Uttarakhand
Haridwar में शौर्य दिवस शोभायात्रा पर पथराव, ज्वालापुर में तनाव के बीच बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

Haridwar : हरिद्वार में शौर्य दिवस के मौके पर निकाली जा रही बजरंग दल की शोभायात्रा पर ज्वालापुर क्षेत्र में अचानक पथराव होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। पथराव के बाद बजरंग दल ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। तनाव बढ़ने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।
Haridwar में शौर्य दिवस शोभायात्रा पर पथराव
हरिद्वार में शौर्य दिवस पर निकाली जा रही यात्रा पर पथराव के बाद से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सैनी आश्रम से शुरू हुई यह यात्रा जैसे ही ज्वालापुर दुर्गा चौक के पास पहुंची। तभी असामाजिक तत्वों ने शोभायात्रा को निशाना बनाया और पत्थर फेंके। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोश में आ गए।
ज्वालापुर में तनाव के बीच बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
हरिद्वार के आर्यनगर चौराहे पर बैठकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे क्षेत्र में हालात और संवेदनशील हो गए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीमें भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गईं।
बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुज वालिया ने साफ आरोप लगाया कि यात्रा पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया। इसके साथ ही उनका कहना है कि हरिद्वार में कानून व्यवस्था अब पूरी तरह बिगड़ चुकी है, क्योंकि धार्मिक यात्राओं पर खुलेआम हमला होना प्रशासन की विफलता को दिखाता है।
अलर्ट मोड में Haridwar पुलिस
वहीं एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने मौके पर बताया कि शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की जानकारी मिली है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न जाए और शांति व्यवस्था पूरी तरह बहाल रहे।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में कोहरा छाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इन जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। विशेष रूप से 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की आशंका जताई गई है। इससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को आवाजाही के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। राजधानी देहरादून में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के साथ आंशिक रूप से बाद
Breakingnews
दिवाली के बाद उत्तराखंड की हवा हुई जहरीली, हरिद्वार में AQI 310 के पार, कई शहरों में बिगड़े हालात

Uttarakhand News : दिवाली पर हुई आतिशबाजी का असर अब उत्तराखंड के शहरी इलाकों की आबोहवा पर साफ दिखाई देने लगा है। त्योहार के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। राजधानी देहरादून से लेकर हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी तक हवा की गुणवत्ता खराब दर्ज की गई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
AQI.in के आंकड़ों के मुताबिक, 9 नवंबर की सुबह हरिद्वार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 310 तक पहुंच गया। इसके साथ ही हरिद्वार प्रदेश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल हो गया। यहां PM2.5 का स्तर 133 और PM10 का स्तर 169 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
वहीं, राजधानी देहरादून में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। दिवाली की रात यहां AQI 300 के पार पहुंच गया था, जबकि 9 नवंबर को भी यह 290 से ऊपर दर्ज किया गया। इसके अलावा ऋषिकेश में AQI 150 और रुद्रपुर में 152 तक पहुंच गया।
प्रदेश के अन्य मैदानी शहरों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी वायु गुणवत्ता प्रभावित हुई है। देहरादून से टिहरी और नैनीताल तक प्रदूषण का असर देखने को मिल रहा है। दिवाली की रात हुई आतिशबाजी के बाद वातावरण में धुएं और प्रदूषक कणों की मौजूदगी ने चिंता बढ़ा दी है।
पहाड़ों की स्वच्छ हवा के लिए पहचान रखने वाले उत्तराखंड में त्योहार के बाद बिगड़े ये हालात एक गंभीर सवाल खड़ा कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में मौसम और हवा के बदलाव के साथ प्रदूषण के स्तर में कितनी गिरावट आती है।
Dehradun
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर CM धामी ने शहीदों को किया नमन, PM मोदी ने भेजा शुभकामना संदेश

Uttarakhand News : उत्तराखंड अपना 26वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रहा है। इस अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित कचहरी के शहीद स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से जुड़े ज्ञापन भी सौंपे।
Table of Contents
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर CM धामी ने शहीदों को किया नमन
उत्तराखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए लंबे समय तक आंदोलन चला था। इस संघर्ष में अनेक आंदोलनकारियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके संघर्ष और योगदान के परिणामस्वरूप 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड देश के 27वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। यही वजह है कि प्रत्येक स्थापना दिवस पर शहीद स्थल पर पहुंचकर राज्य के शहीदों को श्रद्धांजलि देने की परंपरा निभाई जाती है।
PM मोदी ने भेजा शुभकामना संदेश
वहीं, राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की 26 वर्षों की विकास यात्रा, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत और विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का उल्लेख किया है।
प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि 9 नवंबर 2000 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प से उत्तराखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस प्रदेशवासियों के साहस, स्वाभिमान और विकास के संकल्प को याद करने का अवसर है।
पीएम मोदी ने उत्तराखंडवासियों को दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्ता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच बसा उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वैभव का अनूठा संगम है। साथ ही सीमांत क्षेत्रों के विकास और आधारभूत ढांचे के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री का शहीद स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों को नमन करना और प्रधानमंत्री का शुभकामना संदेश प्रदेश के लिए इस दिन के महत्व को और खास बनाता है।
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
Dehradun4 hours agoउत्तराखंड स्थापना दिवस पर CM धामी ने शहीदों को किया नमन, PM मोदी ने भेजा शुभकामना संदेश
Breakingnews3 hours agoदिवाली के बाद उत्तराखंड की हवा हुई जहरीली, हरिद्वार में AQI 310 के पार, कई शहरों में बिगड़े हालात








































