Almora
पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई , 0.840 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफतार….

अल्मोड़ा : भतरौजखान चौड़ी घट्टी तिराहे पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 0.840 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देवेन्द्र पींचा ने सभी पुलिस अधिकारियों को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत भतरौजखान थानाध्यक्ष सुशील कुमार और एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में एक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के पास से चरस बरामद की। आरोपी की पहचान देवेन्द्र सिंह (50 वर्ष) के रूप में हुई, जो भतरौजखान के तोल्यो भौनखाल का निवासी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भतरौजखान थाने में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से बरामद की गई चरस की कीमत एक लाख अड़सठ हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और पुलिस इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह से काबू पाएगी। इस अभियान में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के साथ एएसआई धर्मेन्द्र कुमार, मोहन चन्द्रा, हेड कांस्टेबल श्रवण सैनी, नारायण सिंह, अवधेश कुमार और परवेज खान भी शामिल थे।
Almora
मोबाइल पर गेम खेल रहा था 5वीं का बच्चा, एक फोन कॉल ने मां के खाते से उड़ाए 2 लाख

Almora News : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन गेम खेल रहे पांचवीं कक्षा के एक बच्चे को अपनी बातों में उलझाकर साइबर ठगों ने उसकी मां के बैंक खाते से 2 लाख 6 हजार 389 रुपये निकाल लिए। पीड़ित महिला एनटीडी क्षेत्र की रहने वाली है। शिकायत मिलने के बाद अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
मोबाइल पर गेम खेल रहा था 5वीं का बच्चा
अल्मोड़ा से हैरान कर देने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जहां ठग ने एक रूपए की मदद का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक उनका बेटा रोजाना स्कूल से लौटने के बाद करीब एक घंटे तक मोबाइल पर गेम खेलता है। 15 नवंबर को भी वो उसके मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने बच्चे से बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे उसका भरोसा जीत लिया।
एक फोन कॉल ने मां के खाते से उड़ाए 2 लाख
आरोपी ने बच्चे को बताया कि उसकी मां का इलाज चल रहा है और इसके लिए उसे एक रुपये की जरूरत है। उसकी बातों में आकर बच्चे ने गूगल पे के जरिए एक रुपया भेज दिया। इसके बाद जालसाज ने बच्चे से मोबाइल पर आया OTP पूछ लिया। अनजान व्यक्ति पर भरोसा करते हुए बच्चे ने OTP बता दिया। इसके कुछ समय बाद ही महिला के बैंक खाते से 2,06,389 रुपये निकाल लिए गए।
22 नवंबर को खाते से पैसे निकलने की लगी भनक
महिला के पति के अनुसार, 22 नवंबर को उन्हें खाते से पैसे निकलने का पता चला। उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते से पत्नी के खाते में रकम ट्रांसफर हो रही थी, जबकि पत्नी के खाते से पैसे निकाले जा रहे थे। शुरुआत में उन्हें लगातार कम हो रही रकम की वजह समझ नहीं आई। बाद में जांच करने पर साइबर ठगी का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक, निकाली गई रकम सुनंदा यादव नाम के बैंक खाते में जा रही थी।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
ठगी का पता चलते ही पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। अल्मोड़ा सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि एनटीडी के बलढौटी निवासी महिला की लिखित शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट और जालसाजी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच में आईटी सेल की मदद भी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने का प्रयास किया जा रहा है।
Almora
अल्मोड़ा के कसार देवी में पर्यटक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कमरे को किया गया सील

Almora News : उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसार देवी में एक होमस्टे के अंदर दिल्ली के 39 वर्षीय पर्यटक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
Table of Contents
अल्मोड़ा के कसार देवी में पर्यटक की संदिग्ध मौत से हड़कंप
अल्मोड़ा के कसार देवी में एक होमस्टे के कमरे से दिल्ली निवासी पर्यटक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 39 वर्षीय संजय तालुकदार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शुरुआती जांच में मौत की वजह बीमारी मानी जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
दिल्ली से घूमने के लिए आया था अल्मोड़ा
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव निवासी संजय तालुकदार ने 10 अक्टूबर को कसार देवी स्थित एक होमस्टे में एक महीने के लिए कमरा किराये पर लिया था। होमस्टे संचालक के मुताबिक, यहां आने के समय उनकी तबीयत सामान्य थी। हालांकि, बीती रात अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। अगली सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो होमस्टे संचालक को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा गया तो संजय मृत अवस्था में पड़े मिले।
बीमारी के कारण मौत होने की आशंका
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और साक्ष्यों की सुरक्षा के लिए कमरे को सील कर दिया। इसके बाद शव को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि संजय के लिवर का पहले ऑपरेशन हो चुका था। इसी आधार पर पुलिस बीमारी के कारण मौत होने की आशंका जता रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
एनटीडी चौकी प्रभारी दिनेश परिहार के अनुसार, मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य दिल्ली से अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
Almora
अल्मोड़ा में कार्डियोलॉजिस्ट नहीं होने से लोग परेशान, मरीज 100 किमी दूर जाने को मजबूर

Almora News : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मेडिकल कॉलेज सहित कई सरकारी स्वास्थ्य संस्थान संचालित होने के बावजूद हृदय रोग विशेषज्ञ की कमी बनी हुई है। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Table of Contents
अल्मोड़ा में कार्डियोलॉजिस्ट नहीं लोग परेशान
जिले में फिलहाल कोई कार्डियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं होने के कारण हृदय संबंधी गंभीर मरीजों को उपचार के लिए हल्द्वानी या दूसरे बड़े चिकित्सा केंद्रों में भेजना पड़ रहा है। पहाड़ी इलाकों से आने वाले मरीजों के लिए यह रेफरल व्यवस्था कई बार चुनौतीपूर्ण साबित होती है।
मरीज 100 किमी दूर जाने को मजबूर
सरकारी अस्पतालों में दिल से जुड़ी शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की शुरुआती जांच और उपचार फिजिशियन द्वारा किया जाता है। आवश्यक परीक्षण के बाद जरूरत पड़ने पर मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया जाता है। खासकर हार्ट अटैक के मामलों में शुरुआती समय बेहद अहम होता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा नहीं होने से मरीज को आगे भेजने में लगने वाला समय चिंता का विषय बन जाता है।
मरीज हल्द्वानी जा रहे इलाज के लिए
अल्मोड़ा जिले के दूरदराज के गांवों से हल्द्वानी पहुंचने में करीब 100 से 200 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ सकता है। पहाड़ी भूगोल, संकरी सड़कें और कई स्थानों पर यातायात बाधित होने की स्थिति में एंबुलेंस को लंबा समय लग सकता है। गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने के दौरान लगातार निगरानी, ऑक्सीजन और जरूरी चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता होती है।

स्थानीय लंबे समय से कर रहे हैं कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ की मांग
पहाड़ी मार्गों पर जाम या सड़क संबंधी दिक्कतों के चलते एंबुलेंस के समय पर आगे नहीं बढ़ पाने की समस्या भी सामने आती रही है। ऐसे हालात में गंभीर मरीजों को समय पर जरूरी मेडिकल सपोर्ट उपलब्ध कराना मुश्किल हो सकता है। खासकर हृदय संबंधी आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने में देरी मरीज की स्थिति को और गंभीर बना सकती है।
स्थानीय लोग लंबे समय से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ की नियमित सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि जिले में ही हृदय रोग विशेषज्ञ की सुविधा मिले तो मरीजों को शुरुआती स्तर पर बेहतर उपचार मिल सकेगा और गंभीर मामलों में दूसरे शहरों के अस्पतालों पर निर्भरता भी कम होगी।
Politics3 hours agoधामी सरकार का पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पूरी तरह फर्जी, हरक बोले- जनता को गुमराह कर रही सरकार
Dehradun6 hours agoडोईवाला में खनन ट्रैक्टर का कहर, स्कूटी सवार दो किशोरियों को कुचला, एक की मौत
Dehradun7 hours agoदेहरादून में राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
Udham Singh Nagar5 hours agoरुद्रपुर में RTO के नाम पर फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
Champawat2 hours agoचंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरकर यूपी के युवक की मौत, चार घायल







































