Haridwar
हरिद्वार: जंगली हाथी के आतंक से बहादराबाद में मची भगदड़, सड़क किनारे गिराई बाइक…

हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद में जंगली हाथी के आए दिन पहुंचने से अफरा तफरी माहौल बन रहा है। यहां बहादराबाद ने एक जंगली हाथी का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें हाथी ने सड़क किनारे खड़े हुए वाहनों के पास पहुंचकर सूंड एक बाइक को गिरा दिया।
हाथी की इस हरकत को देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद जब हाथी चलने लगा तब भीड़भाड़ के बीच अफरा तफरी मच गई। आपको बता दें कि हरिद्वार के बहादराबाद इलाके में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथी की आवाजाही बनी हुई है। अक्सर हाथी भीड़ भाड़ वाले इलाके में चहलकदमी करता हुआ नजर आता है।
#WildElephant #HaridwarChaos #ElephantAttack #BahadrabadIncident #BikeKnockedOver
Haridwar
हरिद्वार के लालढांग में हाथी का जानलेवा हमला, घास काटने गए किसान की मौत

Haridwar News : हरिद्वार के लालढांग में जंगली हाथी के हमले में घास काटने गए 52 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
Table of Contents
हरिद्वार के लालढांग में हाथी का जानलेवा हमला
हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में एक किसान की जान चली गई। सजनपुर गांव निवासी 52 वर्षीय सतपाल खेत में घास काटने गए थे, तभी जंगल से निकले हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
घास काटते समय हाथी ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक, सतपाल कुंडी कोटेश्वर मंदिर के सामने खेत में घास काट रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने किसान को सूंड से उठाकर जमीन पर पटकने की कोशिश की और उनके सिर को पैर से कुचल दिया। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद हाथी जंगल की ओर चला गया।

किसान की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने की कार्रवाई की। गंभीर रूप से घायल सतपाल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। किसान की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
वहीं, श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Haridwar
लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू के आटे और सेंधा नमक के सैंपल जांच को भेजे

Haridwar News : त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और खराब सामग्री की बिक्री रोकने के लिए लक्सर में अभियान चलाया। विभाग की टीम ने नगर के अलग-अलग इलाकों में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों, गोदामों और दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुट्टू के आटे के दो और सेंधा नमक का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
Table of Contents
लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। इसके बाद दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली समेत कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। ऐसे समय में खाद्य सामग्री की मांग बढ़ जाती है, जिसके चलते मिलावटी या एक्सपायरी सामान की बिक्री की आशंका भी रहती है। इसी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने लक्सर में औचक निरीक्षण किया।
कई दुकानों और गोदामों की हुई जांच
खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड विनय शंकर पांडे और हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के तहत तहसीलदार लक्सर दीवान सिंह राणा और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
अभियान के दौरान गोवर्धनपुर रोड, रुड़की तिराहा, सोसायटी रोड, पुरकाजी रोड और बसेड़ी रोड पर स्थित आटा सप्लायरों, थोक विक्रेताओं और प्रोविजन स्टोरों की जांच की गई। टीम ने दुकानों और गोदामों में रखी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्थिति का निरीक्षण किया।

कुट्टू के आटे और सेंधा नमक के सैंपल जांच को भेजे
नवरात्रि के दौरान इस्तेमाल होने वाले कुट्टू के आटे को लेकर भी विशेष जांच की गई। टीम ने कुट्टू के आटे के दो नमूने और सेंधा नमक का एक सैंपल लिया, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और फंगस लगा आटा मिला
छापेमारी के दौरान दो प्रतिष्ठानों पर गंभीर अनियमितताएं भी सामने आईं। बसेड़ी रोड स्थित एक खाद्य प्रतिष्ठान में कोल्ड ड्रिंक की 55 बोतलें एक्सपायरी डेट की मिलीं। विभागीय टीम ने इन बोतलों को मौके पर ही हटवाकर नष्ट करा दिया।
वहीं, गोवर्धनपुर रोड स्थित एक प्रोविजन स्टोर में मल्टीग्रेन आटे की स्थिति खराब मिली। जांच के दौरान आटे में फंगस और कीड़े पाए गए। विभाग ने इस आटे को भी मौके पर ही नष्ट करा दिया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, दोनों मामलों में संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत न्यायालय में मुकदमा दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Haridwar
पिरान कलियर में इंसानियत को शर्मसार, रैन बसेरे में रह रही बच्ची के साथ दुष्कर्म

Haridwar News : हरिद्वार के पिरान कलियर में मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई। घटना के वक्त बच्ची की मां लंगर लेने गई थी, जबकि पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है।
Table of Contents
पिरान कलियर में इंसानियत को शर्मसार
हरिद्वार जिले के पिरान कलियर से मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने परिवार के साथ रैन बसेरे के पास रह रही थी। घटना के वक्त उसकी मां लंगर लेने गई हुई थी और बच्ची वहां अकेली थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर बच्ची को अपना निशाना बनाया।
रैन बसेरे में रह रही बच्ची के साथ दुष्कर्म
घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नवनियुक्त सीओ देवदत्त जोशी और कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में नजर आने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने जांच के लिए कई टीमें गठित कर अलग-अलग पहलुओं पर पड़ताल शुरू की है। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ ही क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Dehradun14 hours agoदेहरादून में पति ने दरांती से की पत्नी की हत्या, घटना के बाद से आरोपी फरार
Chamoli15 hours agoहेमकुंड साहिब में सीजन की तीसरी बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, कल बंद होंगे कपाट बंद
Uttarakhand8 hours ago11 या 12 कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि ? जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Haridwar13 hours agoहरिद्वार के लालढांग में हाथी का जानलेवा हमला, घास काटने गए किसान की मौत
Breakingnews8 hours agoदिल्ली में प्रदर्शन और ट्रैफिक जाम, उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनें कीं रद्द, कई के समय में बदलाव








































