Dehradun
उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश, पर्वतीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी!

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून ने इस साल एक बार फिर से कहर बरपाया है। लगातार हो रही बारिश से राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी नुकसान हुआ है। कई संपर्क मार्गों के बाधित होने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है, जबकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों में अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रह सकता है।
मानसून में तबाही का सिलसिला जारी
मौसम की बेरुखी ने प्रदेश में भारी नुकसान पहुंचाया है। मानसून की बारिश में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 169 सड़कें अभी भी बाधित हैं। भारी बारिश से 40 लोग घायल हुए हैं और 13 लोग अब भी लापता हैं। प्रदेश भर में 1594 मकानों का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, 63 मकान आधे से ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 40 मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।
उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उत्तरकाशी में आई भीषण आपदा के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। धराली में खीरगंगा से आए मलबे ने इलाके का नामोनिशान मिटा दिया था, लेकिन अब तक 1308 यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए आधुनिक मशीनों और स्निफर डॉग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।
वहीं, सरकार ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू कर दिया है और प्रशासनिक टीमों को राहत और बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। इस आपदा ने यह फिर से साबित कर दिया है कि मानसून सीजन में उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में यात्रा और आवागमन कितने खतरनाक हो सकते हैं।
सचेत रहने की अपील
मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए घरों से बाहर निकलने से पहले मौसम का पूर्वानुमान जरूर जांचें। इसके साथ ही प्रशासन ने सभी यात्रियों और आम जनता से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है।
Dehradun
पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

Dehradun News : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
Table of Contents
पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात
पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को चारधाम यात्रा की तैयारियों और आगामी कुंभ मेले के लिए प्रस्तावित सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों की निगरानी व अंतर विभागीय समन्वय की तैयारियों से अवगत कराया।
कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
राज्यपाल ने कहा कि कुंभ जैसे विश्वस्तरीय आयोजन में एआई और अत्याधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग सुनिश्चित किया जाए,’ ताकि भीड़ प्रबंधन, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान तथा रियल-टाइम मॉनिटरिंग प्रभावी ढंग से की जा सके।
उन्होंने कहा कि ’कुंभ क्षेत्र में एडवांस्ड और एकीकृत कंट्रोल रूम की स्थापना की जाय। जो विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों, सीसीटीवी नेटवर्क, ड्रोन सर्विलांस तथा ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम से समन्वित हो।’ इससे त्वरित निर्णय लेने एवं आपात स्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी।
आपदा प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की पहले ही हो जाएं तैयारियां
राज्यपाल ने प्रदेशभर में चल रहे सघन सत्यापन अभियान को और अधिक फोकस एवं परिणामोन्मुखी ढंग से अनवरत संचालित करने पर बल दिया। आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत राज्यपाल ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों, पड़ाव स्थलों एवं मंदिर परिसरों में सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की पूर्व तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं।
Dehradun
अचानक दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, तीमारदारों से फीडबैक भी लिया

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात अचानक राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, देहरादून पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। रात में इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में सक्रियता बढ़ गई।
Table of Contents
अचानक दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने आपातकालीन कक्ष, वार्डों, दवा वितरण केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया।
तीमारदारों से फीडबैक भी लिया
मरीजों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति तथा जांच सेवाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
मरीजों के उपचार में बरती जाए विशेष सतर्कता
मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि गंभीर मरीजों के उपचार में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा तीमारदारों को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं निजी अस्पतालों के समकक्ष बेहतर और भरोसेमंद बनें, यह सरकार की प्राथमिकता है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार संसाधनों का विस्तार कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के चिकित्सक व अधिकारी मौजूद थे |
Dehradun
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Dehradun News : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 26 का समापन हो चुका है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान सीएम ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
Table of Contents
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन
देहरादून में आज मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन हो गया है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम देहरादून के मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा रायपुर में आयोजित किया गया। चैंपियंस ट्रॉफी का किताब 5 लाख के इनाम के साथ देहरादून की टीम ने जीता।
सीमांत क्षेत्र से लेकर पंचायतों तक खिलाड़ियों को मिला मंच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सीमांत क्षेत्र से लेकर पंचायतों तक प्रदेश के खिलाड़ियों को एक मंच मिला है। जिसमें वह अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सके। ढाई लाख से अधिक खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग लिया है। सरकार ने खिलाड़ियों का पूरा प्रोत्सन कर रही है।

सरकार की प्रदेश के खिलाड़ियों से अपेक्षा है कि वो देश–दुनिया में राज्य का नाम रोशन करे। 15 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधा बैंक खातों में डाली गई है। इसके साथ नई खेल नीति , स्पोर्ट्स लेग्सी का भी प्राविधान किया जा रहा है। वहीं रेखा आर्य ने इस चैंपियनशिप को युवा खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर प्रोत्साहन बताया।
Nainital17 hours agoयमुना व दून घाटी में 7 हजार पेड़ कटान मामले में हुई सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य व केंद्र सरकार से मांगा जवाब
Cricket18 hours agoSL vs ZIM Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
Business18 hours agoGaudium IVF & Women Health IPO : 20 फरवरी से खुलेगा सब्सक्रिप्शन , निवेश करें या बचें? यहाँ देखें Pros & Cons”
Dehradun17 hours agoअचानक दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, तीमारदारों से फीडबैक भी लिया
Udham Singh Nagar11 hours agoयूएस नगर के नवनियुक्त SSP ने ली बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर दिया सख्त संदेश
Rudraprayag13 hours agoअपर सचिव लोक निर्माण विभाग पहुंचे रूद्रप्रयाग, केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Haldwani13 hours agoहल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में स्वर्ण शक्ति संगठन का ऐलान, 21 फरवरी को बड़ा आंदोलन
Dehradun10 hours agoपुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा






































