Accident
राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे लोगों को कुचला, चार की मौत…..
देहरादून : राजधानी देहरादून में बुधवार 12 मार्च की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे कुछ लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा राजपुर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास हुआ।
हादसा:
जानकारी के अनुसार, रात करीब 8:25 बजे साईं मंदिर के पास सड़क किनारे चार मजदूर पैदल जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद दो और लोग, जो सड़क किनारे स्कूटी पर खड़े थे, भी उस कार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद कार का ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही देहरादून के एसएसपी अजय सिंह और गढ़वाल के आईजी राजीव स्वरूप घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो घायलों का इलाज जारी है।
पुलिस जांच:
राजपुर थाना प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया कि पुलिस अब कार और उसके ड्राइवर का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करना शुरू कर दिया है और जिले के सभी बॉर्डर पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, यह मर्सिडीज कार चंडीगढ़ नंबर की हो सकती है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही फरार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रत्यक्षदर्शी की सूचना:
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार बहुत तेज रफ्तार में थी और अचानक बेकाबू होकर पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।
एसएसपी का बयान:
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने कहा, “इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, हम उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। पुलिस की टीम इस मामले की जांच में लगी हुई है और जल्द ही फरार चालक को पकड़ा जाएगा।”
Accident
Dehradun Accident News Today: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला

Dehradun Accident News Today City Bus Crushes Five Workers
राजधानी देहरादून से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आईएसबीटी से राजपुर की ओर जा रही एक सिटी बस ने सड़क किनारे मौजूद मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देहरादून में बड़ा सड़क हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिटी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
ड्राइवर को दौरा पड़ने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक को अचानक दौरा पड़ने की बात सामने आ रही है, जिसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
हादसे में घायल हुए सभी लोगों को तत्काल महंत इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही देहरादून पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही जांच
इस घटना को लेकर देहरादून पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा चालक की स्वास्थ्य समस्या के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी है।
Breaking Update
- सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला
- सभी घायल महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती
- ड्राइवर को दौरा पड़ने की आशंका
- आईएसबीटी से राजपुर जा रही थी बस
- पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद
- हादसे के कारणों की जांच जारी
Champawat
चंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी कार फिर लगी आग, 2 की मौके पर ही मौत

Champawat Accident : चंपावत जिले के लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बंतोली गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई, जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
चंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना क्षेत्र की ओर जा रही कार मरोड़ाखान से लगभग दो किलोमीटर आगे बंतोली गांव के ऊपर एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन गहरी खाई में गिरने के बाद जोरदार धमाके के साथ आग की चपेट में आ गया।
खाई में गिरी कार फिर लगी आग, हादसे में 2 की मौत
हादसे में वाहन चालक राजेन्द्र कुमार (48 वर्ष), निवासी डीडीहाट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार बलदेव कुमार (36 वर्ष), निवासी कनालीछीना, पिथौरागढ़ वाहन में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी भी मौत हो गई।

हादसे में दो बच्चों समेत तीन घायल
दुर्घटना में बलदेव कुमार की पत्नी नीतू देवी (36 वर्ष), पुत्री अक्षिता (8 वर्ष) तथा पुत्र आरव (5 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस फायर एवं एसडीआरएफ राहत-बचाव दल की मदद से तीनों घायलों को खाई से निकालकर आपातकालीन वाहन के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
big news
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राफिक एरा तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।
Table of Contents
देहरादून में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तिब्बती कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय कर्मा स्कूटी से आईएसबीटी की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ग्राफिक एरा तिराहे के निकट उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
बुजुर्ग की मौके पर ही मौत
घटना की सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। साथ ही सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।

पुलिस ने ट्रक चालक को लिया हिरासत में
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
क्लेमेनटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि चालक को मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Accident14 hours agoDehradun Accident News Today: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला
Cricket12 hours agoSuryansh Shedge कौन हैं? जानिए टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर की पूरी कहानी
Business15 hours agoAdvit Jewels Ltd IPO: संपूर्ण विश्लेषण, जीएमपी, वित्तीय स्थिति और क्या आपको निवेश करना चाहिए?
Uttarakhand11 hours agoउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: मानसून के खतरे को देखते हुए 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन!
Business15 hours agoCSM Technologies IPO: डेट, प्राइस बैंड, फाइनेंशियल और पूरी एनालिसिस
Uttarakhand11 hours agoकर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण की निष्पक्ष जांच जारी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम धामी
Uttarakhand15 hours agoमुख्यमंत्री के अपर सचिव मैनाली ने किया कोलीढेक झील का निरीक्षण , विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा….
Uttarakhand11 hours agoउत्तराखंड में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश , सभी प्रमुख संस्थानों का कराया जाएगा व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट..






































