Udham Singh Nagar
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Jaspur News: ऊधम सिंह नगर के जसपुर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
जसपुर में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने जा रही बाइक सवार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर के कारण बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। जिस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर
हादसे के वक्त आस-पास मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जसपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया है।

अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में घायल युवकों की पहचान हैदर पुत्र सलीम जसपुर के मौहल्ला पट्टीचौहान निवासी और उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम वैजनाथपुर निवासी शिवनाथ सिंह पुत्र विवेक के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Udham Singh Nagar
काशीपुर में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, वाटर कूलर में करंट आने से युवक की मौत !

Kashipur News : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। बाजपुर रोड स्थित आईजीएल गेट नंबर-6 के सामने बने एक पेट्रोल पंप पर लगे वाटर कूलर में कथित तौर पर करंट आने से एक युवक की मौत हो गई।
Table of Contents
काशीपुर में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा
मृतक की पहचान सर्वेश कुमार पुत्र हरिचंद, निवासी ग्राम भूवरा, मसवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सर्वेश कुमार नैनी स्टोन क्रशर में काम करता था। रोजाना की तरह ड्यूटी खत्म कर वह बाइक से अपने घर लौट रहा था।
वाटर कूलर में कथित करंट आने से युवक की मौत
रास्ते में वो बाजपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए रुका। पेट्रोल भरवाने के बाद वह हाथ-पैर धोने के लिए वहां लगे वाटर कूलर के पास पहुंचा। इसी दौरान कथित रूप से वाटर कूलर में करंट उतरने से वो उसकी चपेट में आ गया।

मौके पर ही हुई मौत
हादसे के बाद सर्वेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर वाटर कूलर में करंट कैसे आया और क्या इस घटना के पीछे किसी प्रकार की लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी जिम्मेदार है।
Udham Singh Nagar
छुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Rudrapur News : रुद्रपुर के किरतपुर स्थित एकता विहार कॉलोनी में उस समय शोक का माहौल छा गया, जब भारतीय सेना के एक जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
Table of Contents
छुट्टी पर घर आए जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला है परिवार
मृतक की पहचान भवान सिंह भंडारी (43) के रूप में हुई है। वो मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रहने वाले थे। वर्तमान में रुद्रपुर की एकता विहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। जहां उनकी पत्नी और बच्चे रहते थे।
ये भी पढ़ें — पिथौरागढ़ में अनुशासनहीनता पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तीन नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित: छुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
सेना की 274 फील्ड रेजीमेंट में थे तैनात
भवान सिंह भंडारी भारतीय सेना की 274 फील्ड रेजीमेंट में तैनात थे। हाल ही में उन्होंने लेह-लद्दाख में अपनी ड्यूटी पूरी की थी और एक महीने की छुट्टी पर घर आए हुए थे। अवकाश समाप्त होने के बाद उनकी अगली तैनाती राजस्थान में होनी थी, लेकिन उससे पहले ही उनके आकस्मिक निधन से परिवार और परिचितों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
- देहरादून में दर्दनाक हादसा!, गोदाम की बिजली ठीक करते समय मिस्त्री की गई जान
- 1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने पंजाब से दबोचा
- राशन डीलरों की हुई बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ाया लाभांश, अब मिलेंगे इतने रूपए
- रानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए घटना को दिया अंजाम
- टेक्सास सुपर किंग्स बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, कप्तान-उपकप्तान और फैंटेसी टिप्स
Udham Singh Nagar
उत्तराखंड में यहां स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक सिर पर गिर गया पंखा, खून से लथपथ हुआ छात्र

Rudrapur News : उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। शनिवार को अटल उत्कृष्ट विद्यालय श्रेणी में शामिल एएनझा इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कक्षा की छत पर लगा पंखा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे में दो छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक को सिर में गंभीर चोट आई।
Table of Contents
स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक सिर पर गिर गया पंखा
रूद्रपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। प्रीत विहार कॉलोनी निवासी छात्र संगम रोज की तरह स्कूल पहुंचा था। पांचवें पीरियड के दौरान कक्षा 9-डी में पढ़ाई चल रही थी और शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे।
तभी अचानक छत पर लगा पंखा अपनी फिटिंग से निकलकर सीधे संगम के सिर पर आ गिरा। चोट इतनी गंभीर थी कि उसके सिर से खून बहने लगा। उसके पास बैठा छात्र वैष्णव भी पंखे की चपेट में आने से घायल हो गया।
सिर पर पंखा गिरने से घायल हुए छात्र
घटना के बाद कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर विद्यालय के शिक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल छात्रों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। शिक्षक एमएम जोशी गंभीर रूप से घायल संगम को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर टांके लगाए और आवश्यक उपचार किया।

विद्यालय प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश
डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से संगम की हालत अब स्थिर है और वो खतरे से बाहर है। वहीं दूसरे घायल छात्र वैष्णव को भी प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पंखे को छत से पकड़ने वाली लोहे की रॉड या उसकी फिटिंग कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। इसी वजह से पंखा अचानक नीचे गिर गया। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विद्यालय प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं।
इस घटना के बाद स्कूलों में भवनों और कक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में नियमित रूप से पंखों, बिजली के उपकरणों और अन्य ढांचागत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Cricket11 hours agoआयरलैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला ड्रीम 11 टीम: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी टिप्स
Uttarakhand8 hours agoहल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में चार युवकों की मौत
Dehradun9 hours agoबारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो घंटे बाद खुला हाईवे
Uttarakhand7 hours agoरानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए घटना को दिया अंजाम
Dehradun9 hours agoदेहरादून में बारिश का कहर, खाला बस्ती में सुरक्षा दीवार ढही, 3 मकान क्षतिग्रस्त, 1 महिला घायल
Cricket8 hours agoटेक्सास सुपर किंग्स बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, कप्तान-उपकप्तान और फैंटेसी टिप्स
UTTARAKHAND6 hours agoराशन डीलरों की हुई बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ाया लाभांश, अब मिलेंगे इतने रूपए
Haridwar4 hours ago1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने पंजाब से दबोचा





































