Haridwar
हरिद्वार में राजपाल यादव की अस्थियां विसर्जित , अखिलेश यादव ने परिवार के साथ नमामि गंगे घाट पर किया कर्मकाण्ड….

हरिद्वार : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव अपने चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे। अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ हरिद्वार के प्रसिद्ध नमामि गंगे घाट पर पहुंचे, जहां तीर्थ पुरोहित शैलेश गौतम ने विधिपूर्वक अस्थि विसर्जन का कार्य संपन्न कराया। अस्थि विसर्जन का यह कार्य राजपाल यादव के बड़े बेटे अभिषेक यादव ने किया।
राजपाल यादव का 73 वर्ष की आयु में 9 जनवरी को लंबी बीमारी के चलते गुड़गांव स्थित वेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया था। वह समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई थे। राजपाल यादव राजनीति से दूर रहकर समाज सेवा में सक्रिय रहते थे और उनके निधन से समाजवादी परिवार में शोक की लहर फैल गई थी।
राजपाल यादव का अंतिम संस्कार 9 जनवरी को उनके पैतृक गांव सैफई में हुआ था, जहां मुखाग्नि उनके बड़े बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने दी थी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख नेता और सदस्य उपस्थित थे, जिनमें अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव, आदित्य यादव और अन्य पार्टी नेता शामिल थे।
राजपाल यादव ने कभी चुनाव नहीं लड़ा और न ही किसी राजनीतिक पद पर रहे, लेकिन उनके परिवार का राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका बेटा अभिषेक यादव इटावा का जिला पंचायत अध्यक्ष है, और उनकी पत्नी प्रेमलता यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। समाजवादी पार्टी के भीतर उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा, खासकर मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उन्होंने पार्टी को दिशा देने का कार्य किया।
Haridwar
सात मार्च को उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार दौरे से पहले प्रशासन सक्रिय

Haridwar News : गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान गृह मंत्री हरिद्वार आएंगे। उनके हरिद्वार दौरे से पहले प्रशासन सक्रिय हो गया है।
Table of Contents
सात मार्च को उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह
हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला-2027 को भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारियां अब तेज़ रफ्तार पकड़ चुकी हैं। आगामी दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए शासन और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दे रहा है।
इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने डामकोठी पहुंचकर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की और मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

गृह मंत्री के हरिद्वार दौरे से पहले प्रशासन सक्रिय
गृह मंत्री के हरिद्वार दौरे से पहले प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कुंभ से जुड़े सभी कार्य तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। ताकि गृह मंत्री के निरीक्षण से पहले व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने रखी जा सके।
प्रशासन का फोकस आधारभूत ढांचे, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा इंतज़ाम और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को मजबूत करने पर है, जिससे कुंभ मेले को राष्ट्रीय स्तर पर भव्य आयोजन के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।
ये भी पढ़ें – Breakingnews एक और हत्या से दहली राजधानी, तीन युवकों ने बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर की दोस्त की हत्या: सात मार्च को उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार दौरे से पहले प्रशासन सक्रियHaridwar
कांवड़ यात्रा के बाद गंगा घाटों पर लगा गंदगी का अंबार, स्थानीय लोग और श्रद्धालु परेशान

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा रविवार को संपन्न हो गई है। लेकिन इसके बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं इनसे स्थानीय लोग और श्रद्धालु बेहद ही परेशान हैं। दरअसल गंगा घाटों पर गंदगी का अंबार लगा है जिस से बदबू भी आ रही है।
Table of Contents
कांवड़ यात्रा के बाद गंगा घाटों पर लगा गंदगी का अंबार
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा भले ही संपन्न हो चुकी हो, लेकिन यात्रा के समापन के बाद गंगा घाटों की जो तस्वीर सामने आई है वो बेहद ही चिंताजनक और प्रशासनिक दावों की पोल खोलने वाली है। पवित्र गंगा के घाटों पर जगह–जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। प्लास्टिक, कपड़े, भोजन सामग्री और अन्य कचरे का अंबार साफ देखा जा सकता है। घाटों के आसपास से गुजरते ही बदबू का एहसास हो रहा है। जिससे स्थानीय लोग और श्रद्धालु दोनों ही परेशान हैं।
गंदगी के कारण स्थानीय लोग और श्रद्धालु दोनों परेशान
शारदीय कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे थे। प्रशासन ने यात्रा से पहले साफ-सफाई के बड़े-बड़े दावे किए थे और जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने दुकानदारों व स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील भी की थी। लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल उलट नजर आ रही है।

शारदीय कावड़ यात्रा खत्म होते ही घाटों की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई दिखाई दे रही है। नगर निगम की टीम अब तक पूरी तरह से कूड़ा उठाने में नाकाम रही है, जिससे कई स्थानों पर हालात बदतर बने हुए हैं।
नगर निगम की सक्रियता पर उठ रहे सवाल
श्रद्धालुओं का कहना है कि गंगा हमारी आस्था का केंद्र है, लेकिन यहां फैली गंदगी देखकर बेहद दुख हो रहा है। उनका आरोप है कि हरिद्वार प्रशासन की लापरवाही के साथ-साथ कई दुकानदारों ने भी अपने आसपास की सफाई की जिम्मेदारी नहीं निभाई। नगर निगम की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
धर्मनगरी की पहचान स्वच्छता और पवित्रता से है, लेकिन मौजूदा हालात इस पहचान को धूमिल कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक गंगा घाटों की सफाई केवल कागजी दावों तक सीमित रहेगी और कब जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई दिखाई देगी।
Haridwar
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ हरिद्वार, 300 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, दक्षेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

Happy maha shivratri 2026 : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह शिवमय हो उठी है। तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही गंगा तटों और विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ जनसैलाब में बदल रही है।
Table of Contents
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ हरिद्वार
महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार के शिवमंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण गूंजायमान है। श्रद्धालु गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर रहे हैं।
दक्षेश्वर महादेव मंदिर में लगी भक्तों की लंबी कतारें
विशेष रूप से हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन मिल सकें।

महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद बना अद्भुत संयोग
मंदिर के मुख्य प्रबंधक महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि इस वर्ष की महाशिवरात्रि अत्यंत विशेष है, क्योंकि करीब 300 वर्षों बाद ऐसा ज्योतिषीय संयोग बन रहा है। उनके अनुसार ग्रहों की विशेष स्थिति और शुभ योग के कारण इस दिन किया गया पूजन, रुद्राभिषेक और व्रत अनंत गुना फलदायी माना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चार पहर की पूजा, भस्म आरती और रात्रि जागरण का विशेष महत्व है, जिससे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। महंत रवींद्र पुरी ने श्रद्धालुओं से संयम, श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा करने की अपील करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का भी पावन अवसर है।
big news21 hours agoनैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी, आतंकी संगठनों ने ली है जिम्मेदारी
big news20 hours agoकुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के दिए निर्देश
big news19 hours agoबजट सत्र 2026 की तारीख का हुआ ऐलान, 9 से 13 मार्च तक गैरसैंण में होगा बजट सत्र
Cricket5 hours agoPAK vs NAM Dream11 Prediction : करो या मरो मैच में पाकिस्तान की प्रतिष्ठा दांव पर, नामीबिया के पास सम्मान बचाने का मौका..
Cricket13 hours agoSA vs UAE Dream11 Prediction : दक्षिण अफ्रीका बनाम यूएई
Cricket2 hours agoभारत बनाम नीदरलैंड्स मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, फैंटेसी टिप्स…
Haridwar2 hours agoसात मार्च को उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार दौरे से पहले प्रशासन सक्रिय
Breakingnews2 hours agoएक और हत्या से दहली राजधानी, तीन युवकों ने बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर की दोस्त की हत्या






































