Haridwar
हरिद्वार: पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच युवतियां और दो युवक गिरफ्तार

हरिद्वार: शहर के पेंटागन मॉल में चल रहे एक स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का हरिद्वार पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून में छापा मारकर पांच युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई लड़कियां शामली, बिजनौर, मुरादाबाद और हरियाणा की रहने वाली हैं…जबकि युवक ऋषिकेश निवासी हैं।
छापेमारी के दौरान दो लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पाई गईं। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में यूज्ड और अनयूज्ड कंडोम, और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
नौकरी की तलाश में आईं, सेक्स रैकेट में फंसीं
गिरफ्तार युवतियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सिडकुल में नौकरी की तलाश में हरिद्वार आई थीं, लेकिन ज्यादा पैसे कमाने के लालच में स्पा सेंटर में “एक्स्ट्रा सर्विस” देने लगीं। उन्होंने बताया कि उन्हें इस धंधे में अनुभव नाम के व्यक्ति और उसकी पत्नी चालू (बदला हुआ नाम) ने उतारा। दोनों फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
स्पा सेंटर था युवाओं में चर्चित
बताया जा रहा है कि यह स्पा सेंटर हरिद्वार, देहरादून और आसपास के इलाकों के युवाओं व कारोबारियों में खासा चर्चित था। लोग यहां “रिलेक्स” होने के बहाने आते थे।
पुलिस की कार्रवाई की सराहना
स्थानीय लोगों ने पेंटागन मॉल में चल रही अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की है और मांग की है कि ऐसी छापेमारी आगे भी जारी रहे।
Haridwar
हरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

Haridwar News : हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मिली अज्ञात लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या उसी की बेटी और उसके प्रेमी ने की थी। हत्या के बाद लाश को गंगनहर में फेंक दिया था।
Table of Contents
हरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी
हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर किनारे मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले का पुलिस ने 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की सौतेली बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या
पुलिस के मुताबिक मंगलवार 18 अगस्त को गंगनहर किनारे महिला का शव मिला था। महिला के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। शव को सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम ने CCTV फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

प्रेम संबंधों का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट
जांच में सामने आया कि मृतका की सौतेली बेटी का एक युवक से प्रेम संबंध था, जिसका महिला विरोध करती थी। पुलिस के मुताबिक, इसी वजह से बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
आरोप है कि बेटी अपनी मां को मंदिर ले जाने के बहाने ब्रेजा कार में लेकर गई। रास्ते में उसने प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से महिला का गला काट दिया। इसके बाद दोनों ने शव को मंगलौर गंगनहर पुल के पास फेंक दिया, लेकिन शव नहर में बहने के बजाय किनारे पर ही अटक गया।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
Cricket23 hours agoABF vs SKN Dream11 Prediction Match 12 CPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Cricket18 hours agoLKK vs DD Dream11 Prediction Match 25 TNPL 2026: Pitch Report, XI & Fantasy Cricket Tips
Politics19 hours agoदिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन, बना नया मास्टर प्लान !
Haridwar23 hours agoहरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या
Dehradun24 hours agoआज मसूरी में उपराष्ट्रपति का दौरा, LBS अकादमी में कार्यक्रम में होंगे शामिल
Cricket15 hours agoTGC vs CSG Dream11 Prediction Match 26 TNPL 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
Haldwani21 hours agoहल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस, लाखों रूपए और 12 मोबाइल लूटकर फरार
Dehradun22 hours agoत्यूणी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट एनएच 707ए पर भारी भूस्खलन, मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त






































