Andhra Pradesh
इसरो ने रचा इतिहास , अपना 100वां मिशन GSLV-F15/NVS-02 का किया सफल लॉन्च….

आंध्रप्रदेश : भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपना 100वां मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इसरो ने GSLV-F15/NVS-02 रॉकेट को अंतरिक्ष में भेज दिया, जो भारत के अंतरिक्ष नेविगेशन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मिशन के सफल लॉन्च के साथ भारत ने अंतरिक्ष नेविगेशन में नई ऊंचाइयों को छुआ है।
इसरो ने X पर इस मिशन के सफल होने की जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि GSLV-F15/NVS-02 रॉकेट को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित कर दिया गया है। यह मिशन भारत के नेविगेशन सिस्टम को और मजबूत करेगा, जिससे GPS जैसी सुविधाओं में सुधार होगा।

केंद्रीय अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो को बधाई दी। उन्होंने X पर लिखा, “श्रीहरिकोटा से 100वें लॉन्च की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए इसरो को बधाई। इस रिकॉर्ड उपलब्धि के ऐतिहासिक क्षण में अंतरिक्ष विभाग के साथ जुड़ना सौभाग्य की बात है। इस मिशन के सफल प्रक्षेपण से एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया है।” उन्होंने इस मौके पर साइंटिस्ट विक्रम साराभाई और सतीश धवन को भी याद किया और कहा कि इन महान व्यक्तियों की विनम्र शुरुआत के बाद यह यात्रा अद्भुत रही है।
इस मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत में GPS जैसी नेविगेशन सुविधाओं को और बेहतर बनाना है। GSLV-F15/NVS-02 सैटेलाइट जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल तक के क्षेत्र को कवर करेगा, जिससे सड़क, हवाई और समुद्री यात्रा में और अधिक सटीक नेविगेशन सेवाएं मिलेंगी।
Andhra Pradesh
आंध्रप्रदेश: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 लोगों की मौत कई की हालत गंभीर, मालिक फरार

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 21 की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
Andhra firecracker unit blast: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहाँ पर सामरलकोट मंडल स्थित वेटलापालेम गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट में 21 लोगों की जलकर मौत हो गई है. जबकि घटना में 15 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है, घायलों को एयर एम्बुलेंस की मदद से हायर सेंटर रेफ़र किया जा रहा है.
मुख्य बिंदु
आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये धमाका उस समय हुआ जब फैक्ट्री के अन्दर महिलाएं विस्फोटक सामग्री तैयार कर रही थीं. विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री की इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर लगातार अभियान चला रहा है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री का मालिक घटना के बाद से फरार है.
ये भी पढ़ें_ srinagar blast : श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में बम धमाका, ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत
Andhra firecracker unit blast: कई मीटर दूर गिरे शव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट बेहद शक्तिशाली था, जिससे कई शव दूर खेतों में जा गिरे. मृतकों में अधिकांश महिलाएं बताई जा रही हैं. विस्फोट के कई घंटों बाद तक फैक्ट्री से रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें आती रहीं, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई. विस्फोट से उठे घने धुएं का असर आसपास के कम से कम पांच गांवों तक देखा गया, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें_ छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सली हमला: IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद, तीन घायल…
प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जाए और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए. उनके निर्देश पर गृह मंत्री वांगलापुडी अनीता घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं ताकि स्थिति की निगरानी की जा सके.
ये भी पढ़ें_ लक्सर ब्लास्ट में बड़ा खुलासा: कबाड़ की आड़ में चल रही थी पटाखा फैक्ट्री…
सोशल मीडिया पर चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि इस हादसे में कई लोगों की जान जाने की खबर बेहद दुखद है. उन्होंने अधिकारियों से बात कर पीड़ितों को तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.
जांच में जुटा प्रशासन
प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. ये भी पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री के पास वैध लाइसेंस था या नहीं और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं. बताया जा रहा है कि इसी गांव में पहले भी पटाखा फैक्ट्री में हादसा हो चुका है.
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और मृतकों व घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.
Andhra Pradesh
बिजली के खंभे पर चढ़कर सो गया युवक, परिजन चिल्लाते रहे; जानें क्यों था नाराज !

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्यम जिले के एम. सिंगीपुरम गांव में एक युवक की खतरनाक हरकत ने लोगों की सांसें रोक दी। नशे की हालत में युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया और तारों पर लेट गया। इस घटना को देख कर आसपास के लोग घबराए हुए थे, और उसे नीचे आने के लिए लगातार आवाजें लगा रहे थे। लेकिन युवक ने किसी की नहीं सुनी और खंभे पर ही पड़ा रहा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक का नाम मांडू बाबू है। बताया जा रहा है कि वह अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांग रहा था, और पैसे न मिलने पर गुस्से में आकर वह बिजली के खंभे पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवाई ताकि कोई हादसा न हो।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें युवक को आराम से बिजली के तारों पर लेटे हुए देखा जा सकता है। यह घटना करीब एक घंटे तक जारी रही, जिसमें युवक लगभग आधे घंटे तक खंभे पर लेटा रहा। ग्रामीणों और उसके परिवार के सदस्य लगातार उसे नीचे आने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह किसी की भी नहीं सुन रहा था।
आखिरकार, गांववालों ने किसी तरह युवक को नीचे उतार लिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Andhra Pradesh
भारत का स्पाडेक्स मिशन : अंतरिक्ष में दो उपग्रहों की डॉकिंग का होगा परीक्षण….
Breakingnews10 hours agoदेहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल
Dehradun13 hours agoआज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, कई रूट डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें प्लान, वरना होंगे परेशान
Cricket10 hours agoSLK vs GUY Dream11 Prediction Match 11 CPL 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Cricket Tips
Dehradun14 hours agoदेहरादून में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, कई ठेली वाले घायल
Rudraprayag11 hours agoमद्महेश्वर धाम की यात्रा आज से फिर होगी शुरू, ट्रॉली संचालन का बदला समय
uttarakhand weather13 hours agoउत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट !, प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से 124 सड़कें प्रभावित
big news10 hours agoश्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन, 10 पार्षदों के साथ ली सदस्यता
Cricket10 hours agoSL vs IND 1st Test 2026: गॉल में भारत का बजा डंका, श्रीलंका को 165 रनों से रौंदकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त






































