता प्राप्त होती है।”
श्रद्धालुओं का मानना है कि मां गंगा में स्नान करने से न केवल शारीरिक बल्कि आत्मिक शुद्धि भी होती है। जो लोग हरिद्वार नहीं आ सकते, उनके लिए भी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि अपने घर पर जल में तुलसी पत्र डालकर मां गंगा का ध्यान कर स्नान करने से भी हर की पैड़ी पर स्नान का पुण्यफल प्राप्त होता है।
सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम:
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 14 जोन और 40 सेक्टरों में बांटकर व्यापक सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
हरिद्वार में बैसाखी पर्व न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह सांस्कृतिक एकता और परंपराओं का भी प्रतीक है। मां गंगा के पावन तट पर उमड़ती यह भीड़ इस बात का प्रमाण है कि आस्था और विश्वास का संगम हरिद्वार को विशेष बनाता है।
#BaisakhiFestival #GangaSnan #HaridwarCelebration #KhalsaPanthFormation #SpiritualGathering
Haridwar
बाइक से जाते वक्त पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला ने एक साल की बच्ची के साथ गंगनहर में छलांग

Haridwar News : हरिद्वार जिले में गंगनहर में महिला और उसकी मासूम बेटी के कूदने की घटना की शुरुआती जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। महिला गुस्से में एक साल की बच्ची को लेकर गंगनहर में कूद गई।
Table of Contents
बाइक से जाते वक्त पति-पत्नी में हुआ विवाद
हरिद्वार में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने गुस्से में आकर गंगनहर में छलांग लगा दी। मिली जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय अर्जुन, जो कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर का रहने वाला है, अपनी पत्नी सविता, एक साल की बेटी नोनी और चार साल के बेटे नक्श के साथ मोटरसाइकिल से रायपुर दरेड़ा स्थित अपनी ससुराल जा रहा था।
रास्ते में पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि अर्जुन अपनी बीमार मां से मिलने देहरादून जाना चाहता था, जबकि सविता पहले मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई।
महिला ने एक साल की बच्ची के साथ गंगनहर में छलांग
जब परिवार दौलतपुर के पास पहुंचा तो सविता ने अर्जुन से बाइक रोकने को कहा। जैसे ही बाइक रुकी, उसने अपनी एक वर्षीय बेटी को गोद में उठाया और कुछ समझ पाता, उससे पहले ही गंगनहर में छलांग लगा दी।अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अब तक महिला और बच्ची का नहीं लग सका पता
अर्जुन और उसका चार वर्षीय बेटा मदद के लिए चिल्लाने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ ने गंगनहर में महिला और बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।
Haridwar
1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने पंजाब से दबोचा

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने नकली नोटों के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को 1.10 लाख के जाली नोटों के साथ पकड़ा।
Table of Contents
1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
6 जुलाई को हरिद्वार में नकली भारतीय मुद्रा के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश दी। जहां से इस गिरोह से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
6 जुलाई को हरिद्वार से 4 लोगों को किया था गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले कोतवाली नगर पुलिस ने चार आरोपियों को 84 हजार 500 रुपये की जाली भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम पंजाब पहुंची और गिरोह के दो अन्य सदस्यों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से कुल एक लाख दस हजार रुपये के नकली नोट, नकली नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर और एक कार बरामद की गई है।
ढाबा और कपड़ों के कारोबार की आड़ में चलता था नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ढाबा और कपड़ों के कारोबार की आड़ में फर्जी करेंसी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। असली रकम के बदले दोगुनी नकली मुद्रा देकर मोटा मुनाफा कमाते थे। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पहले भी बैंक फ्रॉड और जाली नोटों के मामलों में जेल जा चुका है, जबकि दूसरा आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद रहा था।
Haridwar
भारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब, DM मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण

Haridwar News : पिछले कई घंटो से हो रही मूसलाधार बारिश ने हरिद्वार में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया।
Table of Contents
भारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब
हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें तालाब बन गई हैं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली है। जिसके बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण किया है। जिलाधिकारी ने भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, कनखल के गुरुबख्श विहार और राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भूमनानंद अस्पताल के निकट जलभराव का जायजा लिया। मौके पर मौजूद स्थिति का आकलन करते हुए उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी के लिए तत्काल प्रभाव से कार्य करने के निर्देश दिए।
डीएम ने दिया यातायात प्रबंधन और समन्वय पर जोर
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर पानी भरा है, वहां यातायात को डायवर्ट किया जाए ताकि जाम न लगे और आमजन को राहत मिले। उन्होंने विभागों के बीच आपसी समन्वय बनाकर ‘त्वरित कार्रवाई’ करने की बात कही ताकि जलभराव से उत्पन्न किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके।

नदी किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट जारी
जिलाधिकारी ने गंगा के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने अपील की कि लोग अनावश्यक रूप से नदी किनारों और घाटों की ओर न जाएं। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन जागरूकता अभियान चलाया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
Cricket14 hours agoZIM vs BAN Dream11 Prediction 1st T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और ड्रीम11 टीम
Roorkee15 hours agoरूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान
Dehradun14 hours agoUKPSC Lower PCS : 27 जुलाई से शुरू होंगे इंटरव्यू, आयोग ने जारी किया शेड्यूल
Tehri Garhwal15 hours agoकेतन हत्याकांड में आया बड़ा मोड़, मृतक और उसके दोस्त खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
Cricket13 hours agoYOR vs SOM Dream11 Prediction Quater Final 4 , T20 Blast: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
uttarakhand weather17 hours agoउत्तराखंड में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा
Dehradun10 hours agoSIR के पहले चरण के बाद उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 19 लाख मतदाताओं को जारी होगा नोटिस
Pithoragarh9 hours agoबड़ी खबर : डीडीहाट में युवक की हत्या से सनसनी, सड़क के किनारे खून ले लथपथ मिला शव






































