Rudraprayag
केदारनाथ धाम में आज से सभी श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह से दर्शन शुरू, खास लोगों को महत्व देने का तीर्थपुरोहितों ने किया था विरोध।

केदारनाथ धाम – केदारनाथ में गर्भगृह से दर्शन शुरू हो गए हैं। आज मंगलवार सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं। बीकेटीसी के कार्यधिकारी रमेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि तीर्थपुरोहितों के धरना-प्रदर्शन के बाद मंगलवार से गर्भगृह से दर्शन शुरू कर दिए गए हैं।

केदारनाथ में गर्भगृह से दर्शन कराने की मांग को लेकर केदार सभा ने केदारनाथ में नारेबाजी के साथ चार घंटे तक प्रदर्शन किया था। कहना था कि श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति धाम में अपनी मनमानी चला रही है। हेलिकॉप्टर से धाम आने वाले खास लोगों को वरीयता दी जा रही है। जबकि आम श्रद्धालुओं को सभामंडप से दर्शन कराए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है।
कहा कि, मंगलवार से अगर गर्भगृह से दर्शन व्यवस्था शुरू नहीं कि गई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही जरूरी हुआ तो केदारपुरी बंद पर भी विचार किया जाएगा। सोमवार को दोपहर बाद लगभग एक बजे केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में तीर्थपुरोहित एकत्रित हुए। उन्होंने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह से श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू की।
केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि बाबा केदार के दर्शनों को धाम पहुंच रहे शिव भक्तों को बीकेटीसी गर्भगृह से दर्शन नहीं करा रही है। जबकि केदारनाथ में गर्भगृह से ही दर्शन का महत्व है। कहा कि मंदिर समिति अपने चहेतों और हेलिकॉप्टर से पहुंच रहे यात्रियों को पर्ची से दर्शन करवा रही है।
केदार सभा के पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, पंकज शुक्ला, रमाकांत शर्मा आदि का कहना था कि यात्रा को सिर्फ अभी 11 ही दिन हुए हैं। लेकिन बीकेटीसी यात्रियों की अधिक संख्या बताकर भक्तों को सभामंडप से दर्शन करा रही है। ऐसे में दूर प्रांतों से आए श्रद्धालु निराश लौट रहे हैं।
केदार सभा ने कहा कि मंदिर समिति की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पर्ची के सहारे खास को दर्शन बंद करने और गर्भगृह से आम श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की मांग की। लगभग चार घन्टे तक चले धरना-प्रदर्शन के बीकेटीसी के पदाधिकारियों ने केदार सभा को आश्वस्त किया कि मंगलवार से आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह से ही दर्शन कराए जाएंगे, जिसके बाद आज सुबह से आम श्रद्धालुओं को भी दर्शन कराए जा रहे हैं।
केदारनाथ यात्रा में प्रतिवर्ष नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। साथ ही कारोबार के लिहाज से भी यात्रा ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रही है। इस वर्ष 10 मई से शुरू हो रही यात्रा के दस दिनों में ही रिकाॅर्ड 2.81 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इनमें से 1.26 लाख श्रद्धालु बीते चार दिनों में ही धाम पहुंचे हैं।
Rudraprayag
अलकनंदा में समाई बोलेरो! चालक का अब तक नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

Rudraprayag News : रूद्रप्रयाग में एक बोलेरो वाहन बीती देर रात अलकनंदा नदी में गिर गया। जिसका चालक लापता है। चई घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
Table of Contents
अलकनंदा में समाई बोलेरो! चालक का अब तक नहीं मिला सुराग
रुद्रप्रयाग जिले के बिजराकोट क्षेत्र के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, चमसिल क्षेत्र के सारी बैंसोड़ के निकट एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि दुर्घटना उस समय हुई जब वाहन गौचर से बिजराकोट की ओर लौट रहा था।
वाहन में केवल चालक ही थी सवार
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन में केवल चालक सवार था। चालक की पहचान बिजराकोट निवासी राकेश सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद से चालक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है और उसकी तलाश जारी है।

मौके पर सर्च ऑपरेशन अब भी जारी
घटना की सूचना मिलते ही घोलतीर पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सभी टीमें संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। देर रात से अब तक 12 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन चालक का अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
Breakingnews
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तीन जगहों पर भारी भूस्खलन, हजारों श्रद्धालुओं को किया गया रेस्क्यू

Kedarnath Landslide : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर खराब मौसम ने एक बार फिर श्रद्धालुओं और यात्रियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। 19 मई की रात हुई तेज बारिश के बाद सोनप्रयाग-गौरीकुंड मोटर मार्ग के कई हिस्सों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं, जिससे यात्रा मार्ग प्रभावित हो गया।
Table of Contents
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तीन जगहों पर भारी भूस्खलन
रूद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। केदारनाथ में देर रात भारी भूस्खलन हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक मुनकटिया क्षेत्र के पास भारी बारिश के चलते अचानक हुए भू-स्खलन से मुख्य सड़क बाधित हो गई। जिसके कारण कई यात्री मार्ग के दोनों ओर रुक गए। सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव दल तुरंत सक्रिय हुआ और रेस्क्यू शुरू किया गया।
तेज बारिश के बीच रातभर चला रेस्क्यू अभियान
श्री केदारनाथ धाम यात्रा में 19 मई तक 6 लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ दर्शन कर चुके हैं। इस बीच 19 मई की रात्रि हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, पुलिस एवं अन्य राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

30 मिनट में मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोला गया
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से घटनास्थल का जायजा लिया और लगातार स्थिति पर नजर बनाते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रशासन की टीमों ने कठिन परिस्थितियों के बीच 30 मिनट में मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया और यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य किया। रातभर चले अभियान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी और राहत कार्य संचालित किए गए।
Rudraprayag
केदारनाथ यात्रा मार्ग खाई में गिरने से शख्स की मौत, उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है मृतक की पहचान

Rudraprayag News : केदारनाथ यात्रा मार्ग में एक शख्स की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी आकाश के रूप में हुई है।
Table of Contents
केदारनाथ यात्रा मार्ग खाई में गिरने से शख्स की मौत
केदारनाथ यात्रा मार्ग स्थित बड़ी लिनचोली ग्लेशियर क्षेत्र में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में होने की सूचना पर एसडीआरएफ और संबंधित टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सूचना मिलते ही टीम मौके के लिए रवाना हुई।
उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है मृतक की पहचान
संयुक्त रूप से राहत और बचाव कार्य करते हुए संबंधित व्यक्ति को एमआरपी बड़ी लिनचोली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आकाश (42 वर्ष), निवासी नवाबगंज, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

एक युवक को सुरक्षित किया रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर एसडीआरएफ टीम ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए पहाड़ी पर फंसे एक युवक को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
मामला केदार पोस्ट क्षेत्र का है, जहां गरुड़ चट्टी के समीप रुद्रा पॉइंट के नीचे नदी के ऊपर पहाड़ी पर एक युवक के फंसे होने की सूचना स्थानीय व्यक्ति द्वारा एसडीआरएफ को दी गई। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।
big news17 hours agoकौन हैं आशीष चौहान ? जो बने देहरादून के नए जिलाधिकारी, कई जिलों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जानें यहां
Rudraprayag19 hours agoअलकनंदा में समाई बोलेरो! चालक का अब तक नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी
big news23 hours agoPetrol-Diesel Price Hike Today: आम जनता को बड़ा झटका! 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, पेट्रोल ₹100 के पार, जानें उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों का हाल
National21 hours agoआज से नौतपा शुरू, अगले नौ दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, लू से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
Breakingnews18 hours agoकरोड़ों की संपत्ति लेकिन फिर भी उत्तराखंड के नेता नहीं उठा पा रहे अपनी यात्रा का खर्चा, RTI से हुआ बड़ा खुलासा
big news23 hours agoचार महीने बाद आज फिर से पर्यटकों के लिए खुलेगा एफआरआई, एंट्री फीस में कई गुना हुई बढ़ोतरी, देखें लिस्ट
Champawat22 hours agoनशे के सौदागरों पर चंपावत पुलिस का बड़ा प्रहार, 1200 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Uttarakhand16 hours agoउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को मिला ‘पद्म भूषण’, आज दिल्ली में राष्ट्रपति ने किया सम्मानित





































