Job
ndian Navy Agniveer Musician भर्ती 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें पूरी डिटेल

Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2025: इस भर्ती के जरिए युवाओं को चार साल के लिए नौसेना में सेवा देने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है जिसमें न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं। यह नियम केवल उन्हीं अभ्यर्थियों पर लागू होगा जो संगीत क्षेत्र में रुचि रखते हैं और भारतीय नौसेना के साथ काम करना चाहते हैं।
इस भर्ती में केवल अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को यह प्रमाणित करना होगा कि वे अविवाहित हैं और सेवा के चार वर्षों तक विवाह करने की अनुमति नहीं होगी। इस पद के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि संगीत से जुड़ी विशेष दक्षता भी जरूरी है। अभ्यर्थी को सुर, ताल और गाने की समझ के साथ-साथ गाना गाने की वास्तविक क्षमता होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें संगीत सुनकर पहचानने की समझ और किसी भारतीय या विदेशी वाद्य यंत्र जैसे….गिटार, तबला, कीबोर्ड, बाँसुरी या ड्रम बजाने में दक्ष होना चाहिए।
आवेदन के लिए उम्मीदवार की जन्मतिथि 1 सितंबर 2004 से 29 फरवरी 2008 के बीच होनी चाहिए। इन दोनों तारीखों को शामिल किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट, संगीत प्रदर्शन परीक्षा और मेडिकल जांच से गुजरना होगा। फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी…साथ ही 20 स्क्वॉट्स, पुश-अप और सिट-अप करने होंगे। महिलाओं को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी साथ ही 15 स्क्वॉट्स, 10 पुश-अप और सिट-अप करने होंगे।
वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को पहले साल 30,000 प्रतिमाह सैलरी मिलेगी, जो हर साल बढ़ती जाएगी। दूसरे साल यह 33,000 तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा अग्निवीरों को जोखिम भत्ता, राशन, यूनिफॉर्म और अन्य भत्ते भी मिलेंगे। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी अभ्यर्थी को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है और सभी वर्गों के लिए समान अवसर प्रदान करती है।
इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई 2025 से आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 13 जुलाई 2025 रखी गई है।
#IndianNavyMusicianRecruitment #10thPassNavyJob #AgniveerMRVacancy
big news
उत्तराखंड में 10 हजार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, जानिए कब और कहां लगेंगे रोजगार मेले ?

Uttarakhand Jobs : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीनों में निजी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार दिलाने की तैयारी है। इसके लिए तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेश में चार विशेष रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में दो-दो रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
Table of Contents
उत्तराखंड में 10 हजार युवाओं के लिए नौकरी का मौका
गढ़वाल में देहरादून और श्रीनगर, जबकि कुमाऊं में काशीपुर और अल्मोड़ा में रोजगार मेले आयोजित होंगे। इनमें देशभर की बहुराष्ट्रीय और निजी क्षेत्र की कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। सरकार ने इन चार मेलों के जरिए करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा है।
इन युवाओं को मिलेगा मौका
रोजगार मेले सिर्फ तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाले युवाओं तक सीमित नहीं होंगे। पॉलीटेक्निक और ITI पासआउट के साथ अंतिम वर्ष के छात्र, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के पासआउट और अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे।
इसके अलावा विद्यालयी शिक्षा के तहत व्यावसायिक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं, उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार तलाश रहे युवाओं को भी कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
जल्द शुरू होगा फ्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
रोजगार मेलों में शामिल होने के लिए निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा। तकनीकी शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी करने को कहा गया है। पंजीकरण के जरिए युवाओं का डेटा तैयार होगा। इसी डेटा के आधार पर कंपनियों की जरूरत के मुताबिक अभ्यर्थियों को रोजगार मेलों में बुलाया जाएगा।
कई विभाग मिलकर करेंगे आयोजन
रोजगार मेलों के आयोजन में विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, सेवायोजन और कौशल विकास विभाग भी शामिल होंगे। जल्द ही संबंधित विभागों की उच्चस्तरीय बैठक में मेलों की तारीख, कंपनियों की भागीदारी और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सरकार के अनुसार, राज्य में अब तक करीब 42 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। इसमें स्थायी, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हैं। अब अगले चार महीनों में निजी क्षेत्र के जरिए 10 हजार और युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
big news
चुनावी साल में धामी सरकार खोलेगी भर्ती का पिटारा, दिसंबर से पहले ढाई हजार से ज्यादा पदों के लिए फॉर्म

govt job vacancies 2026 : विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार एक बार फिर से सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने की तैयारी में है। दिसबंर से पहले ढाई हजार से ज्यादा पदों के लिए फॉर्म भरे जाने हैं।
Table of Contents
चुनावी साल में धामी सरकार खोलेगी भर्ती का पिटारा
चुनावी साल में धामी सरकार भर्ती का पिटारा खोलने जा रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, दिसंबर से पहले विभिन्न विभागों में करीब 2500 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही जिन पदों के लिए पहले ही आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक कराने की तैयारी है। इन पदों की संख्या भी लगभग 1500 है। इस तरह वर्ष के अंत तक करीब चार हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में पहुंच जाएगी।
दिसंबर से पहले ढाई हजार से ज्यादा पदों के लिए फॉर्म
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि दिसंबर से पहले करीब 2477 पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इनमें स्केलर, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, स्नातक स्तरीय विज्ञान वर्ग के पद, पुलिस, आबकारी और परिवहन विभाग के वर्दीधारी पद, संस्कृत विभाग में सहायक अध्यापक तथा सहायक विकास अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।
इसके समानांतर जिन रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनकी परीक्षा भी दिसंबर तक करा ली जाएगी। इनमें व्यैक्तिक सहायक, पशुधन प्रसार अधिकारी, विभिन्न सेवाओं के तकनीकी पद, सहायक लेखाकार, कृषि विभाग के इंटरमीडिएट स्तर के पद तथा विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पद सहित कुल 1470 पद शामिल हैं।

34 हजार भर्तियां, रोजगार बड़ी उपलब्धि
धामी सरकार अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान कर चुकी है। प्रदेश में वर्ष 2024 से सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रिया ना सिर्फ पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो रही है, बल्कि निर्बाध भर्ती होने से आवेदन से लेकर नियुक्ति तक का औसत समय भी घट गया है। इस तरह सरकार चुनाव में रोजगार को बड़ी उपलब्धि की तरह पेश करने की तैयारी कर रही है।
बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने का प्रयास कर रही सरकार
सीएम धामी ने कहा है कि पहले दिन से ही बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में हमने सरकारी विभागों में रिक्त पदों को अभियान चलाकर भरने का काम किया है, जिसके फलस्वरूप विगत साढ़े चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। आने वाले महीनों में भी विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि योग्य युवाओं को अधिक अवसर मिल सकें और राज्य की विकास यात्रा को नई गति मिले।
Breakingnews
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड में 3211 आंगनबाड़ी पदों पर निकली बंपर भर्ती…

Anganwadi Vacancy 2026 Uttarakhand : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में आगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर बंपर भर्ती निकली है।
संक्षेप : उत्तराखंड आंगनबाड़ी भर्ती 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026
पद एवं कुल संख्या: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 3,211 पद।
विभाग: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड।
पात्रता:
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) या समकक्ष उत्तीर्ण।
लिंग एवं निवास: केवल उत्तराखंड की पात्र महिला अभ्यर्थियों के लिए। (ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित राजस्व गांव तथा शहरी क्षेत्रों में संबंधित वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है)।
आवेदन प्रक्रिया: विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन।
Table of Contents
उत्तराखंड में 3211 आंगनबाड़ी पदों पर निकली बंपर भर्ती
उत्तराखंड में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्यभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 3211 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने पात्रता और निवास संबंधी नियम भी स्पष्ट कर दिए हैं।
3211 पदों के लिए विज्ञापन जारी
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

जानें कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती के लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तें निर्धारित की गई हैं—
- 1. ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थी उसी राजस्व गांव के निवासी होने चाहिए।
- 2. शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के निवासी होने चाहिए।
- 3. उम्मीदवार ने राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
आवेदन करने की अंतिम तिथि है 29 जुलाई
विभाग के निदेशक बंशी लाल राणा के अनुसार, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई से पहले आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होगा आवेदन
सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन भरते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से दर्ज करना आवश्यक होगा।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उत्तराखंड आंगनबाड़ी भर्ती में कार्यकर्त्री और सहायिका के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित पद और जिले के अनुसार निर्धारित की गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने जिले की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना का अध्ययन करना चाहिए।
- 1. अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से निर्धारित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की हो।
- 2. अलग-अलग पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भिन्न हो सकती है।
- 3. आवेदन के समय सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र उपलब्ध होना अनिवार्य है।
- 4. विस्तृत पात्रता और अन्य शर्तों की जानकारी संबंधित जिले की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है।
निवास संबंधी पात्रता (Residence Eligibility)
इस भर्ती में स्थानीय महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवार का संबंधित क्षेत्र का निवासी होना पात्रता की महत्वपूर्ण शर्तों में शामिल है।
- 1. केवल उत्तराखंड की पात्र महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी।
- 2. ग्रामीण क्षेत्रों में उम्मीदवार उसी राजस्व गांव की निवासी होनी चाहिए, जबकि शहरी क्षेत्रों में संबंधित वार्ड की निवासी होना आवश्यक है।
- 3. आवेदन के दौरान स्थानीय निवास प्रमाण पत्र या अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़ सकते हैं।
- 4. जिलेवार भर्ती नियमों के अनुसार अतिरिक्त पात्रता शर्तें भी लागू हो सकती हैं, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित जिले की अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
महत्वपूर्ण अपडेट
- भर्ती विभाग: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग
- कुल पद: 3211
- पद: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
- शैक्षिक योग्यता: इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई
Important Link
Anganwadi Vacancy 2026 Apply Online Link
Cricket22 hours agoITT vs SS Dream11 Prediction Match 27 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Almora23 hours agoअल्मोड़ा में तेंदुए का आतंक! घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग पर किया हमला, इलाके में सनसनी
Cricket8 hours agoNRK vs SMP Dream11 Prediction Match 28 TNPL 2026: Pitch Report & Playing 11
Uttarakhand4 hours agoMussoorie Dehradun Road Update: पानी वाले बैंड के पास फिर भूस्खलन, सड़क क्षतिग्रस्त, यातायात प्रभावित
Cricket3 hours agoSL vs IND Dream11 Prediction 2nd Test 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips






































