Dehradun
जानकी जयंती आज…जाने माता सीता की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व।

देहरादून – फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन जनक दुलारी माता सीता अवतरित हुई थीं, इसलिए इस दिन को जानकी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस बार जानकी जयंती आज यानी 04 मार्च, सोमवार के दिन मनाई जा रही है। जानकी जयंती को सीता अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। माता सीता राजा जनक की पुत्री थीं, इसलिए उनको जानकी के नाम से भी जाना जाता है। माता सीता अपने त्याग एवं समर्पण के लिए पूजनीय हैं। जानकी जयंती के दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा-उपासना करने से सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस शुभ दिन माता सीता की पूजा अर्चना प्रभु श्री राम के साथ करते हैं तो भगवान श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं जानकी जयंती की पूजा मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि…

जानकी जयंती 2024 शुभ मुहूर्त
फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 03 मार्च 2024 को सुबह 08 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर आज यानी 04 मार्च को सुबह 08 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए जानकी जयंती 04 मार्च को मनाई जा रही है। इस दिन माता सीता की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 38 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 05 मिनट तक है।
जानकी जयंती पूजा विधि
सुबह स्नान करने के घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
दीप प्रज्वलित करने के बाद व्रत का संकल्प लें।
मंदिर में देवताओं को स्नान करवाएं।
अगर घर में गंगा जल है तो, देवताओं को स्नान वाले जल में गंगा जल मिलाएं।
भगवान राम और माता सीता का ध्यान करें।
शाम को माता सीता की आरती के साथ व्रत खोलें।
माता सीता के मंत्र
श्री सीतायै नम:।
श्रीरामचन्द्राय नम:।
श्री रामाय नम:।
ॐ जानकीवल्लभाय नमः।
श्रीसीता-रामाय नम:।
जानकी जयंती का महत्व
सनातन धर्म में माता सीता को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इस दिन माता सीता की पूजा करके धन की देवी मां लक्ष्मी की भी कृपा पाई जा सकती है। इस दिन लोग उपवास रखते हैं। साथ ही माता सीता और प्रभु श्रीराम की पूजा करते हैं। इस दिन जो भी व्यक्ति भगवान श्री राम और माता सीता की पूजा करता है उसे सोलह महादान का फल और पृथ्वी दान का फल प्राप्त होता है। जानकी जयंती का व्रत सौभाग्यशाली स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं।
Uttarakhand
देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हेली सर्विस शुरू, 14 घंटे का सफ़र 60 मिनट में, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

DEHRADUN PITHORAGARH HELI SERVICE: एलाइंस एयर देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच संचालित करेगा 42 सीटर विमान सेवा
DEHRADUN PITHORAGARH HELI SERVICE: देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हेली सर्विस शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। 42 यात्री क्षमता वाला ये विमान एक घंटे में अपना सफ़र पूरा करेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये विमान सेवा सामरिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्य बिंदु
देहरादून पिथौरागढ़ हेली सेवा का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हवाई यात्रा करना केवल विशिष्ट और सम्पन्न वर्ग के लोगों के लिए ही संभव माना जाता था। परंतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हवाई चप्पल पहनने वाला आम नागरिक भी हवाई यात्रा कर सकता है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2016 में UDAN योजना की शुरुआत कर देश में नागरिक विमानन के क्षेत्र में एक नई क्रांति का सूत्रपात किया था। जिसके माध्यम से ओर छोटे शहरों, दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़कर आम नागरिकों को सस्ती दरों पर हवाई सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें _ चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड सेवा की ऑनलाइन बुकिंग 20 अप्रैल से होगी शुरू, किराये में की गयी बढ़ोतरी।
उड़ान योजना 2.0 को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही उड़ान योजना 2.0 को मंजूरी प्रदान की है। जिसके अंतर्गत, आगामी 10 वर्षों में लगभग 29 हजार करोड़ रुपये के बजट से 100 नए हवाई अड्डों और 200 नए हेलीपैड के विकास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना का विस्तार विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने तथा दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में सस्ती एवं सुगम हवाई सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।
जीवन रेखा बन चुकी है हवाई सेवाएं
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए हवाई सेवाएँ मात्र एक परिवहन का साधन नहीं, बल्कि जीवन रेखा बन चुकी है। दुर्गम और दूरस्थ अंचलों में आवश्यक सामग्री पहुँचाने से लेकर गंभीर रोगियों को त्वरित उपचार के लिए बड़े अस्पतालों तक लाने में हवाई सेवाएं कारगर साबित हो रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान में उड़ान योजना के अंतर्गत राज्य में 26 हवाई मार्गों का संचालन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें _ Dehradun to Garhwal Heli Service शुरू, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर, जानें कितना है किराया ?
2023 में शुरू हुई थी “उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी योजना”
राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए वर्ष 2023 में “उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी योजना” प्रारंभ की गई है। वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत 6 हवाई मार्गों पर उड़ानों का नियमित संचालन किया जा रहा है। बीते चार वर्षों में प्रदेश में हेलिपोर्ट्स की संख्या 2 से बढ़कर 12 हो गई है। साथ ही, हेलीपैड की संख्या 60 से बढ़कर 118 हो चुकी है। उत्तराखंड को “बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम” जैसा राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।
एक घंटे में पूरा होगा पिथौरागढ़ का सफर
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून- पिथौरागढ़ हवाई सेवा के प्रारंभ होने से, पिथौरागढ़ के लोग एक घंटे में देहरादून तक पहुंच सकते हैं। इस सेवा से पिथौरागढ़ की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले हमारे सीमांत क्षेत्रों को वर्षों तक उपेक्षित रखा, जिस कारण इन क्षेत्रों में विकास की गति सीमित रही। आज केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में काम कर रही हैं। इसी दिशा में चलते हुए पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच भी हेली सेवा प्रारंभ की गई है।

ये भी पढ़ें _ चारधाम यात्रा 2026 के लिए हेली सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जानें किस दिन शुरू होगी हेली सेवा के लिए बुकिंग ?
450 करोड़ रुपये से विकसित होगा पिथौरागढ़ हवाई अड्डा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पिथौरागढ़ हवाई अड्डे को 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित करने का काम भी कर रही है। इसी कड़ी में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और उत्तराखंड सरकार के मध्य नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए एमओयू भी किया है, जिससे आने वाले समय में इस क्षेत्र को और भी अधिक फायदा मिलेगा।
Dehradun
जनजातीय महोत्सव 2026 में पहुंचे सीएम धामी, जनजातीय समाज को राष्ट्र निर्माण का बताया सशक्त आधार

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर देश के 12 राज्यों से आए जनजातीय वर्ग के प्रतिनिधियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परंपराओं के माध्यम से महोत्सव को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।
Table of Contents
जनजातीय महोत्सव 2026 में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
सीएम धामी ने जनजातीय महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने थारू लोक गायिका स्वर्गीय रिंकू देवी राणा और दर्शन लाल को ‘आदि गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया। साथ ही, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 14,272.185 लाख रुपये की पेंशन ‘वन क्लिक’ के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की।
सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन केवल एक महोत्सव नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की जीवंत विरासत, सादगीपूर्ण जीवन-दर्शन और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि यह मंच जनजातीय भाई-बहनों की पीढ़ियों से संजोई गई लोक परंपराओं और संस्कृति को व्यापक पहचान दिला रहा है तथा राज्य जनजातीय शोध संस्थान को इस भव्य आयोजन के लिए साधुवाद दिया।
जनजातीय समाज को राष्ट्र निर्माण का बताया सशक्त आधार
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज भारतीय संस्कृति की समृद्ध विविधता और प्राचीन परंपराओं का सशक्त आधार है। यह समाज प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीते हुए सतत विकास और सहअस्तित्व का मार्ग दिखाता है तथा सीमांत क्षेत्रों में रहते हुए राष्ट्र की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में आवश्यकता है कि जनजातीय परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान और स्थानीय उत्पादों को संरक्षित करते हुए नई पीढ़ी तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।

जनजातीय समाज के सम्मान के लिए सरकार ने उठाए कदम
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, स्वाभिमान और विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन की पहचान है। इसी सोच के तहत ‘एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय’, ‘प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’, ‘वन धन योजना’ और ‘प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन’ जैसी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर सृजित हुए हैं।
जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय ऐतिहासिक
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय ऐतिहासिक है। साथ ही, देशभर में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के संग्रहालय स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे नई पीढ़ी प्रेरणा ले सके।
uttarakhand weather
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, देहरादून अपडेट
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड का मौसम इन दिनों सभी को खूब रास आ रहा है. सुबह और शाम ठंडी हवा की सुरसुरी से मौसम लुभावना बना हुआ है. बीते दिनों बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है. वहीँ मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
मुख्य बिंदु
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
जहाँ एक ओर मार्च की शुरुआत में लम्बे समय से बारिश न होने से तापमान ऑल टाइम हाई पर चला गया था. जिससे लोगों के पंखे और AC चालू हो गए थे. वहीँ होली के बाद मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की साँस ली. जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फ़बारी भी देखने को मिली. अब जहाँ मार्च का महीना खत्म होने को है अब एक बार फिर मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तर्जन का पूर्वानुमान जारी किया है.
मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
IMD देहरादून ने आज प्रदेश के चार जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तर्जन होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का संभावना जताई है. जबकी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है. मौसम विभाग की तरफ से बर्फ़बारी को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
ऐसा रहेगा देहरादून का मौसम आज ( DEHRADUN WEATHER TODAY )
राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां मौसम सामान्य से बदलता हुआ नजर आ सकता है. आसमान कहीं साफ रहेगा तो कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही, कुछ इलाकों में गरज के साथ घने बादल बनने की भी संभावना जताई गई है. तापमान की बात करें तो अधिकतम करीब 31°C और न्यूनतम लगभग 15°C रहने का अनुमान है.
पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर पर बना रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह कहीं सामान्य से कम तो कहीं सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. आगे देखें तो अगले 1–2 दिनों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1–2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके बाद 2–3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Alert: तीन दिन तक आफत की बारिश! देहरादून से नैनीताल तक अलर्ट
केदारनाथ में बर्फ़बारी से बढ़ी ठण्ड
वहीं दूसरी ओर, हाल ही में उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड ने एक बार फिर वापसी की है. खासतौर पर केदारनाथ धाम में भारी हिमपात के बाद पूरी घाटी बर्फ की मोटी चादर से ढक गई है, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है. इसके चलते सुरक्षा बलों के जवानों को अपने बैरकों और आसपास जमी बर्फ हटाकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. अचानक बदले मौसम के कारण धाम क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है.
big news22 hours agoहरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
Cricket5 hours agoLAH vs HYK Dream11 Prediction 1st Match PSL 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम 11 टीम..
Uttarakhand6 hours agoआज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात
uttarakhand weather5 hours agoUTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Udham Singh Nagar24 hours agoRUDRAPUR NEWS: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाली में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
National23 hours agoram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट
almora21 hours agoअल्मोड़ा: ‘चार साल बेमिसाल’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर, सेल्फी पॉइंट बना मुख्य आकर्षण
Uttarakhand22 hours agoDEHRADUN NEWS: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक, 34 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत








































