Uttarakhand
कपाट खुलने के शुरूआती 15 दिनों में गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम पहुंचे 3 लाख 63 हजार 537 तीर्थयात्री, यात्रा सुचारू व सुव्यस्थित रूप से जारी।


Politics
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, जिला और महानगर कार्यकारिणियों का किया गठन

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है।
Table of Contents
कांग्रेस की जिला, महानगर कमेटी कार्यकारिणियां घोषित
पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस ने विभिन्न जिला और महानगर कांग्रेस कमेटियों की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है।

नई कार्यकारिणियों का उद्देश्य संगठन को अधिक प्रभावी बनाना
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन नियुक्तियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) से अनुमोदन मिलने के बाद अंतिम रूप दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव (संगठन) राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि नई कार्यकारिणियों का उद्देश्य संगठन को अधिक प्रभावी बनाना और आगामी चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर तैयार करना है।



big news
रामनगर के रिसॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा!, पुलिस ने एक साथ 52 लोगों को पकड़ा

Ramnagar News : रामनगर में पुलिस ने एक रिसॉर्ट पर कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट से एक नेटवर्क का खुलासा किया है। मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी हुई है।
Table of Contents
रामनगर के रिसॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा!
रामनगर में पुलिस ने एक रिसॉर्ट में चल रहे कथित देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर एसओजी और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी की। जिसमें 52 लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकालकर रेस्क्यू किया गया।
पुलिस ने एक साथ 52 लोगों को पकड़ा
पुलिस के मुताबिक, संबंधित रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इनपुट मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और रिसॉर्ट के विभिन्न कमरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कई संदिग्ध लोग मौके पर मिले, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
मौके से शराब, नकदी और संदिग्ध सामग्री बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब, नकदी और अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद करने का दावा किया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि रिसॉर्ट परिसर में बिना वैध लाइसेंस के बार संचालित किया जा रहा था। पुलिस इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है।

जांच के दौरान होटल के कुछ कर्मचारियों की कथित भूमिका भी सामने आई है। हालांकि, रिसॉर्ट का मैनेजर कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी
फिलहाल सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और मामले की हर कड़ी को खंगालने में जुटी है। वहीं, रेस्क्यू की गई युवतियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Rudraprayag
रूद्रप्रयाग में अचानक बढ़ा मंदाकिनी का जल स्तर, बीच नदी में फंसे जेसीबी का ड्राइवर और हेल्पर

Rudraprayag News : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने के कारण एक जेसीबी और उसका चालक समेत हेल्पर नदी में ही फंस गए।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में अचानक बढ़ा मंदाकिनी का जल स्तर
ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिससे नदी के बीच निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन तेज बहाव में फंस गई। मशीन में मौजूद चालक और उसका सहयोगी चारों तरफ से उफनती नदी के पानी से घिर गए।
बीच नदी में फंसे जेसीबी का ड्राइवर और हेल्पर
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को मोबाइल के माध्यम से मिली। बताया गया कि सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मंदाकिनी नदी का जलप्रवाह अचानक कई गुना बढ़ गया। जलस्तर में आई इस तेजी के कारण नदी के बीच काम कर रही जेसीबी बाहर नहीं निकल सकी और उसमें सवार दोनों लोग फंस गए।
बचाव दल ने सावधानी और सूझबूझ से बचे दोनों
सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बिना देर किए राहत और बचाव अभियान शुरू कराया। एसडीआरएफ, जल पुलिस और नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की संयुक्त टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल ने सावधानी और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद नदी के बीच फंसे जेसीबी चालक और उसके सहयोगी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्रशासन ने लोगों से की नदी के आस-पास ना जाने की अपील
समय पर की गई इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लगातार हो रही बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास जाने से बचें और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में पूरी सतर्कता बरतें। साथ ही निर्माण कार्यों के दौरान मौसम और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने की भी सलाह दी गई है।
big news21 hours agoरामनगर के रिसॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा!, पुलिस ने एक साथ 52 लोगों को पकड़ा
Rudraprayag24 hours agoरूद्रप्रयाग में अचानक बढ़ा मंदाकिनी का जल स्तर, बीच नदी में फंसे जेसीबी का ड्राइवर और हेल्पर
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में आज फिर मौसम का अलर्ट! देहरादून-हरिद्वार समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी
Politics52 minutes agoविधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, जिला और महानगर कार्यकारिणियों का किया गठन
Cricket1 hour agoLAN vs DER Dream11 Team Today T20 Blast 2026 :बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और कप्तान विकल्प
National38 minutes agoAgnipath Yojna 2026: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! देखें लेटेस्ट अपडेट…





































