Pauri
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कार और स्कूटी में आमने-सामने की हुई भिड़त, स्कूटी सवार किशोर की मौत।

श्रीनगर/पौड़ी – श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर उफल्ड़ा के समीप कार और स्कूटी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी वाहन से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिजनौर निवासी साहिल (17) पुत्र अकरम कीर्तिनगर में सब्जी की दुकान चलाता है। देर शाम वह किसी काम से श्रीनगर आया हुआ था। रात को लौटते समय उफल्डा के समीप पहुंचते ही उसकी स्कूटी सामने से आ रही आल्टो कार से जा टकराई। जिसमें साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने निजी वाहन से उसे बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
श्रीनगर कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार चालक को हिरासत में लिया है। लिखित तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
big news
Pauri news : पहाड़ में हड़कंप !, जंगली जानवरों के आतंक से बदलना पड़ा स्कूल टाइम

Pauri news : पौड़ी गढ़वाल जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जंगली जानवरों के आतंक से लोग इतने परेशान हैं कि इसके चलते स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का समय ही बदलना पड़ा है। शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
Pauri news : जंगली जानवरों के आतंक से बदलना पड़ा स्कूल टाइम
पौड़ी जिलें में वन्यजीव संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति भदौरिया ने आपदा प्रबंधन अधिनियम–2005 की धारा 34(ड) के तहत आदेश जारी किया है।
सुबह 9.15 से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल
पौड़ी गढ़वाल जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र दिसंबर माह में प्रात 9:15 बजे से पहले और दोपहर तीन बजे के बाद संचालित नहीं होंगे। किसी भी विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र में उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम–2005 के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Pauri News FAQs: जंगली जानवरों के आतंक से बदले स्कूल और आंगनबाड़ी के समय
1. पौड़ी गढ़वाल में स्कूलों का समय क्यों बदला गया?
जिले में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों और वन्यजीव संवेदनशीलता को देखते हुए छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए समय बदला गया है।
2. नया स्कूल टाइम क्या है?
दिसंबर माह में सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 9:15 बजे से पहले नहीं खुलेंगे और दोपहर 3 बजे के बाद नहीं चलेंगे।
3. यह आदेश किन स्कूलों पर लागू होगा?
यह आदेश सरकारी, अर्द्धशासकीय, निजी स्कूलों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू है।
4. आदेश किसने जारी किया है?
जिलाधिकारी पौड़ी, स्वाति भदौरिया ने यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम–2005 की धारा 34(ड) के तहत जारी किया है।
5. ये बदलाव अस्थायी है या स्थायी?
यह एक अस्थायी बदलाव है और दिसंबर माह के लिए लागू किया गया है। आगे की स्थिति देखकर निर्णय लिया जाएगा।
6. अगर कोई स्कूल नियम का उल्लंघन करता है तो क्या होगा?
उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम–2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
7. क्या ये परिवर्तन पूरे जिले में लागू है?
हाँ, पौड़ी गढ़वाल जिले के सभी क्षेत्रों में यह आदेश लागू है।
8. लोगों में डर क्यों बढ़ा है?
हाल के दिनों में जंगली जानवरों की बढ़ी आवाजाही, हमलों की घटनाएं और खतरे की आशंका की वजह से स्थानीय लोग परेशान हैं।
9. क्या यह आदेश बच्चों की सुरक्षा के लिए है?
हाँ, आदेश का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, विशेषकर सुबह–शाम के समय वन्यजीवों की सक्रियता के दौरान, सुनिश्चित करना है।
10. क्या आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी बदला गया है?
हाँ, सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी नए समय (9:15 AM–3 PM) के अनुसार चलेंगे।
big news
pauri garhwal में थलीसैंण के पास बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत

pauri garhwal : रविवार सुबह-सुबह पौड़ी गढ़वाल जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। थलीसैंण के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
pauri garhwal में थलीसैंण के पास खाई में गिरी कार
रविवार सुबह-सुबह pauri garhwal जिले में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक थलीसैंण ब्लॉक के टीला रोड पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचा।
हादसे में दो की मौत, तीन की हालत गंभीर
हादसे में तीन लोग घायल हो गए जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना अध्यक्ष पैठानी ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तीनों घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। तीनों की हालत बेहद ही नाजुक बताई जा रही है।
pauri garhwal Accident – (FAQs)
1. हादसा कहां हुआ?
हादसा pauri garhwal जिले के थलीसैंण ब्लॉक की टीला रोड पर हुआ।
2. हादसा कब हुआ?
रविवार सुबह-सुबह यह भीषण सड़क हादसा हुआ।
3. हादसा कैसे हुआ?
एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे बड़ी जनहानि हो गई।
4. इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?
इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
5. कितने लोग घायल हुए?
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
6. घायलों का इलाज कहां चल रहा है?
तीनों घायलों को स्थिति गंभीर होने के कारण एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
7. घायलों की हालत कैसी है?
थाना अध्यक्ष पैठानी के अनुसार तीनों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
Pauri
पौड़ी में जारी में गुलदार की दशहत, 4 साल के मासूम पर किया हमला
पौड़ी में गुलदार के हमले से दशहत, मासूमों को बना रहा निवाला
पौड़ी : उत्तराखंड में नहीं थम रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले ताजा मामला पौड़ी जिले से सामने आया है। जहाँ बीते मंगलवार को आंगनबाड़ी से घर लौट रहे 4 वर्षीय मासूम पर गुलदार ने हमला किया था, गनीमत रही कि बालक सुरक्षित बच गया। इलाके में इसी घटना से दशहत मची थी तभी गुरुवार को गजल्ट गांव में गुलदार ने एक और व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया।
गुलदार के लगातार हमले से ग्रामीणों में दहशत
जानकारी के मुताबिक, गजल्ट गांव निवासी 45 वर्षीय राजेन्द्र नौटियाल हमेशा की तरह गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। घर लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में नौटियाल की मौके पर ही मौत हो गई और गुलदार शव को घसीट कर झाड़ियों में ले गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद वन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
दूध बेचकर घर चलाता था मृतक
ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के अधिकारी केवल औपचारिकता पूरी कर चले जाते हैं। लोगों में विभाग की कार्यशैली से रोष है उन्होंने बताया कि जब तक डीएफओ स्वयं गांव में नहीं आते और ग्रामीणों से बातचीत नहीं करते, तब तक वो अपना विरोध जारी रखेंगे और शव को कहीं नहीं ले जाने देंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक राजेन्द्र नौटियाल के छोटे-छोटे बच्चे हैं और वो दूध बेचकर परिवार चलाता था। अचानक हुए हादसे से परिवार पर दुख और आर्थिक संकट दोनों का पहाड़ टूट पड़ा है।
आंगनबाड़ी से लौट रहे नाबालिग पर हमला
गौरतलब बात है कि, पौड़ी जिले में गुलदार के हमलों से लोग खौफजदा हैं। गुलदार आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को कोट ब्लॉक के देवार गांव में गुलदार ने आंगनबाड़ी से घर आ रहे 4 साल के बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया।
गुलदार बना रहा मासूमों को शिकार
बच्चा अन्य दोस्तों के साथ आंगनबाड़ी से घर लौट रहा था तभी गुलदार ने घात लगाकर उस पर हमला कर दिया। कुछ दिन पहले पौड़ी गढ़वाल के ही कोटी गांव की रहने वाली एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था, जबकि डोभाल ढांडरी में गुलदार ने एक अन्य महिला पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया था. वहीं गुलदार के बढ़ते हमलों से लोगों में वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश है।
FAQs
1. पौड़ी जिले में हाल ही में क्या घटना हुई?
गजल्ट गांव में गुलदार ने एक ग्रामीण राजेंद्र नौटियाल (45) पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। इससे पहले कोट ब्लॉक में 4 साल के बच्चे पर भी हमला हुआ था।
2. 4 वर्षीय बच्चे पर हमला कैसे हुआ?
बच्चा आंगनबाड़ी से अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया।
3. ग्रामीणों में आक्रोश क्यों है?
लगातार हो रहे हमलों के बावजूद वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग केवल औपचारिकता निभा रहा है और कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
4. मृतक राजेंद्र नौटियाल कौन थे?
वे गांव में दूध बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक और भावनात्मक संकट दोनों आ गया है।
5. क्या इससे पहले भी गुलदार के हमले हुए हैं?
हाँ, हाल ही में कोटी गांव की एक महिला की मौत तथा डोभाल ढांडरी में एक और महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं। कई घटनाओं से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
Uttarakhand24 hours agoसशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर राज्यपाल का सैनिकों को नमन, कहा सैनिक देश की सबसे बड़ी सम्पति
big news8 hours agoCM ने दिए सचिव SN पांडेय को पौड़ी में कैम्प करने के निर्देश, अधिकारियों के साथ करेंगे मंथन
big news6 hours agopauri garhwal में थलीसैंण के पास बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत
big news4 hours agoPauri news : पहाड़ में हड़कंप !, जंगली जानवरों के आतंक से बदलना पड़ा स्कूल टाइम
Dehradun2 hours agoसशस्त्र सेना झंडा दिवस आज, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लगाया फ्लैग
Dehradun23 hours agoपुलिस महानिदेशक की राज्यपाल से मुलाकात, शीतकालीन चारधाम यात्रा, कुम्भ मेला 2027 पर विशेष चर्चा
big news5 hours agoरामनगर पुछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 52 अवैध निर्माण
Dehradun8 hours agoउपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर सियासी बहस तेज, कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला





































